• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
यूक्रेन में एक छात्र की गोली लगने से मौत होने के बाद आगरा, एटा और कासगंज के कई परिवारों में मचा हड़कंप

यूक्रेन में एक छात्र की गोली लगने से मौत होने के बाद आगरा, एटा और कासगंज के कई परिवारों में मचा हड़कंप

रात में नींद भी नहीं आ रही परिवारीजनों को, बच्चों की चिंता में परेशान

March 1, 2022
in Crime

ऋषि चौहान

एटा। यूक्रेन के हाल ही में चल रहे रूस के हमले में एक छात्र के मारे जाने के बाद आगरा, एटा और कासगंज के एक दर्जन से ज्यादा परिवारों में जिनके बच्चे यूक्रेन में मेडिकल की पढ़ाई कर रहे हैं,  हड़कंप मचा हुआ है। यूक्रेन में फंसे छात्रों के परिवारीजन रात भर जाग कर अपने लाडलों की कुशल क्षेम के लिए बेहाल नजर आ रहे हैं। इस अंधेरे में उन्हें उम्मीद की किरण लग रही है तो मोदी का वह ऐलान जिसमें उन्होंने कहा है कि यूक्रेन में फंसे छात्रों को लाने के लिए एयर फोर्स की मदद की जाएगी। हालांकि मोदी सरकार ने ऑपरेशन गंगा के लिए अपने चार केंद्रीय मंत्रियों को लगा दिया है। फिर भी यूक्रेन में फंसे छात्रों के घरों में मातम छाया हुआ है।

एक गोली ने कर्नाटक के एक छात्र की जान ले ली है। कासगंज की गर्विता माहेश्वरी भी उन मेडिकल छात्रों में है जो यूक्रेन में फंसी हुई है उसने घरवालों को बताया है कि रह रह कर गोलियों की आवाजें और सायरन बजने के साथ ही वे बेसमेंट में चले जाते हैं, ताकि जान बचाई जा सके। अब तक सामान्य था लेकिन एक छात्र की मौत के बाद यूक्रेन में फंसे छात्रों के परिजनों की जान हलक में है।

एटा के मारहरा नगर पालिका के ईओ की बेटी गरिमा मिश्रा भी यूक्रेन में फंसी हुई हैं। उधर रूस की सेना ने आज शाम तक कीव को खाली करने का ऐलान किया है। इससे छात्र और छात्राओं के परिजनों में बेहद खौफ है। क्योंकि मुसीबत यह है कि यूक्रेन से फ्लाइट का रूट बंद है। ट्रेनों और बसों में तक पहुँचना भी मुश्किल  है। ऐसे में समीपवर्ती देशों में जाना मुश्किल हो रहा है। बावजूद इसके यूक्रेन में फंसे छात्रों की उम्मीद भारत के प्रधानमंत्री मोदी पर टिकी हुई हैं।

इसी क्रम में एटा के फसे छात्रों के परिवारों का भी यही हाल है। वे अपने लाडलों के यूक्रेन से वापस लौटने की उम्मीद लगाए हुए हैं।  वक्त बीतने के साथ ही छात्रों के परिजनों की धड़कन  लगातार बढ़ रही हैं और नई-नई आशंकाएं उन्हें भी बेहाल कर रही है। इसलिए वे बार-बार कॉल करके अपने लाडलों का हाल जान रहे हैं। परिजनों का कहना है कि अगर उनके बच्चे घर आ गए तो उनकी नई जिंदगी होगी।

उधर रूस की सेनाओं के आदेश के साथ ही कीव को खाली किया जा रहा है, जिन्हें वाहन नहीं मिल रहे हैं वे पैदल ही अपने जरूरत का सामान लेकर सुदूर इलाकों की ओर निकल पड़े हैं।ठीक उसी तरह जैसे कोरोनावायरस लॉकडाउन के दौरान सुदूर इलाकों में फंसे मजदूर घरों को लौट रहे थे।

Previous Post

महाशिवरात्रि पर मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब, भजनों पर जमकर थिरके कांवड़िए

Next Post

भाजपा की लाभार्थी योजनाएं अखिलेश के सपने चूर कर सकती हैं

Related Posts

पेड़ के सहारे छत पर पहुंचकर शोरूम में घुसा चोर, सीसीटीवी में हुआ कैद

पेड़ के सहारे छत पर पहुंचकर शोरूम में घुसा चोर, सीसीटीवी में हुआ कैद

September 19, 2026

आगरा। ट्रांस यमुना थाना क्षेत्र स्थित एक शोरूम में चोरी करने के लिए चोर पेड़ के रास्ते शोरूम की छत...

सरकारी विभागों में नौकरी लगवाने का झांसा देकर ठगी करने वाला एसटीएफ ने दबोचा

सरकारी विभागों में नौकरी लगवाने का झांसा देकर ठगी करने वाला एसटीएफ ने दबोचा

September 18, 2026

आगरा। सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से ठगी करने वाले गिरोह के खिलाफ एसटीएफ ने बड़ी कार्रवाई...

रिजॉर्ट को ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप

रिजॉर्ट को ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप

September 17, 2026

आगरा। ताजगंज क्षेत्र में जालमा हॉस्पिटल के सामने स्थित एक रिजॉर्ट को ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी...

सिपाहियों के ड्यूटी पर नहीं आने पर रपट लिखाना दरोगा को पड़ा भारी, सिपाहियों ने की अभद्रता, निलंबित

सिपाहियों के ड्यूटी पर नहीं आने पर रपट लिखाना दरोगा को पड़ा भारी, सिपाहियों ने की अभद्रता, निलंबित

September 17, 2026

आगरा। एत्माउद्दौला थाने की डिवीजन चौकी पर तैनात दो सिपाही के ड्यूटी पर नहीं आने पर दरोगा के द्वारा रपट...

अछनेरा में लगातार चोरियां होने पर ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए इंस्पेक्टर हटाए गए

अछनेरा में लगातार चोरियां होने पर ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए इंस्पेक्टर हटाए गए

September 17, 2026

आगरा। अछनेरा थाने में लगातार चोरियां होने पर क्षेत्रीय लोगों में भारी आक्रोश है। ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए...

बर्थडे पार्टी कर रहे युवकों को मलपुरा पुलिस ने खदेड़ा, नाले में मिला युवक का शव, परिजनों ने पुलिस पर लगाया हत्या का आरोप

बर्थडे पार्टी कर रहे युवकों को मलपुरा पुलिस ने खदेड़ा, नाले में मिला युवक का शव, परिजनों ने पुलिस पर लगाया हत्या का आरोप

September 16, 2026

आगरा। मलपुरा क्षेत्र में एक युवक की मौत का थाना पुलिस को जिम्मेदार ठहराया जा रहा है।  जिस युवक की...

Next Post
भाजपा की लाभार्थी योजनाएं अखिलेश के सपने चूर कर सकती हैं

भाजपा की लाभार्थी योजनाएं अखिलेश के सपने चूर कर सकती हैं

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

ताजमहल पर ‘तू मेरी मैं तेरा’ फिल्म की हुई शूटिंग, अनन्या पांडे ने इंस्टाग्राम पर लिखा ‘वाह ताज’

ताजमहल पर ‘तू मेरी मैं तेरा’ फिल्म की हुई शूटिंग, अनन्या पांडे ने इंस्टाग्राम पर लिखा ‘वाह ताज’

July 29, 2025

बसपा ने 9 में से 7 प्रत्याशी किए घोषित

November 30, 2021
दीक्षांत समारोह के मुख्य अतिथि होंगे डॉ. सालुंखे

दीक्षांत समारोह के मुख्य अतिथि होंगे डॉ. सालुंखे

April 2, 2023
खेल: दो मुकदमों में छह लोग जेल भेज कर करोड़ों की जमीन पर कराया कब्जा, चार पुलिसकर्मी निलंबित

खेल: दो मुकदमों में छह लोग जेल भेज कर करोड़ों की जमीन पर कराया कब्जा, चार पुलिसकर्मी निलंबित

January 5, 2024

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • मीट एट आगरा 3 अक्टूबर से होगा शुरू,चीन की आठ कंपनियां फेयर में अपने उत्पाद, मशीनरी एवं तकनीक प्रदर्शित करेंगी
  • पुरानी पेंशन बहाली को लेकर शिक्षकों ने भरी हुंकार
  • नगर निगम के नाला निर्माण के दौरान मिट्टी ढहने से दो मजदूरों की मौत
  • सदर में मेट्रो निर्माण का मलवा महिला के ऊपर गिरा, बाल बाल बचे अन्य लोग
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.