• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
पुलिस की दबिश का वीडियो हुआ सोशल मीडिया पर वायरल

पुलिस की दबिश का वीडियो हुआ सोशल मीडिया पर वायरल

एसओ कहते हैं कि जो मुकदमे में मुल्जिम है, उसमें वारंट नहीं होते हैं

March 4, 2024
in administration, Agra, Crime, News, Police

आगरा। पुलिस की दबिश के दौरान हुई अधिवक्ता की मौत के मामले में पुलिस की दबिश का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें पुलिसकर्मी और मृत अधिवक्ता की पत्नी के बीच बातें हो रही हैं। 

वीडियो 45 सेकंड का है। इसमें दिख रहा है कि तत्कालीन थानाध्यक्ष न्यू आगरा लिफ्ट के पास खड़े हुए हैं। वह अधिवक्ता की पत्नी से बगल के फ्लैट के बारे में पूछ रहे हैं। कहते हैं कि यह फ्लैट भी आपका है। अधिवक्ता की पत्नी कहती हैं कि हमारा क्यों हैं। डॉ. रूही का है। एक दरोगा और नजर आते हैं। उनके सिर पर बाल भी नहीं हैं। पत्नी सुनीता कहते हुए सुनी जा सकती हैं कि ये सब लोग बिना मेरी परमिशन के, बिना मुझे कुछ भी दिखाए, बिना वारंट के आए हैं। इसमें एसओ कहते हैं कि मैं बता रहा हूं आपको आपके पति के खिलाफ थाना न्यू आगरा पर एक मुकदमा पंजीकृत है। इस पर सुनीता कहती हैं कि वह मुझे भी पता है, लेकिन कम से कम उसके लिए वारंट लेकर, कुछ लेकर आते, रात के समय।  एसओ कहते हैं कि जो मुकदमे में मुल्जिम है, उसमें वारंट नहीं होते हैं। आप अपने पति को भेज देना। या तो वो अपनी जमानत करा लें, या फिर हाजिर हो जाएं। इस वीडियो को देखने के बाद अधिवक्ताओं ने पुलिस कार्रवाई पर सवाल खड़े किए हैं।

Previous Post

दिव्यांग बच्चे भी प्रतिभाशाली होते हैं, हम सभी उन्हें आगे बढ़ाने, उन्नति व विकास में सहयोग करें: राज्यपाल

Next Post

पूरा साल बीत गया अब आया है दीक्षांत समारोह का समय: कुलाधिपति

Related Posts

शिक्षकों ने अपनी लंबित मांगों का समाधान विधानसभा चुनाव से पहले करने की मांग रखी

शिक्षकों ने अपनी लंबित मांगों का समाधान विधानसभा चुनाव से पहले करने की मांग रखी

November 5, 2026

आगरा। उत्तर प्रदेश के विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों के शिक्षकों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर योगी सरकार पर दबाव बढ़ाना...

कमला नगर में कारोबारी के घर में 70 लाख की चोरी का पुलिस ने किया खुलासा

कमला नगर में कारोबारी के घर में 70 लाख की चोरी का पुलिस ने किया खुलासा

November 5, 2026

आगरा। कमला नगर कारोबारी के घर में 70 लाख के जेवरात चोरी के मामले में पुलिस ने खुलासा कर दिया...

बहू के इलाज को लिए कर्ज को चुकाने के लिए की चोरी

बहू के इलाज को लिए कर्ज को चुकाने के लिए की चोरी

November 4, 2026

आगरा। सदर बाजार स्थित सुल्तानपुरा सर्राफा बाजार से 31 अक्टूबर को 15 लाख रुपये के सोने के आभूषण चोरी करने...

नजूल विभाग की बिना एनओसी के प्राधिकरण कैसे कर रहा नक्शा पास?

नजूल विभाग की बिना एनओसी के प्राधिकरण कैसे कर रहा नक्शा पास?

November 4, 2026

आगरा। सरकारी जमीनों पर कब्जे और नक्शा पास के मामले इन दिनों सुर्खियों में छाए हुए हैं। आगरा विकास प्राधिकरण...

ताजमहल के पास पेड़ काटने का वीडियो वायरल, वन विभाग की कार्य शैली पर सवाल

ताजमहल के पास पेड़ काटने का वीडियो वायरल, वन विभाग की कार्य शैली पर सवाल

November 3, 2026

आगरा। ताज ट्रेपेजियम जोन में हरे पेड़ों की कटाई रुकने का काम नहीं ले रही है। ताजमहल के पास ही...

सेवानिवृत्त आईएएस की  हत्या में फरार आरोपी आगरा में पकड़ा गया

सेवानिवृत्त आईएएस की हत्या में फरार आरोपी आगरा में पकड़ा गया

November 3, 2026

आगरा। भोपाल में एक महीने पहले सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी की हत्या हुई थी। हत्यारा लगातार पुलिस को चकमा दे रहा...

Next Post
पूरा साल बीत गया अब आया है दीक्षांत समारोह का समय:  कुलाधिपति

पूरा साल बीत गया अब आया है दीक्षांत समारोह का समय: कुलाधिपति

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

सरकार मध्यमवर्ग पर मेहरबान

सरकार मध्यमवर्ग पर मेहरबान

February 1, 2023
डौकी में कैंटर ने बाइक सवार मां-बेटी और बेटे को रौंद दिया, तीनों की मौत

डौकी में कैंटर ने बाइक सवार मां-बेटी और बेटे को रौंद दिया, तीनों की मौत

August 7, 2024
कंगना रनौत के केस में कल आ सकता है फैसला

कंगना रनौत के केस में कल आ सकता है फैसला

April 15, 2026
आगरा का लेदर और फुटवियर उद्योग उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था, निर्यात और रोजगार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है

आगरा का लेदर और फुटवियर उद्योग उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था, निर्यात और रोजगार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है

October 3, 2026

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • शिक्षकों ने अपनी लंबित मांगों का समाधान विधानसभा चुनाव से पहले करने की मांग रखी
  • कमला नगर में कारोबारी के घर में 70 लाख की चोरी का पुलिस ने किया खुलासा
  • बहू के इलाज को लिए कर्ज को चुकाने के लिए की चोरी
  • नजूल विभाग की बिना एनओसी के प्राधिकरण कैसे कर रहा नक्शा पास?
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.