• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
एक्सप्रेस-वे पर पलटी बरातियों की कार, पांच की मौत

एक्सप्रेस-वे पर पलटी बरातियों की कार, पांच की मौत

हादसे में तीन लोग घायल हुए हैं, दो को दिल्ली रेफर किया गया

April 21, 2024
in accident, Agra, News

आगरा। एक्सप्रेस−वे पर डिवाइडर से टकराकर बरातियों की कार पलट गई। इस भीषण हादसे में पांच बरातियों की मौत हो गई। हादसे में तीन लोग घायल हुए हैं। दो को दिल्ली रेफर किया। एक घायल का एसएन इमरजेंसी में उपचार चल रहा है।

मूलरूप से बिहार निवासी संतोष ग्रेटर नोएडा के तिगड़ी में रहते हैं। रविवार को उनकी शादी थी। शनिवार रात को बराती छह गाड़ियों से देवरिया जाने के लिए निकले थे। अर्टिगा कार में संतोष के भाई गौतम के दोस्त सहित आठ लोग सवार थे। लोनी, गाजियाबाद निवासी सुदेश अपनी गाड़ी लेकर आए थे। सहायक पुलिस आयुक्त एत्मादपुर डॉ. सुकन्या शर्मा ने बताया कि बराती यमुना एक्सप्रेस-वे होते हुए आ रहे थे। आधी रात करीब 2 बजे कुबेरपुर के पास अर्टिगा कार का चालक की तरफ का टायर फट गया। इससे कार अनियंत्रित हो गई। वह डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गई। रफ्तार तेज होने के कारण कार ने कई पलटे खाए। कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के समय बरातियों की तीन गाड़ियां आगे थीं, जबकि दो पीछे चल रही थीं।

रिश्तेदारों की कार का हादसा होने पर पीछे आ रहे बराती रुक गए। उन्होंने कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने चार घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। रविवार सुबह एक बराती प्रवीन ने दम तोड़ दिया। दूल्हा सहित अन्य बराती आगरा में रुक गए। दो घायल कुलदीप और राहुल को परिजन अपने साथ नोएडा ले गए, जबकि अजय का एसएन मेडिकल कालेज इमरजेंसी में उपचार चल रहा है। मृतकों में सभी मजदूरी करते थे।

इनकी हुई है मौत
संजय पुत्र देवदत्त शर्मा निवासी ओल्ड हैवतपुर, थाना बिसरक, ग्रेटर नोएडा

प्रवीन  पुत्र कैलाश महतो निवासी कुर्मी चौक, थाना गोस्वारी, जिला पटना, बिहार।

सुदेश पुत्र इंद्रदेव निवासी सिल्वर सिटी कॉलोनी, थाना लोनी गाजियाबाद।

चंदन  पुत्र जनार्दन निवासी खोड़ा कॉलोनी, शंकर विहार, दुर्गा मंदिर, गाजियाबाद।

गौतम  पुत्र केशव प्रसाद मूल निवासी ग्राम प्रहलादपुर, थाना गोस्वारी, पटना, बिहार। हाल तिगड़ी, ग्रेटर नोएडा।

Previous Post

शातिर वाहन चोर पकड़े, कई वाहन बरामद

Next Post

सत्तर साल में दलितों को पीछे रखने वाले को इस बार नहीं देना है एक भी वोट: बेबी रानी मौर्य

Related Posts

आगरा में रेलवे इंजीनियर के दोनों पैर ट्रेन से कटे, हुई मौत

आगरा में रेलवे इंजीनियर के दोनों पैर ट्रेन से कटे, हुई मौत

August 25, 2026

आगरा। आगरा-झांसी रेलवे ट्रैक पर मंगलवार को एक इंजीनियर के दोनों पैर ट्रेन से कटकर अलग हो गए। तड़प तड़प...

खेरागढ़ में सवर्ण समाज ने यूजीसी बिल के खिलाफ जमकर किया प्रदर्शन

खेरागढ़ में सवर्ण समाज ने यूजीसी बिल के खिलाफ जमकर किया प्रदर्शन

August 25, 2026

आगरा। खेरागढ़ कस्बे में मंगलवार को सवर्ण समाज ने यूजीसी बिल में संशोधन और आर्थिक आरक्षण समेत आठ सूत्रीय मांगों...

आगरा में छात्र से दरोगा बोला 30 हजार दे दो, नहीं तो मुकदमा लिख जाएगा ऑडियो वायरल

आगरा में छात्र से दरोगा बोला 30 हजार दे दो, नहीं तो मुकदमा लिख जाएगा ऑडियो वायरल

August 25, 2026

आगरा। फतेहाबाद थाने के एक दरोगा के द्वारा छात्र से मुकदमा दर्ज नहीं करने के नाम पर 30 हजार रुपये...

औद्योगिक विकास में योगदान के लिए चैम्बर अध्यक्ष मनोज बंसल समेत कई उद्यमी सम्मानित

औद्योगिक विकास में योगदान के लिए चैम्बर अध्यक्ष मनोज बंसल समेत कई उद्यमी सम्मानित

August 24, 2026

आगरा। होटल ताज, आगरा में आयोजित BRAND ICONS 2026 समारोह में औद्योगिक विकास के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए...

मैंने जिसके साथ जीने मरने की कसम खाई उसके लिए एक किडनी कुछ भी नहीं है बोली पत्नी

मैंने जिसके साथ जीने मरने की कसम खाई उसके लिए एक किडनी कुछ भी नहीं है बोली पत्नी

August 24, 2026

आगरा। सरोजिनी नायडू मेडिकल कॉलेज में मीना ने अपने पति की जिंदगी बचाने के लिए अपनी एक किडनी दान की।...

कुलपति, कुलसचिव, परीक्षा नियंत्रित सहित कई प्रोफेसरों के खिलाफ भ्रष्टाचार के तहत कोर्ट में परिवाद दर्ज

कुलपति, कुलसचिव, परीक्षा नियंत्रित सहित कई प्रोफेसरों के खिलाफ भ्रष्टाचार के तहत कोर्ट में परिवाद दर्ज

August 23, 2026

आगरा। डॉ. भीमराव आम्बेडकर विश्वविद्यालय की कुलपति, कुलसचिव, प्रोफेसरों सहित कई के खिलाफ भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए एक अधिवक्ता...

Next Post
सत्तर साल में दलितों को पीछे रखने वाले को इस बार नहीं देना है एक भी वोट: बेबी रानी मौर्य

सत्तर साल में दलितों को पीछे रखने वाले को इस बार नहीं देना है एक भी वोट: बेबी रानी मौर्य

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

तीन दशक बाद अपनी भूमि पर लिया फतेहपुर सीकरी पुलिस ने कब्जा

तीन दशक बाद अपनी भूमि पर लिया फतेहपुर सीकरी पुलिस ने कब्जा

February 26, 2024
बाहर से घर के ताले लगे हुए थे अंदर चोरी हो गई, पुलिस हर एंगल से कर रही जांच

बाहर से घर के ताले लगे हुए थे अंदर चोरी हो गई, पुलिस हर एंगल से कर रही जांच

June 29, 2025
प्रेमी युगल ने खाया जहर, प्रेमिका की मौत

प्रेमी युगल ने खाया जहर, प्रेमिका की मौत

November 12, 2022
डीसीपी सिटी के हाथों 111 लोगों के चोरी हुए मोबाइल वापस पाकर खिले चेहरे

डीसीपी सिटी के हाथों 111 लोगों के चोरी हुए मोबाइल वापस पाकर खिले चेहरे

August 16, 2023

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • आगरा में रेलवे इंजीनियर के दोनों पैर ट्रेन से कटे, हुई मौत
  • खेरागढ़ में सवर्ण समाज ने यूजीसी बिल के खिलाफ जमकर किया प्रदर्शन
  • आगरा में छात्र से दरोगा बोला 30 हजार दे दो, नहीं तो मुकदमा लिख जाएगा ऑडियो वायरल
  • औद्योगिक विकास में योगदान के लिए चैम्बर अध्यक्ष मनोज बंसल समेत कई उद्यमी सम्मानित
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.