• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
ताजगंज में जमीनी विवाद में प्रॉपर्टी डीलर की चाकू मारकर हत्या

ताजगंज में जमीनी विवाद में प्रॉपर्टी डीलर की चाकू मारकर हत्या

गुतला मोड़ पर प्रॉपर्टी डीलर को रोक कर बोला हमला, ताबड़तोड़ कई प्रहार किए

May 1, 2024
in Agra, Crime, News

आगरा। ताजगंज थाना क्षेत्र में बुधवार रात जमीन के लेनदेन विवाद को लेकर प्रॉपर्टी डीलर पर चाकू से हमला बोल दिया गया।  हमलावरों ने उसे  चाकू से ताबड़तोड़ प्रहार करके लहूलुहान कर दिया। घायल जमीन कारोबार की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। मृत्यु की सूचना पर बरौली अहीर में तनाव फैल गया। जानकारी होने पर एसीपी सर्किल के फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। स्वजन ने गांव के ही दो सगे भाइयों और उनके चार साथियों पर हत्या का आरोप लगाया गया है।

बरौली के रहने वाले विश्वदीप यादव अपने चाचा रमाकांत यादव के साथ जमीनों का काम करते हैं। रमाकांत यादव ने बताया बरौली अहीर ब्लाक के पीछे भूखंड काटने का काम चल रहा है। बुधवार शाम साढ़े सात बजे विश्वदीप साइट से घर आ रहे थे। गुतला मोड़ पर गांव के ही मनोज, दुर्गेश और उनके साथियों ने विश्वदीप के स्कूटर को रोक लिया। विश्वदीप की आरोपितों पर कुछ रकम बकाया थी।
विश्वदीप द्वारा रकम वापसी को लेकर टोकने पर मनोज और दुर्गेश से विवाद हो गया। दोनों के बीच हाथापाई होने लगी। इस बीच मनोज और दुर्गेश ने विश्चदीप को जमीन पर गिराने के बाद सीने पर चाकू से ताबड़तोड़ प्रहार कर लहूलुहान कर दिया। हमलावर वहां से भाग गए। जानकारी होने पर पहुंचे स्वजन ने विश्वदीप को शमसाबाद मार्ग स्थित अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। इससे स्वजन में आक्रोश फैल गया। गांव में तनाव की जानकारी पर एसीपी पीयूष कांत राय और कई थानों की पुलिस पहुंच गई।
रमाकांत यादव ने बताया हमलावरों ने सीने पर कई चाकू मारे थे। दिल में चाकू लगने पर अत्यधिक खून बहने से विश्वदीप की मृत्यु होना बताया है। 

Previous Post

प्रो. अनुराग शुक्ला ने फिर से लिया आगरा कॉलेज में प्राचार्य का चार्ज

Next Post

फतेहपुर सीकरी से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे रामेश्वर चौधरी को भाजपा से किया निष्कासित

Related Posts

मनीष बंसल बने आगरा के नए जिलाधिकारी, मुख्य चुनाव आयुक्त के हैं दामाद

मनीष बंसल बने आगरा के नए जिलाधिकारी, मुख्य चुनाव आयुक्त के हैं दामाद

April 20, 2026

आगरा। देर रात कई जिलाधिकारी बदले गए हैं। इनमें आगरा के जिलाधिकारी का भी नाम शामिल है। आगरा के जिलाधिकारी...

अक्षय तृतीया पर ताजनगरी का सराफा बाजार सोने की चमक से जगमगा उठा

अक्षय तृतीया पर ताजनगरी का सराफा बाजार सोने की चमक से जगमगा उठा

April 19, 2026

आगरा। अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर ताजनगरी का सराफा बाजार सोने की चमक से जगमगा उठा। सोने के दाम...

देश की महिलाएं अपना हक लेकर रहेंगी बोलीं आगरा की मेयर

देश की महिलाएं अपना हक लेकर रहेंगी बोलीं आगरा की मेयर

April 19, 2026

आगरा। महिला आरक्षण बिल से जुड़े संशोधन विधेयक पर सियासी घमासान के बीच आगरा की महापौर हेमलता दिवाकर कुशवाहा ने...

गैस एजेंसी पर एलपीजी सिलिंडर लेने पहुंचीं दो सगी बहनों से मारपीट

गैस एजेंसी पर एलपीजी सिलिंडर लेने पहुंचीं दो सगी बहनों से मारपीट

April 19, 2026

आगरा। ट्रांस यमुना के नुनिहाई स्थित सरला गैस एजेंसी पर शनिवार को एलपीजी सिलिंडर लेने पहुंचीं दो सगी बहनों के...

सिकंदरा में परशुराम चौक पर जूते चप्पल पहनकर चढ़ने वाले चार युवक गिरफ्तार

सिकंदरा में परशुराम चौक पर जूते चप्पल पहनकर चढ़ने वाले चार युवक गिरफ्तार

April 18, 2026

आगरा। आम्बेडकर जयंती पर आवास विकास कॉलोनी में परशुराम चौक पर जूता चप्पल पहनकर चढ़कर नीला झंडा फहराने वाले चार...

सिकंदरा में जूते का सोल बनाने वाली फैक्ट्री में लगी आग

सिकंदरा में जूते का सोल बनाने वाली फैक्ट्री में लगी आग

April 18, 2026

आगरा। सिकंदरा क्षेत्र स्थित ब्रजदीप कॉलोनी में शनिवार सुबह जूते का सोल बनाने वाली एक फैक्ट्री में  आग लग गई। ...

Next Post
फतेहपुर सीकरी से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे रामेश्वर चौधरी को भाजपा से किया निष्कासित

फतेहपुर सीकरी से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे रामेश्वर चौधरी को भाजपा से किया निष्कासित

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

एक ही संपत्ति पर बार-बार लोन लेने वाले पकड़े

November 25, 2021
जिला जेल परिसर के आवास में फंदे पर लटका मिला जेल गार्ड का शव

जिला जेल परिसर के आवास में फंदे पर लटका मिला जेल गार्ड का शव

February 23, 2023
यमुना एक्सप्रेस वे पर सात बसों और दो कारों में टकराने के बाद लगी आग, जलने से चार की मौत कई घायल

यमुना एक्सप्रेस वे पर सात बसों और दो कारों में टकराने के बाद लगी आग, जलने से चार की मौत कई घायल

December 16, 2025
छत्ता थाने में जूनियर के अंडर में काम करेंगे चार सीनियर यह बात बनी चर्चा का विषय

छत्ता थाने में जूनियर के अंडर में काम करेंगे चार सीनियर यह बात बनी चर्चा का विषय

January 5, 2026

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • मनीष बंसल बने आगरा के नए जिलाधिकारी, मुख्य चुनाव आयुक्त के हैं दामाद
  • अक्षय तृतीया पर ताजनगरी का सराफा बाजार सोने की चमक से जगमगा उठा
  • देश की महिलाएं अपना हक लेकर रहेंगी बोलीं आगरा की मेयर
  • गैस एजेंसी पर एलपीजी सिलिंडर लेने पहुंचीं दो सगी बहनों से मारपीट
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.