• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
छत्ता थाने में जूनियर के अंडर में काम करेंगे चार सीनियर यह बात बनी चर्चा का विषय

छत्ता थाने में जूनियर के अंडर में काम करेंगे चार सीनियर यह बात बनी चर्चा का विषय

थानाध्यक्ष जूनियर और उनसे चार पुलिसकर्मी थाने में सीनियर, क्या थानाध्यक्ष को कहना होगा सर

January 5, 2026
in administration, Agra, Police

आगरा। छत्ता थाने में नए थानाध्यक्ष के रूप में अंकुर मलिक को तैनाती दी गई है। यह तैनाती थाने में पुलिसकर्मियों के बीच में चर्चा का विषय बन गई है। इसके पीछे कारण है कि थाने में थानाध्यक्ष से सीनियर चार दरोगा और हैं। तीन का अंतर भी एक साल, दो साल का नहीं पांच और सात साल का है। ऐसे में सीनियर दरोगा क्या अपने जूनियर को थानाध्यक्ष को ‘सर’ कहकर संबोधित करना होगा या थानाध्यक्ष अपने  सीनियर को ‘सर’ कहकर संबोधित करेंगे, बात करेंगे। यह देखने के लिए थाने के पुलिसकर्मी उतावले हैं। वहीं सीनियर दरोगा अपने को पहले से ही असहज महसूस कर रहे हैं। दबी जुबा से नाराजगी भी जाहिर कर रहे हैं।

छत्ता थाने के इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार को लाइन हाजिर किया गया है। उनकी जगह 2020 बैच के अंकुर मलिक को थानाध्यक्ष बनाया गया है। छत्ता थाना इंस्पेक्टर थाना है। हालांकि ऐसा नहीं है कि पूर्व में यहां दरोगा थानाध्यक्ष नहीं रहे हैं लेकिन वह सीनियर रहे हैं। पहली बार ऐसा देखने को मिल रहा है एकदम नए दरोगा को कमान दे दी गई है। हालांकि पुलिस कमिश्नर अच्छे और गंभीर अधिकारी हैं। यह बात उनके संज्ञान में नहीं होगी कि थाने में थानाध्यक्ष से सीनियर चार पुलिसकर्मी और हैं। रकाबगंज में सैयां से जब निशामक त्यागी भेजे गए थे तब इंस्पेक्टर क्राइम को वहां से हटा दिया गया था जिससे जूनियर के अंडर में सीनियर काम ना करे। अगर छत्ता थाने के चारों पुलिसकर्मियों की बात भी संज्ञान में होती तो शायद अंकुर मलिक को चार्ज नहीं दिया जाता।

पुलिसकर्मी इस बात से अचंभित हैं कि उनसे सीनियर चार दरोगा थाने में और हैं। क्या यह जूनियर को सर कहकर संबोधित करेंगे। क्या उनके अंडर में काम कर पाएंगे? जो चार पुलिसकर्मी सीनियर है उनमें पहले नंबर पर एसएसआई सुरजीत यादव हैं। इनका बैच 2013 है। दूसरे नंबर पर चौकी प्रभारी जीवनी मंडी  गौरव राठी हैं। वह 2015 बैच के हैं। तीसरे नंबर पर चौकी प्रभारी बेलनगंज विनोद कुमार हैं। यह भी 2015 बैच के हैं। गुदड़ी मंसूर खां पर जो चौकी प्रभारी सुखविंदर हैं, वह भी 2019 बैच के हैं। ऐसे में जूनियर पुलिसकर्मी को थानाध्यक्ष बनाया जाना थाना और पूरे विभाग में चर्चा का विषय बन गया है। पुलिसकर्मी आपस में चुटकी भी ले रहे हैं। 

Previous Post

जीवनी मंडी चौकी प्रकरण में इंस्पेक्टर छत्ता भी हटाए गए, सपा ने घेरी चौकी

Next Post

ग्वालियर हाईवे पर सड़क हादसे में दो लोगों की मौत, आधा दर्जन लोग घायल

Related Posts

खेड़ा राठौर में पत्नी की रस्सी से गला घोंट कर पति फरार

खेड़ा राठौर में पत्नी की रस्सी से गला घोंट कर पति फरार

October 17, 2026

आगरा। खेड़ा राठौर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक पति ने अपनी पत्नी की रस्सी से गला घोंट कर हत्या...

युवक की मौत का चार लाख में सौदा करना चाह रही पुलिस, आगरा पुलिस की वजह से दो बच्चियां हुईं अनाथ

युवक की मौत का चार लाख में सौदा करना चाह रही पुलिस, आगरा पुलिस की वजह से दो बच्चियां हुईं अनाथ

October 17, 2026

आगरा। रकाबगंज थाना क्षेत्र में रावली के पास पुलिस पर जिस युवक को तीसरी मंजिल से फेंक कर हत्या करने...

रकाबगंज थाना पुलिस पर जुआ लूटने के दौरान युवक को छत से फेंक कर हत्या करने का आरोप, वबाल

रकाबगंज थाना पुलिस पर जुआ लूटने के दौरान युवक को छत से फेंक कर हत्या करने का आरोप, वबाल

October 17, 2026

आगरा। रकाबगंज थाना पुलिस पर गंभीर आरोप लगे हैं। आरोप है कि थाने की पुलिस जुआ लूटने के लिए पहुंची...

महिला व युवा मतदाताओं का पंजीकरण बढ़ाने पर जोर, पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची में शामिल कराने के लिए चलाया जाएगा विशेष अभियान बोले डीएम

महिला व युवा मतदाताओं का पंजीकरण बढ़ाने पर जोर, पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची में शामिल कराने के लिए चलाया जाएगा विशेष अभियान बोले डीएम

October 16, 2026

आगरा। जिला निर्वाचन अधिकारी व जिलाधिकारी मनीष बंसल की अध्यक्षता में अर्हता तिथि 1 जनवरी 2027 के आधार पर फोटो...

आगरा में बारिश ने बिगाड़ा मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का गणित

आगरा में बारिश ने बिगाड़ा मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का गणित

October 16, 2026

आगरा। शुक्रवार सुबह से अचानक बदले मौसम और तेज बारिश ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित आगरा दौरे के कार्यक्रम...

शासन की योजनाओं को आगे बढ़ाना रहेगी प्राथमिकता बोले नवागत सीडीओ अमित कुमार

शासन की योजनाओं को आगे बढ़ाना रहेगी प्राथमिकता बोले नवागत सीडीओ अमित कुमार

October 16, 2026

आगरा। आगरा में मुख्य विकास अधिकारी के रूप में ट्रांसफर होकर आए अमित कुमार ने शुक्रवार को विकास भवन में...

Next Post
ग्वालियर हाईवे पर सड़क हादसे में दो लोगों की मौत, आधा दर्जन लोग घायल

ग्वालियर हाईवे पर सड़क हादसे में दो लोगों की मौत, आधा दर्जन लोग घायल

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

उप चुनाव: जिला पंचायत के वार्ड नंबर 35 से सदस्य पद पर भाजपा समर्थित प्रत्याशी गुलाबश्री विजयी घोषित

उप चुनाव: जिला पंचायत के वार्ड नंबर 35 से सदस्य पद पर भाजपा समर्थित प्रत्याशी गुलाबश्री विजयी घोषित

August 8, 2024
कक्षा 12वीं तक के सभी स्कूलों में 31 दिसंबर तक अवकाश

कक्षा 12वीं तक के सभी स्कूलों में 31 दिसंबर तक अवकाश

December 28, 2023
बरहन में घर में घुसकर युवती से दुष्कर्म मामले में दारोगा के खिलाफ चार्जशीट कोर्ट में दाखिल

बरहन में घर में घुसकर युवती से दुष्कर्म मामले में दारोगा के खिलाफ चार्जशीट कोर्ट में दाखिल

October 7, 2023
पनवारी कांड में एससी एसटी कोर्ट ने 36 आरोपियों को माना दोषी

पनवारी कांड में एससी एसटी कोर्ट ने 36 आरोपियों को माना दोषी

May 28, 2025

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • खेड़ा राठौर में पत्नी की रस्सी से गला घोंट कर पति फरार
  • युवक की मौत का चार लाख में सौदा करना चाह रही पुलिस, आगरा पुलिस की वजह से दो बच्चियां हुईं अनाथ
  • रकाबगंज थाना पुलिस पर जुआ लूटने के दौरान युवक को छत से फेंक कर हत्या करने का आरोप, वबाल
  • महिला व युवा मतदाताओं का पंजीकरण बढ़ाने पर जोर, पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची में शामिल कराने के लिए चलाया जाएगा विशेष अभियान बोले डीएम
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.