आगरा। अछनेरा में एक युवक की गला घोंटकर हत्या कर दी गई है। घटना के बाद गांव में फोर्स तैनात है। पुलिस आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश दे रही है।
मई गांव में रहने वाला ओमबीर अपने पिता पुरुषोत्तम के साथ खेत पर काम करने के लिए गए थे। वहां देखा कि पड़ोसी हेमेंद्र और उदयवीर खेत की मेड जोत रहे थे। ओमबीर ने मेड जोतने का विरोध किया तो आरोपियों ने ओमबीर और उनके पिता पुरुषोत्तम पर लाठी से हमला बोल दिया। पुरुषोत्तम अपनी जान बचाकर गांव की तरफ दौड़ कर आने लगे। शोर सुनकर ग्रामीण भी एकजुट हो गए और पुरषोत्तम के साथ मौके पर पहुंचे। खेत पर गए तो ओमवीर का शव वहीं पड़ा हुआ था। आरोपियों ने ओमवीर की गला घोंट कर हत्या कर दी थी। सूचना पर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। एसपी पश्चिम सत्यजीत गुप्ता ने बताया कि मृतक के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। दोनों पक्ष एक ही कुटुम्ब के हैं।











