आगरा। एसएन मेडिकल कॉलेज से एक कैदी फरार हो गया था। एमएम गेट थाना पुलिस ने उसे पकड़कर दोबरा जेल भेज दिया है।
चार सितंबर को बन्दी नीरू पुत्र महेश चन्द्र उर्फ महेश पाल सिंह एसएन हॉस्पिटल से पुलिसकर्मियों को चकमा देकर भाग गया था। काफी तलाश करने के उपरान्त भी बन्दी नहीं मिला। इस सम्बन्ध में थाना एमएम गेट पर हेड बॉर्डर सुरेन्द्र सिंह द्वारा मुकदमा दर्ज कराया गया था। आज अभियुक्त नीरू को थाना नयापुरा जनपद कोटा राजस्थान से थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।











