• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
जलभराव और गंदगी की स्थिति को स्वयं देखने शहर में निकले नगर आयुक्त

जलभराव और गंदगी की स्थिति को स्वयं देखने शहर में निकले नगर आयुक्त

लगातार 24 घंटे से पड़ रहा है पानी, कई जगह थी जल भराव की स्थिति

August 12, 2024
in administration, Agra, Development, Environment

आगरा। नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल ने पिछले 24 घंटे से शहर में हो रही भारी बारिश को देखते हुए शहर के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर वहां की समस्याओं को जाना। शास्त्रीपुरम स्थित जोनल पार्क के आसपास भरने वाले पानी की समस्या के निदान के लिए पार्क में रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम स्थापित करने के निर्देश निर्माण विभाग के अधिकारियों को दिये।

नगर आयुक्त ने सोमवार को अधिकारियों के साथ शास्त्रीपुरम, आवास विकास कालोनी, दहतोरा, बोदला और राहुल विहार का निरीक्षण किया। नगर आयुक्त सबसे पहले निरीक्षण के लिए इंडस्ट्रियल एरिया होते हुए अक्रूर चौक और ईंट मंडी रोड पहुंचे। यहां पर जगह- जगह कूड़ा पाये जाने पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए एसएफआई जितेन्द्र और सीएसएफआई मुनीश को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण लेने के निर्देश सहायक नगर आयुक्त अशोक प्रिय गौतम को दिये। आवास विकास सेंट्रल पार्क के आसपास जलभराव की समस्या के समाधान के लिए उन्होंने जेई को कार्रवाई के निर्देश दिये। सेक्टर चार में हाल ही बनाई गयी सड़क का भी उन्होंने निरीक्षण किया। क्षेत्र में निर्माणाधीन बीओटी शौचालयों का निरीक्षण कर इनका निर्माण जल्द से जल्द से पूरा कराने के लिए निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया। यहीं पुलिस चौकी और पेट्रोल पंप के पास स्थित शराब के ठेकों के पास प्लास्टिक गिलास आदि फेंक कर फैलाई जा रही गंदगी पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने दोनों ठेकों पर 15-15 हजार रुपये का जुर्माना लगाने के निर्देश दिये। भावना क्लार्क के पास नाले की पुलिया को ठीक कराने के निर्देश दिये।

शास्त्रीपुरम के ब्लाक ए और बी में हुए जलभराव का निरीक्षण भी उन्होंने किया। यहां पर क्षेत्रीय पार्षद परवीना रजावत ने नगर आयुक्त को बताया कि यहां पर रेलवे ने पुलिया बना कर उसे नाले से कनेक्ट नहीं किया है, जिससे यह समस्या हो रही है। इस पर नगर आयुक्त ने कहा कि रेलवे के अधिकारियों से इस संबंध में बात कर इस समस्या का जल्द समाधान कराया जाएगा। जोनल पार्क के आसपास होने वाले जलभराव को रोकने के लिए नगर आयुक्त ने कहा कि चूंकि यहां पर नाला उंचा है और सड़क नीची जिससे जलभराव की समस्या उत्पन्न हो रही है। इसलिए जोनल पार्क में रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम स्थापित कर यहां भरने वाले पानी को उसमें डाल कर समस्या का समाधान किया जाए्।  दहतौरा में क्षेत्रीय पार्षद रवि कुमार ने क्षेत्र में जलभराव, नाला और सड़क आदि की समस्याओं से नगरायुक्त को अवगत कराया। जिस पर नगर आयुक्त ने अभियंताओं को एस्टीमेट बनाने के निर्देश दिये। नगर आयुक्त ने राहुल विहार में तालाब का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त के साथ सहायक नगर आयुक्त अशोक प्रिय गौतम, अधिशासी अभियंता आर के सिंह, जेई पूनम के अलावा क्षेत्रीय एसएफआई और सीएसएफआई मुनीश मौर्या भी मौजूद रहे।

बरसाती पानी निकालने के लिए लगायीं चार सक्शन मशीन
शास्त्रीपुरम के ब्लाकॅ ए और बी में जलभराव की समस्या को देखते हुए नगर आयुक्त ने तत्काल सक्शन मशीनें लगाकर बारिश का पानी निकालने के आदेश दिये हैं। आदेश के बाद यहां पर चार सक्शन मशीनें लगा दी गयी हैं जिनसे लगातार बारिश का पानी निकाला जा रहा है।

सड़क धंसने की जानकारी पर नगर आयुक्त पहुंचे दयालबाग

नगर आयुक्त को निरीक्षण के दौरान सूचना मिली कि सीवर लाइन के कारण सड़क धंस गई है। सूचना मिलते ही वे मौके पर पहुंचे और जल निगम के अधिकारियों को सड़क को सही कराने के निर्देश दिये। इस दौरान विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल भी वहां पहुंच गये और उन्होंने क्षेत्रीय लोगों की समस्याओं से नगर आयुक्त को अवगत कराया।

Previous Post

सिकंदरा में फैक्ट्री मालिक की गला रेतकर हत्या

Next Post

डाक्टरों की सुरक्षा को लेकर नगर निगम ने इमरजेंसी के आसपास से हटाए अतिक्रमण

Related Posts

टॉरेंट पावर के शिविर में  ग्राहक सेवा महाशिविर में 548 उपभोक्ताओं की समस्याओं का हुआ समाधान

टॉरेंट पावर के शिविर में ग्राहक सेवा महाशिविर में 548 उपभोक्ताओं की समस्याओं का हुआ समाधान

September 25, 2026

आगरा। शहरी क्षेत्र के विद्युत उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान के उद्देश्य से टॉरेंट पावर द्वारा शुक्रवार को प्रिंस वाटिका,...

अछनेरा में करोड़पति साधु के सिर में ईंट मारकर की हत्या, कमरे में मिला शव

अछनेरा में करोड़पति साधु के सिर में ईंट मारकर की हत्या, कमरे में मिला शव

September 25, 2026

आगरा। अछनेरा थाना क्षेत्र में एक करोड़पति साधु के सिर में ईंट मार कर उनकी हत्या कर दी गई है।...

विधायक छोटेलाल वर्मा के अंतिम संस्कार में पहुंचे हजारों लोग, हर आंख हुई नम

विधायक छोटेलाल वर्मा के अंतिम संस्कार में पहुंचे हजारों लोग, हर आंख हुई नम

September 25, 2026

आगरा। फतेहाबाद के भाजपा विधायक छोटेलाल वर्मा का पार्थिव शरीर शुक्रवार सुबह उनके पैतृक गांव नगला देवहंस पहुंचा तो अंतिम...

बुखार से पीड़ित विधायक छोटेलाल वर्मा का निधन, नोएडा के अस्पताल में चल रहा था उपचार

बुखार से पीड़ित विधायक छोटेलाल वर्मा का निधन, नोएडा के अस्पताल में चल रहा था उपचार

September 24, 2026

आगरा। बुखार से पीड़ित फतेहाबाद विधानसभा क्षेत्र के विधायक छोटेलाल वर्मा का  निधन हो गया। परिजन उन्हें आगरा से नोएडा...

बर्थडे पार्टी की आड़ में धर्मांतरण, चार गिरफ्तार, कई राज्यों तक नेटवर्क की जांच

बर्थडे पार्टी की आड़ में धर्मांतरण, चार गिरफ्तार, कई राज्यों तक नेटवर्क की जांच

September 24, 2026

आगरा। सैंया क्षेत्र में बर्थडे पार्टी के बहाने लोगों को बुलाकर चंगाई सभा आयोजित करने और कथित तौर पर धर्मांतरण...

प्राधिकरण के उपाध्यक्ष ने चार्ज ग्रहण करते ही ग्रेटर आगरा और अटलपुरम टाउनशिप का किया निरीक्षण, कार्य धीमा होने पर हुए नाराज

प्राधिकरण के उपाध्यक्ष ने चार्ज ग्रहण करते ही ग्रेटर आगरा और अटलपुरम टाउनशिप का किया निरीक्षण, कार्य धीमा होने पर हुए नाराज

September 24, 2026

आगरा। आगरा विकास प्राधिकरण के नवागत उपाध्यक्ष ने गुरुवार को मुख्यमंत्री शहरी विस्तारीकरण, नए शहर प्रोत्साहन योजना के तहत विकसित...

Next Post
डाक्टरों की सुरक्षा को लेकर नगर निगम ने इमरजेंसी के आसपास से हटाए अतिक्रमण

डाक्टरों की सुरक्षा को लेकर नगर निगम ने इमरजेंसी के आसपास से हटाए अतिक्रमण

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

अगर आपके पास पैरवी के लिए नहीं है अधिवक्ता तो निशुल्क मिलेगा

अगर आपके पास पैरवी के लिए नहीं है अधिवक्ता तो निशुल्क मिलेगा

March 19, 2026
भाजपा ब्रज क्षेत्र की कार्यसमिति की हुई घोषणा, सुग्रीव चौहान क्षेत्रीय उपाध्यक्ष, बीना लवानिया क्षेत्रीय मंत्री बनीं

भाजपा ब्रज क्षेत्र की कार्यसमिति की हुई घोषणा, सुग्रीव चौहान क्षेत्रीय उपाध्यक्ष, बीना लवानिया क्षेत्रीय मंत्री बनीं

September 3, 2026
एत्मादपुर पुलिस और एसओजी की बदमाशों से मुठभेड़

एत्मादपुर पुलिस और एसओजी की बदमाशों से मुठभेड़

April 10, 2022
सिरफिरे ने की गणेश जी की मूर्ति क्षतिग्रस्त

सिरफिरे ने की गणेश जी की मूर्ति क्षतिग्रस्त

February 21, 2022

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • टॉरेंट पावर के शिविर में ग्राहक सेवा महाशिविर में 548 उपभोक्ताओं की समस्याओं का हुआ समाधान
  • अछनेरा में करोड़पति साधु के सिर में ईंट मारकर की हत्या, कमरे में मिला शव
  • विधायक छोटेलाल वर्मा के अंतिम संस्कार में पहुंचे हजारों लोग, हर आंख हुई नम
  • बुखार से पीड़ित विधायक छोटेलाल वर्मा का निधन, नोएडा के अस्पताल में चल रहा था उपचार
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.