• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
गोकुलपुरा में दो पक्षों में झगड़े के बाद पथराव, आगजनी और फायरिंग

गोकुलपुरा में दो पक्षों में झगड़े के बाद पथराव, आगजनी और फायरिंग

एक महिला के हाथ में लगी है गोली, आचार संहिता में पुलिस की सक्रियता और पैदल मार्च पर उठे सवाल

May 2, 2024
in Agra, Crime, News

आगरा। लोहामंडी के गोकुलपुरा में देर रात दो पक्षों में झगड़ा हो गया। झगड़े ने बवाल का रूप ले लिया। पथराव और फायरिंग भी जमकर हुई। एक दुकान में आग भी लगा दी गई। फायरिंग के दौरान एक महिला के हाथ में गोली लग गई जिसे उपचार के लिए एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। डीसीपी सिटी सहित कई अधिकारी मौके पर हैं। 

घटना रात करीब साढ़े नौ बजे की है। प्रजापति और वाल्मीकि समाज के लोग आमने-सामने आए। दोनों ही पक्ष घटना के लिए एक दूसरे को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। बताया जा रहा है कि फायरिंग में विनोद प्रजापति की पत्नी लक्ष्मी जख्मी हुई हैं। उनके हाथ में गोली लगी है। बवाल करने वालों ने पूर्व पार्षद राजेश प्रजापति के भाई वीरेंद्र प्रजापति की परचून की दुकान में आग लगा दी। 

उत्तर प्रदेश सफाई मजदूर संघ के जिलाध्यक्ष भुल्ले नरवार का आरोप है कि उनकी बस्ती में पानी नहीं आता। प्रजापति समाज की तरफ सबमसर्बिल और टंकी लगी है। समाज के बच्चे रात करीब साढ़े सात बजे टंकी पर हाथ धोने गए थे। पूर्व पार्षद राजेश प्रजापति के भाई वीरेंद्र प्रजापति ने बच्चों को पीटकर वहां से भगा दिया। घटना के विरोध में उनके पक्ष के कुछ लोग जमा हुए। शिकायत लेकर राजेश प्रजापति के पास गए। दूसरा पक्ष वहां एकजुट हेा गया। हमला बोल दिया। पथराव शुरू हो गया। मारपीट होने लगी। लाठी-डंडे निकल आए। पथराव से बस्ती में दहशत फैल गई। लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर छिपने लगगे। कुछ ही देर में गली और आंगन ईंट-पत्थरों से अट गए।

वहीं दूसरी तरफ राजेश प्रजापति पक्ष का आरोप है कि उनकी तरफ का एक बच्चा गली में खड़ा था। दूसरे पक्ष वालों ने उसे पीट दिया। उन्होंने मारपीट करने वालों को वहां से खदेड़ दिया। कुछ देर बाद वे भीड़ के साथ आए। आते ही हमला बोल दिया। पथराव किया। बवाल के बाद पुलिस को पता चला कि लक्ष्मी नाम की महिला के हाथ में गोली लगी थी। सफाई मजदूर संघ के जिलाध्यक्ष भुल्ले नरवार और उनका बेटा बल्लू भी जख्मी हुए हैं।
डीसीपी सिटी सूरज कुमार राय ने बताया कि घटना की वजह शराब पीकर हंगामा बताई जा रही है। पुलिस बवाल करने वालों को चिन्हित कर रही है। उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

इधर सात मई को आगरा में मतदान है। आगरा छावनी बना हुआ है। बाहर से फोर्स आया है। गली-मोहल्लों में पैदल मार्च चल रहा है। ऐसे माहौल में बवाल हुआ है। सवाल उठा है कि आखिर पुलिस की सक्रियता है किधर। आचार संहिता में इस बस्ती से कितने लोग पाबंद किए गए थे। पुलिस अब उनके खिलाफ क्या कार्रवाई करेगी। दुकान में आग किसने लगाई। गोली किसने चलाई थी। देर रात तक पुलिस तक यह पता नहीं चल सका था।

Previous Post

सपा और कांग्रेस ने मुसलमान को हमेशा वोट बैंक के चश्मे से देखा

Next Post

आगरा लोकसभा और फतेहपुर सीकरी सीट पर भाजपा नहीं प्रत्याशियों का विरोध भी, क्या भाजपा को मिलेगी जीत की हैट्रिक, टिकी निगाहें

Related Posts

गैंग रेप के तीन आरोपियों को कोर्ट ने सुनाई आजीवन कारावास की सजा

गैंग रेप के तीन आरोपियों को कोर्ट ने सुनाई आजीवन कारावास की सजा

November 6, 2026

आगरा। एत्मादपुर थाना क्षेत्र में वर्ष 2021 में 10 वर्षीय किशोरी के साथ गैंगरेप करने वाले तीन आरोपियों को विशेष...

पहले बोलने की अनुमति नहीं मिलने से नाराज बसपा पार्षदों ने नगर निगम के सदन में किया हंगामा

पहले बोलने की अनुमति नहीं मिलने से नाराज बसपा पार्षदों ने नगर निगम के सदन में किया हंगामा

November 6, 2026

आगरा। शुक्रवार को नगर निगम के 17वें अधिवेशन की शुरुआत के साथ ही भाजपा और बसपा पार्षदों के बीच ऐसा...

कोचिंग सेंटर के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में मिला शव

कोचिंग सेंटर के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में मिला शव

November 6, 2026

आगरा। जगदीशपुरा स्थित एक कोचिंग सेंटर के अंदर शुक्रवार दोपहर एक व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला।  आशंका जताई...

कमला नगर में कारोबारी के घर में 70 लाख की चोरी का पुलिस ने किया खुलासा

कमला नगर में कारोबारी के घर में 70 लाख की चोरी का पुलिस ने किया खुलासा

November 5, 2026

आगरा। कमला नगर कारोबारी के घर में 70 लाख के जेवरात चोरी के मामले में पुलिस ने खुलासा कर दिया...

बहू के इलाज को लिए कर्ज को चुकाने के लिए की चोरी

बहू के इलाज को लिए कर्ज को चुकाने के लिए की चोरी

November 4, 2026

आगरा। सदर बाजार स्थित सुल्तानपुरा सर्राफा बाजार से 31 अक्टूबर को 15 लाख रुपये के सोने के आभूषण चोरी करने...

नजूल विभाग की बिना एनओसी के प्राधिकरण कैसे कर रहा नक्शा पास?

नजूल विभाग की बिना एनओसी के प्राधिकरण कैसे कर रहा नक्शा पास?

November 4, 2026

आगरा। सरकारी जमीनों पर कब्जे और नक्शा पास के मामले इन दिनों सुर्खियों में छाए हुए हैं। आगरा विकास प्राधिकरण...

Next Post
आगरा लोकसभा और फतेहपुर सीकरी सीट पर भाजपा नहीं प्रत्याशियों का विरोध भी, क्या भाजपा को मिलेगी जीत की हैट्रिक, टिकी निगाहें

आगरा लोकसभा और फतेहपुर सीकरी सीट पर भाजपा नहीं प्रत्याशियों का विरोध भी, क्या भाजपा को मिलेगी जीत की हैट्रिक, टिकी निगाहें

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

तूफान के साथ हुई तेज बारिश, मंदिर का गुंबद धराशाई

तूफान के साथ हुई तेज बारिश, मंदिर का गुंबद धराशाई

March 14, 2023
देशवासियों के लिए ऐतिहासिक तोहफा है अमृतकाल का पहला बजट

देशवासियों के लिए ऐतिहासिक तोहफा है अमृतकाल का पहला बजट

February 4, 2023
आइक्यूएसी की बैठक में प्रभारी के नहीं पहुंचने को लेकर कुलपति हुए आग बबूला

आइक्यूएसी की बैठक में प्रभारी के नहीं पहुंचने को लेकर कुलपति हुए आग बबूला

August 4, 2022
रविवार को ताजनगरी में बारिश से हुई दिन की शुरुआत

रविवार को ताजनगरी में बारिश से हुई दिन की शुरुआत

March 19, 2023

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • गैंग रेप के तीन आरोपियों को कोर्ट ने सुनाई आजीवन कारावास की सजा
  • पहले बोलने की अनुमति नहीं मिलने से नाराज बसपा पार्षदों ने नगर निगम के सदन में किया हंगामा
  • कोचिंग सेंटर के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में मिला शव
  • शिक्षकों ने अपनी लंबित मांगों का समाधान विधानसभा चुनाव से पहले करने की मांग रखी
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.