• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी के प्रत्याशी का विवादित बयान आया सामने

राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी के प्रत्याशी का विवादित बयान आया सामने

स्वामी प्रसाद मौर्य के ऊपर जूता फेंकने वाले का हाथ काटने पर 11 लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा

May 6, 2024
in Agra, Election2024, News, Politics

आगरा। राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य के ऊपर जूता और स्याही फेंकने वाले को लेकर फतेहपुर सीकरी लोकसभा सीट से पार्टी के प्रत्याशी ने विवादित बयान दिया है।  प्रत्याशी होतम सिंह निषाद का कहना है कि स्वामी प्रसाद मौर्य के ऊपर जूता फेंकने वाले का हाथ काटने पर 11 लाख रुपये का इनाम दिया जाएगा। काला झंडा दिखाने और स्याही फेंकने वाले की जीभ काटने वाले को भी वह इतनी ही रकम बतौर इनाम देने की बात वीडियो में बोल रहे हैं। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

 तीन मई को राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य यहां फतेहाबाद में चुनावी सभा के लिए आ रहे थे। फतेहाबाद तिराहे पर अखिल भारत हिंदू महासभा के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने स्वामी प्रसाद मौर्य के काफिले को रोक कर हंगामा किया। काले झंडे दिखाए और स्याही भी फेंकी थी। पुलिस ने लाठियां फटकार कर हंगामा करने वालों को भगाया था।

इसके बाद स्वामी प्रसाद मौर्य जब डौकी के पास जनसभा को संबोधित कर रहे थे तो आगे की पंक्ति में बैठे योगी यूथ बिग्रेड के महानगर अध्यक्ष धर्मेंद्र धाकरे ने मंच पर जूता फेंक दिया था। गनीमत यह रही कि जूता स्वामी प्रसाद मौर्य को नहीं लगा। इस घटना के बाद अब होतम सिंह निषाद का वीडियो रविवार देर रात सामने आया। छह मिनट से अधिक के इस वीडियो में वह ऐलान कर रहे हैं कि स्वामी प्रसाद मौर्य पर जूता फेंकने वाले का हाथ काटने वाले को 11 लाख रुपये का इनाम देंगे। काले झंडे दिखाने और स्याही फेंकने वाले की जीभ काटने वाले को भी 11 लाख रुपये का इनाम देंगे। दोनों ने ऐसा करके ओबीसी समाज का अपमान किया है। होतम सिंह ने रामायण को लेकर भी गलत टिप्पणी की।

अखिल भारत हिंदू महासभा के पदाधिकारी और योगी यूथ बिग्रेड के प्रदेश अध्यक्ष कुंवर अजय कुमार तोमर का कहना है कि स्वामी प्रसाद मौर्य को काले झंडे दिखाने, स्याही और जूता फेंकने की घटना के पीछे का कारण पूर्व में रामचरित मानस समेत हिंदू-देवी देवताओं पर उनके दिए बयान हैं। स्वामी प्रसाद अक्सर हिंदू धर्म के ग्रंथों और देवी-देवताओं पर टिप्पणी करते रहते हैं।
वीडियो सामने आने के बाद योगी यूथ ब्रिगेड और अखिल भारत हिंदू महासभा के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं में आक्रोश है। उनका कहना है कि इस बारे में पुलिस से शिकायत करेंगे। योगी यूथ ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष कुंवर अजय तोमर ने कहा कि इस बारे चुनाव आयोग से शिकायत करेंगे। 

Previous Post

सपा के शासन में खुलती थीं बम बनाने की फैक्ट्रियां: केशव प्रसाद मौर्य

Next Post

मतदान के दिन शिकायत के लिए कंट्रोल रूम का नंबर जारी

Related Posts

ग्रीन गैस बिल के भुगतान के नाम पर साइबर ठगों की एक और ठगी

ग्रीन गैस बिल के भुगतान के नाम पर साइबर ठगों की एक और ठगी

October 15, 2026

आगरा। ग्रीन गैस बिल भुगतान के नाम पर साइबर ठगों के द्वारा लगातार लोगों को निशाना बनाया जा रहा है।...

कल मुख्यमंत्री आगरा में

कल मुख्यमंत्री आगरा में

October 15, 2026

आगरा। कल शुक्रवार को मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित आगमन के दृष्टिगत निर्माणाधीन छत्रपति शिवाजी महाराज म्यूजियम, टाटा ग्राउंड सहित...

मंडलायुक्त कार्यालय में पुलिस और कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं की झड़प, कृषि मंत्री के खिलाफ नारेबाजी

मंडलायुक्त कार्यालय में पुलिस और कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं की झड़प, कृषि मंत्री के खिलाफ नारेबाजी

October 14, 2026

आगरा। मंडलायुक्त कार्यालय में उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही से मिलने पहुंचे किसान कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं...

टॉरेंट के मेगा संवाद कैंप में उपभोक्ताओं की समस्याओं का हुआ समाधान

टॉरेंट के मेगा संवाद कैंप में उपभोक्ताओं की समस्याओं का हुआ समाधान

October 14, 2026

आगरा। टॉरेंट पावर द्वारा उपभोक्ताओं की विद्युत संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए बुधवार को टीआर उत्सव भवन पर मेगा...

सात साल के बच्चे को बाइक से टक्कर लगने के बाद विवाद खूनी संघर्ष में बदला

सात साल के बच्चे को बाइक से टक्कर लगने के बाद विवाद खूनी संघर्ष में बदला

October 13, 2026

आगरा। कमला नगर थाना क्षेत्र के बल्केश्वर इलाके में सात साल के बच्चे को बाइक से टक्कर लगने के बाद...

आलू चावल खाकर सोए परिवार में दो बच्चों की मौत, तीन लोगों की हालत गंभीर

आलू चावल खाकर सोए परिवार में दो बच्चों की मौत, तीन लोगों की हालत गंभीर

October 13, 2026

आगरा। किरावली में रात में आलू चावल खाकर सोए परिवार के पांच लोगों की हालत बिगड़ गई। पड़ोसियों ने किसी...

Next Post
मतदान के दिन शिकायत के लिए कंट्रोल रूम का नंबर जारी

मतदान के दिन शिकायत के लिए कंट्रोल रूम का नंबर जारी

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

नूंह हिंसा के विरोध में विहिप-बजरंग दल का प्रदर्शन

नूंह हिंसा के विरोध में विहिप-बजरंग दल का प्रदर्शन

August 2, 2023
महिला ईओ को बंधक बनाकर मारपीट करने का चेयरमैन पर आरोप

महिला ईओ को बंधक बनाकर मारपीट करने का चेयरमैन पर आरोप

November 18, 2022
महिला बोली मुझे एसएसपी साहब से मिलना है नहीं तो आत्महत्या कर लूंगी

महिला बोली मुझे एसएसपी साहब से मिलना है नहीं तो आत्महत्या कर लूंगी

March 2, 2022
सिकंदरा में जूस पी रहे युवक को दिनदहाड़े गोली मारी

सिकंदरा में जूस पी रहे युवक को दिनदहाड़े गोली मारी

April 26, 2025

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • ग्रीन गैस बिल के भुगतान के नाम पर साइबर ठगों की एक और ठगी
  • कल मुख्यमंत्री आगरा में
  • मंडलायुक्त कार्यालय में पुलिस और कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं की झड़प, कृषि मंत्री के खिलाफ नारेबाजी
  • टॉरेंट के मेगा संवाद कैंप में उपभोक्ताओं की समस्याओं का हुआ समाधान
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.