• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान शुरू, जिलाधिकारी सहित कई प्रत्याशियों ने किया मतदान

कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान शुरू, जिलाधिकारी सहित कई प्रत्याशियों ने किया मतदान

शमसाबाद के कोठी चार बीघा गांव में विकास कार्य नहीं होने के चलते मतदान का बहिष्कार

May 7, 2024
in administration, Agra, Election2024, News, Politics

आगरा। जिले की दोनों लोकसभा सीटों आगरा (सुरक्षित) और फतेहपुर सीकरी के लिए मतदान  सुबह सात बजे से शुरू हो गया। सुबह 7:00 से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की कतारें लग गईं। कुछ जगहों पर मशीन खराब होने के चलते मतदान देरी से शुरू हो पाया। फतेहपुर सीकरी लोकसभा क्षेत्र के एक गांव में विकास कार्य नहीं होने के चलते लोगों ने मतदान का बहिष्कार कर दिया है। सुबह 9:00 तक फतेहपुर सीकरी में 14.15, आगरा सुरक्षित सीट पर 22. 74 प्रतिशत मतदान हो गया था।

आगरा लोकसभा सीट पर 11 और फतेहपुर सीकरी पर नौ प्रत्याशी अपना भाग्य आजमा रहे हैं। दोनों सीटों पर लगभग 38 लाख मतदाता हैं। आगरा लोकसभा में 20.72 लाख और फतेहपुर सीकरी क्षेत्र में 17.98 लाख मतदाता हैं। चुनावी दृष्टि से आगरा जिले को 59 जोन और 365 सेक्टर में बांटा गया है। सुरक्षा की दृष्टि से पहले घेरे में पैरा मिलिट्री, दूसरे घेरे में पीएसी, तीसरे घेरे में पुलिस को तैनात किया गया है। दोनों क्षेत्रों में 63 जोनल मजिस्ट्रेट, 410 सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। सीसीटीवी कैमरों से भी निगरानी की जा रही है। सुरक्षा बलों को मतदान स्थलों के 200 मीटर के दायरे में भीड़ एकत्रित नहीं होने देने के निर्देश दिए गए हैं। सुबह टेडी बगिया के बूथ संख्या 75 पर ईवीएम मशीन खराब होने के चलते मतदान देरी से शुरू हुआ। यही हाल बूथ 265 पर देखने को मिला। न्यू आगरा कॉलोनी स्थित कंपोजिट स्कूल मतदान केंद्र में 15 मिनट देरी से मतदान शुरू हुआ।

शमसाबाद के कोठी चार बीघा गांव में विकास कार्य नहीं होने के चलते लोगों ने मतदान का बहिष्कार कर दिया है। सुबह 9:00 तक कोई भी मतदाता वोट देने नहीं गया था। प्रशासनिक अधिकारी उन्हें समझाने के लिए जा रहे हैं।

इधर जिलाधिकारी भानु चंद्र गोस्वामी ने अपनी पत्नी के साथ मतदान किया। मतदान करने के बाद वह पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ लगातार राउंड पर हैं। कंट्रोल रूम से भी वह बार-बार अपडेट ले रहे हैं। सुबह दस बजे तक शांति से मतदान होता मिला। कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय, कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य, भाजपा प्रत्याशी प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल, डीजीसी वसंत गुप्ता आदि ने भी मतदान कर दिया है। इधर निर्दलीय प्रत्याशी रामेश्वर चौधरी का बूथ पर मतदान डालते हुए वीडियो वायरल हो रहा है। मोबाइल अंदर तक कैसे पहुंचा यह सवाल खड़े हो रहे हैं।

सिकंदरा में बूथ का निरीक्षण करते हुए डीसीपी सिटी सूरज राय।
अवधपुरी में मतदान केंद्र पर एक बुजुर्ग की मदद करते हुए चौकी प्रभारी दीपक कुमार।
एक व्यक्ति के पैर में चोट लगी है उसे मोटरसाइकिल पर बैठाते हुए इंस्पेक्टर आनंदवीर सिंह।
कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय परिवार सहित मतदान करने जाते हुए।
मतदान करने के बाद सभी को मतदान के लिए प्रेरित करते हुए प्रोफेसर लवकुश मिश्रा।
मतदान करने के बाद पूर्व एमएलसी स्वदेश कुमार उर्फ वीरू सुमन।
Previous Post

सीआईएससीई रिजल्ट: 12 वीं में हर्ष व स्मृति और 10 वीं में गौरांश और ईशान टॉपर

Next Post

बूथ के बाहर पत्नी का इंतजार कर रहे युवक को पुलिस ने पीटा

Related Posts

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत दाऊदयाल इंस्टीट्यूट ऑफ वोकेशनल एजुकेशन में तीन दिवसीय प्रतियोगिताओं में छात्रों ने दिखाया हुनर

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत दाऊदयाल इंस्टीट्यूट ऑफ वोकेशनल एजुकेशन में तीन दिवसीय प्रतियोगिताओं में छात्रों ने दिखाया हुनर

September 19, 2026

आगरा। दाऊदयाल इंस्टीट्यूट ऑफ वोकेशनल एजुकेशन (DDIVE) में “सेवा संकल्प अभियान” के अंतर्गत विद्यार्थियों में रचनात्मकता, तर्कशक्ति, अभिव्यक्ति कौशल, राष्ट्र...

जनकपुरी की तैयारी जोरों पर, टॉरेंट की टीम ने भी डाला डेरा

जनकपुरी की तैयारी जोरों पर, टॉरेंट की टीम ने भी डाला डेरा

September 19, 2026

आगरा। जनकपुरी महोत्सव को लेकर तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गई हैं। भव्य आयोजन को देखते हुए टॉरेंट पावर की...

पानी की समस्या को लेकर मेट्रो पुल पर चढ़ा युवक, मची खलबली

पानी की समस्या को लेकर मेट्रो पुल पर चढ़ा युवक, मची खलबली

September 19, 2026

आगरा। शहर में पानी की समस्या को लेकर शनिवार को लोगों का गुस्सा सड़क पर उतर आया। धाकरान चौराहे पर...

पेड़ के सहारे छत पर पहुंचकर शोरूम में घुसा चोर, सीसीटीवी में हुआ कैद

पेड़ के सहारे छत पर पहुंचकर शोरूम में घुसा चोर, सीसीटीवी में हुआ कैद

September 19, 2026

आगरा। ट्रांस यमुना थाना क्षेत्र स्थित एक शोरूम में चोरी करने के लिए चोर पेड़ के रास्ते शोरूम की छत...

यूजीसी रोलबैक प्रदर्शन को देखते हुए चप्पे-चप्पे पर पुलिस रही तैनात, हाईवे छावनी में रहा तब्दील, प्रदर्शनकारियों से पुलिस की नोकझोंक

यूजीसी रोलबैक प्रदर्शन को देखते हुए चप्पे-चप्पे पर पुलिस रही तैनात, हाईवे छावनी में रहा तब्दील, प्रदर्शनकारियों से पुलिस की नोकझोंक

September 18, 2026

आगरा। नए यूजीसी एक्ट रोलबैक मांग को लेकर आज होने वाले प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस और प्रशासन सुबह से चौकन्ना...

सरकारी विभागों में नौकरी लगवाने का झांसा देकर ठगी करने वाला एसटीएफ ने दबोचा

सरकारी विभागों में नौकरी लगवाने का झांसा देकर ठगी करने वाला एसटीएफ ने दबोचा

September 18, 2026

आगरा। सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से ठगी करने वाले गिरोह के खिलाफ एसटीएफ ने बड़ी कार्रवाई...

Next Post
बूथ के बाहर पत्नी का इंतजार कर रहे युवक को पुलिस ने पीटा

बूथ के बाहर पत्नी का इंतजार कर रहे युवक को पुलिस ने पीटा

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

पुष्पांजलि हाइट्स में बहुमंजिला इमारत के बंद फ्लैट में लगी आग

पुष्पांजलि हाइट्स में बहुमंजिला इमारत के बंद फ्लैट में लगी आग

April 28, 2026
सीडीएससीओ और पुडुचेरी के औषधि नियंत्रण विभाग ने बंद फैक्ट्री में मारा छापा

सीडीएससीओ और पुडुचेरी के औषधि नियंत्रण विभाग ने बंद फैक्ट्री में मारा छापा

September 3, 2025
ताजमहल के आस-पास हर दो घंटे में पानी का छिड़काव करने के मंडलायुक्त ने दिए निर्देश

ताजमहल के आस-पास हर दो घंटे में पानी का छिड़काव करने के मंडलायुक्त ने दिए निर्देश

November 7, 2023
ताजगंज पुलिस ने 6 चोर पकड़े, 17 चोरियों का अनावरण

ताजगंज पुलिस ने 6 चोर पकड़े, 17 चोरियों का अनावरण

March 26, 2023

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत दाऊदयाल इंस्टीट्यूट ऑफ वोकेशनल एजुकेशन में तीन दिवसीय प्रतियोगिताओं में छात्रों ने दिखाया हुनर
  • जनकपुरी की तैयारी जोरों पर, टॉरेंट की टीम ने भी डाला डेरा
  • पानी की समस्या को लेकर मेट्रो पुल पर चढ़ा युवक, मची खलबली
  • पेड़ के सहारे छत पर पहुंचकर शोरूम में घुसा चोर, सीसीटीवी में हुआ कैद
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.