• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
सीआईएससीई रिजल्ट: 12 वीं में हर्ष व स्मृति और 10 वीं में गौरांश और ईशान टॉपर

सीआईएससीई रिजल्ट: 12 वीं में हर्ष व स्मृति और 10 वीं में गौरांश और ईशान टॉपर

आगरा कॉलेज के प्रोफेसर अमित अग्रवाल की बेटी सृष्टि ने रसायन विज्ञान व जीव विज्ञान में 100 प्रतिशत अंक प्राप्त किए

May 6, 2024
in Agra, Education, News

आगरा। सोमवार को सीआईएससीई का रिजल्ट जारी हो गया है। रिजल्ट देखने के बाद 10वीं और 12वीं के उन छात्रों के चेहरे खिल गए जिनके अच्छे अंक आए थे। सेंट पीटर्स कॉलेज के हर्ष बजाज ने 12 वीं कक्षा में साइंस स्ट्रीम में 98.75 प्रतिशत और सेंट कॉनरेड की स्मृति शर्मा ने भी इतने नंबर प्राप्त कर टॉप किया है। 10वीं में सेंट पीटर्स के ही गोदान अग्रवाल और सेंट पॉल्स सेकंड यूनिट के ईशान पचौरी को 99.40 प्रतिशत अंक मिले हैं।

सेंट पीटर्स कॉलेज के हर्ष बजाज के 12 वीं में टॉप करने पर उनकी खुशी का ठिकाना नहीं था। उनके घर वाले भी बहुत खुश थे। घर वालों को कहना था कि हर्ष को विश्वास था वह टॉप करेगा। सेंट पीटर्स स्कूल के प्रखर मित्तल ने कॉमर्स स्ट्रीम में 97.75 प्रतिशत अंक हासिल प्राप्त किए हैं। अथर्व गुप्ता ने 97.25 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। दसवीं कक्षा में 99.4 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले गौरांश के घर में भी खुशी का माहौल है। सेंड कॉनरेड इंटर कॉलेज में दसवीं कक्षा के नमन पटेल ने साइंस स्ट्रीम में 98.8 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं।

इधर सेंट पॉल्स चर्च कॉलेज की 10 वीं की छात्रा सृष्टि अग्रवाल ने  97.2 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। उन्होंने रसायन विज्ञान एवं जीव विज्ञान में 100 प्रतिशत तथा कंप्यूटर एप्लीकेशंस में 99 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। वह भाजपा नेता डा. अशोक अग्रवाल की पौत्री व आगरा कॉलेज के रसायन विज्ञान के प्रोफेसर डॉ. अमित अग्रवाल, डॉ. संध्या अग्रवाल की बेटी हैं। प्रोफेसर अमित अग्रवाल का कहना है कि वह और उनका परिवार बहुत खुश है। इधर सेंट पॉल्स चर्च कॉलेज की 10 वीं की छात्रा किंजल शर्मा ने 97.8 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं।वह आगरा कॉलेज के भौतिक विज्ञान के प्रोफेसर डॉ. बीके शर्मा की बेटी हैं।

किंजल शर्मा।
अथर्व गुप्ता।
Previous Post

बूथ के लिए मंडी समिति से सभी पोलिंग पार्टी हुई रवाना, कड़ी सुरक्षा के बीच होगा मतदान

Next Post

कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान शुरू, जिलाधिकारी सहित कई प्रत्याशियों ने किया मतदान

Related Posts

यूजीसी रोलबैक प्रदर्शन को देखते हुए चप्पे-चप्पे पर पुलिस रही तैनात, हाईवे छावनी में रहा तब्दील, प्रदर्शनकारियों से पुलिस की नोकझोंक

यूजीसी रोलबैक प्रदर्शन को देखते हुए चप्पे-चप्पे पर पुलिस रही तैनात, हाईवे छावनी में रहा तब्दील, प्रदर्शनकारियों से पुलिस की नोकझोंक

September 18, 2026

आगरा। नए यूजीसी एक्ट रोलबैक मांग को लेकर आज होने वाले प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस और प्रशासन सुबह से चौकन्ना...

सरकारी विभागों में नौकरी लगवाने का झांसा देकर ठगी करने वाला एसटीएफ ने दबोचा

सरकारी विभागों में नौकरी लगवाने का झांसा देकर ठगी करने वाला एसटीएफ ने दबोचा

September 18, 2026

आगरा। सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से ठगी करने वाले गिरोह के खिलाफ एसटीएफ ने बड़ी कार्रवाई...

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर यमुना आरती स्थल पर जगमगाए 15 हजार दीप

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर यमुना आरती स्थल पर जगमगाए 15 हजार दीप

September 17, 2026

आगरा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर  ‘विकसित भारत-2047’ के राष्ट्रीय संकल्प से जोड़ने के उद्देश्य से आज...

25 साल पहले गदर फिल्म दिखाने के मामले में दोषी केबल नेटवर्क संचालक को डेढ़ वर्ष की सजा

25 साल पहले गदर फिल्म दिखाने के मामले में दोषी केबल नेटवर्क संचालक को डेढ़ वर्ष की सजा

September 17, 2026

आगरा। 25 साल पहले गदर फिल्म दिखाने के मामले में दोषी केबल नेटवर्क संचालक को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने डेढ़...

रिजॉर्ट को ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप

रिजॉर्ट को ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप

September 17, 2026

आगरा। ताजगंज क्षेत्र में जालमा हॉस्पिटल के सामने स्थित एक रिजॉर्ट को ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी...

सिपाहियों के ड्यूटी पर नहीं आने पर रपट लिखाना दरोगा को पड़ा भारी, सिपाहियों ने की अभद्रता, निलंबित

सिपाहियों के ड्यूटी पर नहीं आने पर रपट लिखाना दरोगा को पड़ा भारी, सिपाहियों ने की अभद्रता, निलंबित

September 17, 2026

आगरा। एत्माउद्दौला थाने की डिवीजन चौकी पर तैनात दो सिपाही के ड्यूटी पर नहीं आने पर दरोगा के द्वारा रपट...

Next Post
कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान शुरू, जिलाधिकारी सहित कई प्रत्याशियों ने किया मतदान

कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान शुरू, जिलाधिकारी सहित कई प्रत्याशियों ने किया मतदान

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

हृदय रोगियों के लिए तैयार हुई अत्याधुनिक कैथलैब का कल लोकार्पण करेंगे मुख्यमंत्री

हृदय रोगियों के लिए तैयार हुई अत्याधुनिक कैथलैब का कल लोकार्पण करेंगे मुख्यमंत्री

June 5, 2022
कॉलेजों में कैमरे नहीं चलने पर विश्व विद्यालय ने दी चेतावनी

कॉलेजों में कैमरे नहीं चलने पर विश्व विद्यालय ने दी चेतावनी

August 24, 2022
लद्दाख-अरुणाचल पर चीन को लेकर राहुल ने सरकार को चेताया

लद्दाख-अरुणाचल पर चीन को लेकर राहुल ने सरकार को चेताया

April 8, 2022
एत्मादपुर में आबकारी सिपाही को दबंगों ने पीटा, वर्दी फाड़ी, 10 पर मुकदमा

एत्मादपुर में आबकारी सिपाही को दबंगों ने पीटा, वर्दी फाड़ी, 10 पर मुकदमा

September 12, 2025

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • यूजीसी रोलबैक प्रदर्शन को देखते हुए चप्पे-चप्पे पर पुलिस रही तैनात, हाईवे छावनी में रहा तब्दील, प्रदर्शनकारियों से पुलिस की नोकझोंक
  • सरकारी विभागों में नौकरी लगवाने का झांसा देकर ठगी करने वाला एसटीएफ ने दबोचा
  • प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर यमुना आरती स्थल पर जगमगाए 15 हजार दीप
  • 25 साल पहले गदर फिल्म दिखाने के मामले में दोषी केबल नेटवर्क संचालक को डेढ़ वर्ष की सजा
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.