• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
विजिलेंस ने भ्रष्टाचार के मुकदमे में चार प्रोफेसर के खिलाफ मांगी अभियोजन के लिए स्वीकृति

विजिलेंस ने भ्रष्टाचार के मुकदमे में चार प्रोफेसर के खिलाफ मांगी अभियोजन के लिए स्वीकृति

विश्वविद्यालय में मची खलबली, तीन प्रोफेसर हो चुके हैं रिटायर, एक अभी सेवा में

May 24, 2024
in administration, Agra, Crime, Education, News

आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के दो पूर्व कुलपति सहित 19 लोगों के खिलाफ हरीपर्वत थाने में भ्रष्टाचार सहित कई अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ था। इसमें चार प्रोफेसर के खिलाफ विजिलेंस ने कुलसचिव से अभियोजन की स्वीकृति मांगी है। अभियोजन की स्वीकृति मिलने के बाद उनकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं। चार में से तीन सेवानिवृत हो चुके हैं। एक अभी भौतिक विज्ञान विभाग में कार्यरत हैं।

विजिलेंस के इंस्पेक्टर ने वर्ष 2018 में हरीपर्वत थाने में पूर्व कुलपति प्रोफेसर डीएन जौहर, पूर्व कुलपति प्रोफेसर मोहम्मद मुजम्मिल, वित्त अधिकारी आरपी सिंह, वित्त अधिकारी अमरचंद सिंह, पूर्व कुलसचिव बीके पांडे, पूर्व निदेशक गृह विज्ञान संस्थान प्रो. भारती सिंह, इतिहास विभाग के प्रोफेसर अनिल वर्मा, सहायक कुलसचिव अनिल शुक्ला, प्रोफेसर बीपी सिंह, पूर्व कुलसचिव प्रभात रंजन, पूर्व डिप्टी  रजिस्टार महेंद्र कुमार, बेव मास्टर अनुज अवस्थी, कार्यवाहक वित्त अधिकारी बालजी यादव, गृह विज्ञान संस्थान की प्रोफेसर नीता चोपड़ा, वित्त अधिकारी रामसागर पांडे, माइंडलॉजिक एजेंसी के डायरेक्टर राघव नारायण, मैनेजर शैलेन्द्र टंडन, बालेश त्रिपाठी, मीनाक्षी मोहन के खिलाफ भ्रष्टाचार सहित कई अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था। इसमें आरोप साबित हुए हैं। आरोप साबित होने के बाद शासन और विश्वविद्यालय से अभियोजन स्वीकृति मांगी जा रही है। अभियोजन स्वीकृति का मतलब है न्यायालय में मुकदमा चलाने की अनुमति। यानी उनके खिलाफ चार्जशीट दाखिल होगी। कुलसचिव कार्यालय में आए पत्र से ज्ञात हुआ है कि विजिलेंस ने गृह विज्ञान संस्थान की पूर्व निदेशक प्रोफेसर भारती सिंह, प्रोफेसर नीता चोपड़ा, हाल ही में सेवानिवृत हुए प्रोफेसर अनिल वर्मा, भौतिक विज्ञान विभाग में कार्यरत प्रोफेसर बीपी सिंह के खिलाफ अभियोजन स्वीकृति मांगी है। बता दें कि पूर्व कुलपति प्रोफेसर मोहम्मद मुजम्मिल का निधन हो चुका है। अन्य की मुश्किल बढ़ सकती हैं। 

Previous Post

सिनॉप्सिस जमा करने गई छात्रा से यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर ने की छेड़छाड़, जान बचाकर भागी

Next Post

नालों के किनारे नहीं दिखेगी सिल्ट, नगर निगम ने शुरु किया अभियान

Related Posts

एमएलसी चुनाव: स्नातक सीट पर भाजपा के मानवेंद्र और शिक्षक सीट पर सपा के आकाश अग्रवाल जीते

एमएलसी चुनाव: स्नातक सीट पर भाजपा के मानवेंद्र और शिक्षक सीट पर सपा के आकाश अग्रवाल जीते

October 28, 2026

आगरा। आगरा में मंडी परिसर में एमएलसी चुनाव की मतगणना बुधवार सुबह खत्म हो गई। स्नातक सीट पर भारतीय जनता...

जन शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर डीजीपी ने लोहामंडी इंस्पेक्टर को किया सस्पेंड

जन शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर डीजीपी ने लोहामंडी इंस्पेक्टर को किया सस्पेंड

October 27, 2026

आगरा। जनशिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बरतने वाले नौ जिलों के 10 थाना प्रभारी को डीजीपी ने सस्पेंड किया है।...

खंदौली में अपर जिला जज पर हमला, मुकदमा दर्ज

खंदौली में अपर जिला जज पर हमला, मुकदमा दर्ज

October 27, 2026

आगरा। आगरा-अलीगढ़ हाईवे पर खंदौली स्थित मई चौराहे के पास अलीगढ़ के अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश पर हमला करने...

शिक्षक एमएलसी सीट पर सपा, स्नातक पर भाजपा बनाए हुए बढ़त

शिक्षक एमएलसी सीट पर सपा, स्नातक पर भाजपा बनाए हुए बढ़त

October 27, 2026

आगरा। आगरा खंड शिक्षक एमएलसी सीट पर रात 9 बजे तक सपा प्रत्याशी डा. आकाश अग्रवाल लगभग 3431 वोटों से...

पंजाबी संगीत और फिल्म जगत के  कलाकार दिलजीत दोसांझ ताजमहल की खूबसूरती के हुए कायल

पंजाबी संगीत और फिल्म जगत के कलाकार दिलजीत दोसांझ ताजमहल की खूबसूरती के हुए कायल

October 27, 2026

आगरा। पंजाबी संगीत और फिल्म जगत के लोकप्रिय कलाकार दिलजीत दोसांझ ने मंगलवार को ताजमहल का दीदार किया। वह ताजमहल...

पुनर्मतदान में दो- तीन बार आमने सामने आए सपाई और भाजपाई, कल होगी मतगणना

पुनर्मतदान में दो- तीन बार आमने सामने आए सपाई और भाजपाई, कल होगी मतगणना

October 26, 2026

आगरा। आगरा में आज तीन बूथों पर पुनर्मतदान हुआ। मतगणना कल मंगलवार सुबह आठ बजे से शुरू होगी। मंडी परिषद...

Next Post
नालों के किनारे नहीं दिखेगी सिल्ट, नगर निगम ने शुरु किया अभियान

नालों के किनारे नहीं दिखेगी सिल्ट, नगर निगम ने शुरु किया अभियान

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

दस्तावेज गायब करने और अलमारी की चाबियां ले जाने पर आगरा कॉलेज के पूर्व प्राचार्य डॉ. अनुराग शुक्ला के खिलाफ FIR के आदेश

दस्तावेज गायब करने और अलमारी की चाबियां ले जाने पर आगरा कॉलेज के पूर्व प्राचार्य डॉ. अनुराग शुक्ला के खिलाफ FIR के आदेश

November 19, 2025
नेशनल चैम्बर का वर्ष 2026-27 के वार्षिक चुनाव 14 मार्च को होगा

नेशनल चैम्बर का वर्ष 2026-27 के वार्षिक चुनाव 14 मार्च को होगा

February 17, 2026
जेडी पर्यटन रिटायर, दीप्ति वत्स ने क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी के रूप में लिया चार्ज

जेडी पर्यटन रिटायर, दीप्ति वत्स ने क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी के रूप में लिया चार्ज

March 1, 2024
श्रीलंका दौरा रोक भारत आ रहे नेपाली पीएम, चीन और अमेरिका से रिश्तों पर अहम वार्ता संभव

श्रीलंका दौरा रोक भारत आ रहे नेपाली पीएम, चीन और अमेरिका से रिश्तों पर अहम वार्ता संभव

March 24, 2022

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • एमएलसी चुनाव: स्नातक सीट पर भाजपा के मानवेंद्र और शिक्षक सीट पर सपा के आकाश अग्रवाल जीते
  • जन शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर डीजीपी ने लोहामंडी इंस्पेक्टर को किया सस्पेंड
  • खंदौली में अपर जिला जज पर हमला, मुकदमा दर्ज
  • शिक्षक एमएलसी सीट पर सपा, स्नातक पर भाजपा बनाए हुए बढ़त
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.