• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
दस्तावेज गायब करने और अलमारी की चाबियां ले जाने पर आगरा कॉलेज के पूर्व प्राचार्य डॉ. अनुराग शुक्ला के खिलाफ FIR के आदेश

दस्तावेज गायब करने और अलमारी की चाबियां ले जाने पर आगरा कॉलेज के पूर्व प्राचार्य डॉ. अनुराग शुक्ला के खिलाफ FIR के आदेश

वर्तमान प्राचार्य प्रो. सीके गौतम के प्रार्थना पत्र पर हुए आदेश

November 19, 2025
in administration, Agra, Court, Education

आगरा। आगरा कॉलेज के पूर्व प्राचार्य डॉ. अनुराग शुक्ला की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। कॉलेज की अलमारियोंकी चाबी और महत्वपूर्ण दस्तावेज गायब करने पर न्यायालय ने उनके खिलाफ लोहामंडी थाना पुलिस को एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए हैं।

आगरा कॉलेज के प्राचार्य प्रो. सीके गौतम ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र देते हुए कहा था कि पूर्व प्राचार्य डॉ. अनुराग शुक्ला ने वर्ष 2021 में आगरा कॉलेज आगरा में प्राचार्य  पद पर कार्यभार ग्रहण किया था। पूर्व प्राचार्य डॉ. अनुराग शुक्ला का कूटरचित दस्तावेज के आधार पर चयन पाए जाने पर उनका चयन शून्य घोषित कर दिया गया था। डॉ. अनुराग शुक्ला के बाद प्रबंध समिति के निर्देश पर डॉ. आरके श्रीवास्तव को कार्यवाहक प्राचार्य बनाया गया। उन्हें भी डॉ. शुक्ला ने चार्ज नहीं दिया। उन्होंने पत्र लिखकर चार्ज देने के साथ ही अलमारी की चाबियां और सभी महत्वपूर्ण दस्तावेज देने के लिए कहा लेकिन यह फिर भी नहीं दिए गए। डॉ. श्रीवास्तव के बाद शिक्षा सेवा आयोग द्वारा प्रो. सीके गौतम को विधिवत रूप से प्राचार्य बना दिया गया। डॉ. आरके श्रीवास्तव ने उन्हें लिखित सूचना दी कि उनके पूर्ववर्ती पद मुक्त प्राचार्य डॉक्टर अनुराग शुक्ला द्वारा आगरा कॉलेज के प्राचार्य कार्यालय एवं प्राचार्य कैंप कार्यालय की अनेक अलमारी की चाबियां उन्हें नहीं दी गई। ना ही महत्वपूर्ण दस्तावेज दिए गए। यह डॉ. अनुराग शुक्ला की अवैध अभिरक्षा में हैं। इस वजह से कई प्रशासनिक कार्य में बाधा उत्पन्न हो रही है। प्राचार्य प्रो. सीके गौतम के द्वारा 26 जून 2025 को मामले में एक कमेटी का गठन किया गया। जांच में पाया गया कि डॉ. अनुराग शुक्ला अपने साथ सभी अलमारी की चाबी और कॉलेज संबंधी अहम दस्तावेज, महत्वपूर्ण फाइलें और कई उपकरण अपने साथ ले गए हैं। यह कॉलेज में होने चाहिए थे जो कि नहीं हैं। प्राचार्य प्रो. सीके गौतम ने अपने प्रार्थना पत्र में कहा कि डॉ. अनुराग शुक्ला ने किसी भी प्रकार की प्रशासनिक प्रक्रिया का पालन न करते हुए किसी भी प्रकार के हैंडोवर दस्तावेज, संपत्ति रजिस्टर, स्टॉक रजिस्टर या आवश्यक फाइलों का विवरण प्रस्तुत नहीं किया और ना ही दस्तावेज युक्त अलमारी की चाबियों का  हस्तांतरण किया। इससे कॉलेज को प्रशासनिक कार्य करने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में उन्होंने लोहामंडी थाने में भी शिकायत की। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। आगरा कॉलेज के विधिक सलाहकार डॉ. अरुण कुमार दीक्षित ने न्यायालय में दलील प्रस्तुत की कि कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और चाबियां नहीं होने की वजह से कॉलेज में काम रुके पड़े हैं। डॉ. शुक्ला ने यह गायब कर दिए हैं। डॉ. अनुराग शुक्ला का यह वर्तमान प्राचार्य को नहीं देना कानूनन अपराध है। दलीलों को सुनने के बाद अपर मुख्य न्यायक मजिस्ट्रेट पंकज कुमार ने आदेश में अपनी टिप्पणी में कहा है कि प्राचार्य का पद एक सार्वजनिक विश्वास का पद है, जिसमें कार्यालय अभिलेख, स्टॉक रजिस्टर, वित्त फाइलें, सील स्टोर की वस्तुएं तथा अन्य सरकारी संपत्ति व्यक्तिगत स्वामित्व की नहीं होती। बल्कि सार्वजनिक विश्वास के अंतर्गत आती हैं। पद मुक्त होने के पश्चात किसी भी सार्वजनिक सेवक के द्वारा इन अभिलेख एवं संपत्ति को अपने निजी नियंत्रण में बनाए रखना सेवा नियमों का उल्लंघन है। उन्होंने पूर्व प्राचार्य डॉक्टर अनुराग शुक्ला के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए हैं।

Previous Post

पूर्व राज्यमंत्री और भाजपा नेता के अपार्टमेंट में कर्मचारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Next Post

सांसद नवीन जैन ने आचार्य विद्यासागर महाराज को मरणोपरांत ‘भारत रत्न’ सम्मान प्रदान करने की उठाई मांग

Related Posts

आगरा कॉलेज में 1976 बैच के छात्र जैसे ही मिले पुरानी यादों में खो गए

आगरा कॉलेज में 1976 बैच के छात्र जैसे ही मिले पुरानी यादों में खो गए

October 24, 2026

आगरा। आगरा कॉलेज रसायन विज्ञान विभाग के 1976 बैच के शोध विद्यार्थी आज अपने पुराने दिन याद करने के लिए...

संयुक्त राष्ट्र महासभा के सत्र में  राज्यसभा सांसद नवीन जैन ने डिजिटल तकनीक और कृत्रिम बुद्धिमत्ता के भविष्य पर की महत्वपूर्ण चर्चा

संयुक्त राष्ट्र महासभा के सत्र में राज्यसभा सांसद नवीन जैन ने डिजिटल तकनीक और कृत्रिम बुद्धिमत्ता के भविष्य पर की महत्वपूर्ण चर्चा

October 24, 2026

आगरा। संयुक्त राष्ट्र महासभा के 81वें सत्र के दौरान भारतीय संसदीय दल के प्रतिनिधिमंडल के सदस्य के रूप में राज्यसभा...

आगरा में सड़कें लगातार धंस रही, सुबह पालीवाल पार्क के पास सड़क धंसी

आगरा में सड़कें लगातार धंस रही, सुबह पालीवाल पार्क के पास सड़क धंसी

October 24, 2026

आगरा। आगरा में सड़कों के धंसने से लगातार भ्रष्टाचार उजागर हो रहा है। गुणवत्ता पर बड़े सवाल खड़े हो रहे...

आगरा में एमएलसी चुनाव में तीन मतदान केंद्रों पर दोबारा होगा मतदान

आगरा में एमएलसी चुनाव में तीन मतदान केंद्रों पर दोबारा होगा मतदान

October 24, 2026

आगरा। आगरा में तीन मतदान केंद्रों पर गड़बड़ी के आरोप लगे थे। इन मतदान केंद्रों पर पुनर्मतदान मतदान होगा। इसके...

दरोगा ने दिखाई दरोगाई, स्टेडियम के कर्मचारी की चौकी बंद कर लात-घूसों व डंडे से की पिटाई, बोला अब जीवन भर मेरा नाम देगा सुनाई

दरोगा ने दिखाई दरोगाई, स्टेडियम के कर्मचारी की चौकी बंद कर लात-घूसों व डंडे से की पिटाई, बोला अब जीवन भर मेरा नाम देगा सुनाई

October 23, 2026

आगरा। आगरा कमिश्नरेट में पुलिस की थर्ड डिग्री का एक और मामला सामने आया है। चौकी प्रभारी सौदागर लाइन का...

किसान नेता अधिकारियों का इंतजार करते रहे, कोई नहीं आया तो आगे बढ़े, सिटी मजिस्ट्रेट और थानाध्यक्ष नीचे गिरे

किसान नेता अधिकारियों का इंतजार करते रहे, कोई नहीं आया तो आगे बढ़े, सिटी मजिस्ट्रेट और थानाध्यक्ष नीचे गिरे

October 23, 2026

आगरा। आगरा में भारतीय किसान यूनियन टिकैत और संयुक्त किसान मोर्चा के पदाधिकारी एसआईआर के विरोध और चुनाव आयुक्त ज्ञानेश...

Next Post
सांसद नवीन जैन ने आचार्य विद्यासागर महाराज को मरणोपरांत ‘भारत रत्न’ सम्मान प्रदान करने की उठाई मांग

सांसद नवीन जैन ने आचार्य विद्यासागर महाराज को मरणोपरांत ‘भारत रत्न’ सम्मान प्रदान करने की उठाई मांग

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

जंगल में पेड़ों के काटने की सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम पर हमला

जंगल में पेड़ों के काटने की सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम पर हमला

January 4, 2024
विवि की परीक्षा में नकल के लिए 10 हजार नहीं देने पर छात्रों के साथ मारपीट

विवि की परीक्षा में नकल के लिए 10 हजार नहीं देने पर छात्रों के साथ मारपीट

May 17, 2023
शिवम ज्वेलर्स के यहां हुई चोरी का पुलिस ने 24 घंटे के अंदर किया खुलासा

शिवम ज्वेलर्स के यहां हुई चोरी का पुलिस ने 24 घंटे के अंदर किया खुलासा

March 31, 2022
चांदी व्यवसाई की पत्नी की हत्या और लूट पूर्व पड़ौसी ने की

चांदी व्यवसाई की पत्नी की हत्या और लूट पूर्व पड़ौसी ने की

May 28, 2024

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • आगरा कॉलेज में 1976 बैच के छात्र जैसे ही मिले पुरानी यादों में खो गए
  • संयुक्त राष्ट्र महासभा के सत्र में राज्यसभा सांसद नवीन जैन ने डिजिटल तकनीक और कृत्रिम बुद्धिमत्ता के भविष्य पर की महत्वपूर्ण चर्चा
  • आगरा में सड़कें लगातार धंस रही, सुबह पालीवाल पार्क के पास सड़क धंसी
  • आगरा में एमएलसी चुनाव में तीन मतदान केंद्रों पर दोबारा होगा मतदान
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.