• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
नौ जून को कड़ी निगरानी में होगी B.Ed की प्रवेश परीक्षा, केंद्रों के आसपास बंद रहेंगी फोटो स्टेट की दुकान

नौ जून को कड़ी निगरानी में होगी B.Ed की प्रवेश परीक्षा, केंद्रों के आसपास बंद रहेंगी फोटो स्टेट की दुकान

आगरा में 15 केंद्र पर 7457 छात्र देंगे परीक्षा

June 7, 2024
in administration, Agra, Education, News

आगरा। नौ जून को बीएड की प्रवेश परीक्षा आयोजित होगी। इसे लेकर प्रशासनिक अधिकारियों के साथ शुक्रवार को प्रवेश परीक्षा के कोऑर्डिनेटर और परीक्षकों की जेपी सभागार में मीटिंग हुई। मीटिंग में कहा गया की परीक्षा कड़ी निगरानी के बीच होगी। 

इस बार बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी के द्वारा बीएड प्रवेश परीक्षा आयोजित कराई जा रही है। आगरा और मथुरा का आगरा नोडल केंद्र बनाया गया है। प्रवेश परीक्षा का कोऑर्डिनेटर प्रोफेसर शरद चंद्र उपाध्याय को बनाया गया है। प्रोफेसर शरद चंद्र उपाध्याय ने बताया कि शुक्रवार को सभी जिम्मेदारों के साथ बैठक की गई। इसमें बताया गया की परीक्षा दो पालियों में होगी। पहली पाली सुबह 9:00 से 12:00 और दूसरी पाली 2:00 से 5:00 तक होगी। सभी छात्रों को प्रवेश पत्र के साथ उसकी एक फोटो कॉपी भी लानी है। इसमें उन्हें अपना ओरिजिनल फोटो लगाना है, जो उन्होंने आवेदन या प्रवेश पत्र पर लगाया है। सभी छात्रों की बायोमेट्रिक होगी। सीसीटीवी निगरानी में पेपर खुलेगा। छात्रों को परीक्षकों के द्वारा यह बताया जाएगा कि दोनों पालियों में 100-100 प्रश्न आएंगे। इसमें एक तिहाई नेगेटिव मार्किंग होगी। प्रोफेसर शरदचंद उपाध्याय ने बताया कि परीक्षा शुरू होने से 15 मिनट पहले तक एंट्री होगी, उसके बाद एंट्री नहीं होगी। इसलिए छात्र समय से केंद्रों पर पहुंचें। इसके साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि केन्द्र 500 मीटर के दायरे में आने वाली सभी फोटो स्टेट की दुकान और साइबर कैफे बंद रहेंगे। आगरा में 15 केंद्र पर 7457 और मथुरा में चार केंद्र पर 1966 छात्र परीक्षा देंगे। आगरा में 15 केंद्र पर 30 पर्यवेक्षक लगाए गए हैं। बैठक के दौरान सिटी मजिस्ट्रेट वेद सिंह, जिला कोआर्डिनेटर डॉ. विजय श्रीवास्तव डिप्टी कोऑर्डिनेटर डॉक्टर यशपाल चौधरी, बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी से आए प्रोफेसर संजीव कुमार श्रीवास्तव, प्रोफेसर नीरज यादव आदि उपस्थित रहे।

Previous Post

बिना अनुमति रोड कटिंग करने पर 3.43 लाख का जुर्माना

Next Post

मलपुरा पुलिस की कार्यशैली से आक्रोशित ग्रामीणों ने लगाया जाम, थाने में महिलाओं ने आत्महत्या का किया प्रयास

Related Posts

जनकपुरी महोत्सव में चोरी करने वाले सिकंदरा थाना पुलिस ने दबोचे

जनकपुरी महोत्सव में चोरी करने वाले सिकंदरा थाना पुलिस ने दबोचे

October 20, 2026

आगरा। जनकपुरी महोत्सव में उमड़ी भीड़ के दौरान व्यापारी नेता के छोटे भाई की पत्नी की हाथों से सोने की...

मॉडल श्रद्धा दुबे नागपुर से गिरफ्तार, आगरा में भी किया था 24 घंटे स्टे

मॉडल श्रद्धा दुबे नागपुर से गिरफ्तार, आगरा में भी किया था 24 घंटे स्टे

October 20, 2026

आगरा। कारोबारी शिवा शर्मा की मौत के मामले में फरार चल रही मॉडल श्रद्धा दुबे को नागपुर से गिरफ्तार कर...

कथित पुलिस अधिकारियों का भय दिखाकर बुजुर्ग से लगातार लाखों रुपये की ठगी

कथित पुलिस अधिकारियों का भय दिखाकर बुजुर्ग से लगातार लाखों रुपये की ठगी

October 19, 2026

आगरा। भरोसा जीतकर पहले 15 लाख रुपये उधार लिए, फिर रकम लौटाने से बचने के लिए पुलिस के नाम पर...

एडीए उपाध्यक्ष ने गिट्टी उखड़वाकर सड़क चेक की

एडीए उपाध्यक्ष ने गिट्टी उखड़वाकर सड़क चेक की

October 19, 2026

आगरा। शनिवार को आगरा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष विजय कुमार सूर्या एंक्लेव में सड़क और नाली निर्माण कार्य की गुणवत्ता...

रामजीलाल सुमन बोले ललित के हत्यारों के खिलाफ हो मुकदमा दर्ज

रामजीलाल सुमन बोले ललित के हत्यारों के खिलाफ हो मुकदमा दर्ज

October 18, 2026

आगरा। रकाबगंज थाना क्षेत्र के रावली में पुलिस दबिश के दौरान जिस युवक ललित की हत्या का पुलिस पर आरोप...

भाजपा पार्षद दो बेटों सहित हुआ फरार, घर पर कुर्की आदेश चस्पा

भाजपा पार्षद दो बेटों सहित हुआ फरार, घर पर कुर्की आदेश चस्पा

October 18, 2026

आगरा। थाना हरीपर्वत क्षेत्र में एससी-एसटी एक्ट के तहत दर्ज मुकदमे में भाजपा पार्षद किशन नायक और उनके दो बेटे...

Next Post
मलपुरा पुलिस की कार्यशैली से आक्रोशित ग्रामीणों ने लगाया जाम, थाने में महिलाओं ने आत्महत्या का किया प्रयास

मलपुरा पुलिस की कार्यशैली से आक्रोशित ग्रामीणों ने लगाया जाम, थाने में महिलाओं ने आत्महत्या का किया प्रयास

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

अवैध काम, गुंडागर्दी की स्वीकार्यता उत्तर प्रदेश में नहीं है: जयवीर सिंह

अवैध काम, गुंडागर्दी की स्वीकार्यता उत्तर प्रदेश में नहीं है: जयवीर सिंह

July 20, 2026
कोरोना के नए केस सीधे 90 प्रतिशत उछले, बढ़ गई बेचैनी

यूपी को कड़ी निगरानी रखने के सुझाव, दिल्ली में मास्क नहीं पहनने वालों पर लगेगा 500 रुपये जुर्माना

April 20, 2022
कैंसर के खिलाफ एकजुट: आईएमए आगरा ने मनाया विश्व कैंसर दिवस

कैंसर के खिलाफ एकजुट: आईएमए आगरा ने मनाया विश्व कैंसर दिवस

February 4, 2025
धर्मांतरण के मास्टरमाइंड रहमान को दिल्ली से किया गिरफ्तार

धर्मांतरण के मास्टरमाइंड रहमान को दिल्ली से किया गिरफ्तार

July 21, 2025

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • जनकपुरी महोत्सव में चोरी करने वाले सिकंदरा थाना पुलिस ने दबोचे
  • मॉडल श्रद्धा दुबे नागपुर से गिरफ्तार, आगरा में भी किया था 24 घंटे स्टे
  • कथित पुलिस अधिकारियों का भय दिखाकर बुजुर्ग से लगातार लाखों रुपये की ठगी
  • एडीए उपाध्यक्ष ने गिट्टी उखड़वाकर सड़क चेक की
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.