• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
मलपुरा पुलिस की कार्यशैली से आक्रोशित ग्रामीणों ने लगाया जाम, थाने में महिलाओं ने आत्महत्या का किया प्रयास

मलपुरा पुलिस की कार्यशैली से आक्रोशित ग्रामीणों ने लगाया जाम, थाने में महिलाओं ने आत्महत्या का किया प्रयास

पुलिस अगर दो दिन नहीं टहलाती तो शायद आज सुशील जिंदा होता, ग्रामीणों में आक्रोश

June 8, 2024
in Agra, Crime, News

आगरा। मलपुरा थाना क्षेत्र के एक युवक का अपहरण करने के बाद उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस ने अपहरण की सूचना को गंभीरता से नहीं लिया और दो दिन तक पीड़ित परिवार को टहलाती रही। पुलिस 6 दिन से उसका शव बरामद नहीं कर पा रही है। पुलिस की कार्यशैली से आक्रोशित ग्रामीणों ने आज सुबह मलपुरा थाने का घेराव कर लिया। पुलिस मुर्दाबाद के नारे लगाए। शव नहीं मिलने पर कुछ महिलाओं ने थाने के अंदर आत्महत्या करने की कोशिश की। इसके बाद जाम लगा दिया गया। 

नगला हट्टी निवासी भूरी देवी के बेटे सुशील के पास दो जून को राहुल जोशी के नाम से फोन आया था। उसे नगला रेवती बुलाया गया। इसके बाद सुशील का नंबर बंद हो गया। परिजनों को चिंता हो गई। उसी दिन एक मोबाइल नंबर से भूरी देवी के पास फोन आया, जिसमें कहा कि सुशील हमारे पास है उसका अपहरण कर लिया है। अपने लड़के को बचा लीजिए। छोड़ने के लिए पैसों की डिमांड की गई। भूरी देवी मलपुरा थाने में गई और थानाध्यक्ष से मिलीं। उन्होंने अपहरण की शिकायत को गंभीरता से नहीं लिया। जांच करने की बात कहकर वह टहलाते रहे। हाथ पैर जोड़ने के बाद बुधवार को अपहरण का केस दर्ज किया। गुरुवार को ग्रामीणों ने थाना घेर लिया और पुलिस मुर्दाबाद के नारे लगाए। इसके बाद देर रात पुलिस ने मलपुरा निवासी राहुल जोशी सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया।  राहुल ने सुशील चाहर की हत्या कर शव ठिकाने लगाना स्वीकार किया। मादक पदार्थ और शराब तस्करी समेत कई मुकदमों में जेल जा चुके राहुल जोशी से पूछताछ में पुलिस को पता चला कि उसे सुशील पर मुखबिरी करने का शक था। इसके चलते दो जून को उसे घर पर बुलाकर हत्या कर दी। हत्या के बाद कार की डिक्की में शव रखकर ठिकाने लगाने ले गया था। पुलिस को कार में खून के धब्बे भी मिले हैं। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर मिले खून का नमूना लिया है। इसका मिलान सुशील के माता-पिता के डीएनए से किया जाएगा। बताया यह भी जा रहा है कि सुशील का शव पिनाहट के पास चंबल नदी में जलती चिता में जला दिया गया है। इस बात की भी पुष्टि की जा रही है।

इधर शनिवार को ग्रामीणों ने थाने का घेराव किया। छह दिन बीत जाने के बाद भी शव नहीं मिलने से ग्रामीणों में आक्रोश है। सुबह बड़ी संख्या में ग्रामीण थाने में पहुंच गए। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि सुशील की मौत की जिम्मेदार थाना पुलिस है। यहां दिनभर वसूली होती है। सुनवाई किसी की नहीं होती है। अपहरण जैसे मामले को भी गंभीरता से नहीं लिया गया। क्योंकि इस मामले में पुलिस को मुकदमा दर्ज करने के लिए पैसे नहीं मिल रहे थे।

थाने के अंदर आत्महत्या करने का प्रयास करने वाली महिला को रोकते साथी लोग।

एक महिला ने पुलिस की कार्यशैली से नाराज होकर थाने के अंदर घुसकर रस्सी का फंदा बनाकर आत्महत्या करने का प्रयास भी किया। साथी लोगों ने उसे बचा लिया। महिला का कहना था कि वह आत्महत्या कर रही है। उसकी मौत के जिम्मेदार थानाध्यक्ष और थाने के अन्य लापरवाह पुलिसकर्मी होंगे।

आक्रोशित महिलाएं जाम लगाते हुए।

आक्रोशित ग्रामीणों ने जाम भी लगा दिया। महिलाएं सड़क पर लेट गई और पुलिस मुर्दाबाद के नारे लगाए। कुछ लोग तो बेहोश भी हो गए हैं।

पुलिस की कार्यशैली से आक्रोशित होकर थाने के बाद धरने पर बैठे हुए लोग।

Previous Post

नौ जून को कड़ी निगरानी में होगी B.Ed की प्रवेश परीक्षा, केंद्रों के आसपास बंद रहेंगी फोटो स्टेट की दुकान

Next Post

टीएन अग्रवाल को बुलाया गया प्रधानमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में

Related Posts

कमला नगर में कारोबारी के घर में 70 लाख की चोरी का पुलिस ने किया खुलासा

कमला नगर में कारोबारी के घर में 70 लाख की चोरी का पुलिस ने किया खुलासा

November 5, 2026

आगरा। कमला नगर कारोबारी के घर में 70 लाख के जेवरात चोरी के मामले में पुलिस ने खुलासा कर दिया...

बहू के इलाज को लिए कर्ज को चुकाने के लिए की चोरी

बहू के इलाज को लिए कर्ज को चुकाने के लिए की चोरी

November 4, 2026

आगरा। सदर बाजार स्थित सुल्तानपुरा सर्राफा बाजार से 31 अक्टूबर को 15 लाख रुपये के सोने के आभूषण चोरी करने...

नजूल विभाग की बिना एनओसी के प्राधिकरण कैसे कर रहा नक्शा पास?

नजूल विभाग की बिना एनओसी के प्राधिकरण कैसे कर रहा नक्शा पास?

November 4, 2026

आगरा। सरकारी जमीनों पर कब्जे और नक्शा पास के मामले इन दिनों सुर्खियों में छाए हुए हैं। आगरा विकास प्राधिकरण...

ताजमहल के पास पेड़ काटने का वीडियो वायरल, वन विभाग की कार्य शैली पर सवाल

ताजमहल के पास पेड़ काटने का वीडियो वायरल, वन विभाग की कार्य शैली पर सवाल

November 3, 2026

आगरा। ताज ट्रेपेजियम जोन में हरे पेड़ों की कटाई रुकने का काम नहीं ले रही है। ताजमहल के पास ही...

सेवानिवृत्त आईएएस की  हत्या में फरार आरोपी आगरा में पकड़ा गया

सेवानिवृत्त आईएएस की हत्या में फरार आरोपी आगरा में पकड़ा गया

November 3, 2026

आगरा। भोपाल में एक महीने पहले सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी की हत्या हुई थी। हत्यारा लगातार पुलिस को चकमा दे रहा...

विजिलेंस ने अवर अभियंता और निविदाकर्मी को रिश्वत लेते हुए दबोचा

विजिलेंस ने अवर अभियंता और निविदाकर्मी को रिश्वत लेते हुए दबोचा

November 2, 2026

आगरा। फतेहाबाद खंड के अंतर्गत कार्यालय विद्युत उपखंड शमसाबाद में विजिलेंस ने सोमवार को अवर अभियंता (जेई) विनेश यादव और...

Next Post
टीएन अग्रवाल को बुलाया गया प्रधानमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में

टीएन अग्रवाल को बुलाया गया प्रधानमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

यूक्रेन पर कब्जे में देरी से पुतिन नाराज, जंग में प्रतिदिन खर्च हो रहे 20 अरब डॉलर

यूक्रेन पर कब्जे में देरी से पुतिन नाराज, जंग में प्रतिदिन खर्च हो रहे 20 अरब डॉलर

February 27, 2022
कांग्रेस नेता और उनके भाई पर फायरिंग करने वाले से पुलिस की मुठभेड़

कांग्रेस नेता और उनके भाई पर फायरिंग करने वाले से पुलिस की मुठभेड़

November 11, 2025
छत से पथराव हुआ तो प्रदर्शनकारी नौजवान और आक्रोशित हो गये – बोले सांसद चाहर

छत से पथराव हुआ तो प्रदर्शनकारी नौजवान और आक्रोशित हो गये – बोले सांसद चाहर

March 26, 2025
सर्राफ ने असली चांदी के आभूषण भेजे, दूसरी तरफ से पेमेंट के रूप में नकली चांदी के टुकड़े मिले

सर्राफ ने असली चांदी के आभूषण भेजे, दूसरी तरफ से पेमेंट के रूप में नकली चांदी के टुकड़े मिले

August 14, 2023

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • शिक्षकों ने अपनी लंबित मांगों का समाधान विधानसभा चुनाव से पहले करने की मांग रखी
  • कमला नगर में कारोबारी के घर में 70 लाख की चोरी का पुलिस ने किया खुलासा
  • बहू के इलाज को लिए कर्ज को चुकाने के लिए की चोरी
  • नजूल विभाग की बिना एनओसी के प्राधिकरण कैसे कर रहा नक्शा पास?
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.