• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
आगरा कमिश्नरेट में भ्रष्टाचार चरम पर, 25 पुलिसकर्मी और हुए निलंबित, 24 घंटे में हुए 56

आगरा कमिश्नरेट में भ्रष्टाचार चरम पर, 25 पुलिसकर्मी और हुए निलंबित, 24 घंटे में हुए 56

डीसीपी पश्चिम व पूर्वी ने किए हैं निलंबित, इससे पूर्व डीसीपी सिटी ने किए थे निलंबित

June 13, 2024
in administration, Agra, Corruption, Crime, News, Police

आगरा। आगरा कमिश्नरेट में भ्रष्टाचार चरम पर है। यहां पीड़ितों का जमकर शोषण हो रहा है, उनसे जमकर वसूली हो रही है। इस बात का प्रमाण आगरा के अधिकारी खुद निलंबन की कार्रवाई कर दे रहे हैं। अनुशासनहीनता और पैसे लेने के मामले में दो दिन में अब तक 56 पुलिसकर्मी निलंबित किया जा चुके हैं। पूरे उत्तर प्रदेश में इतने पुलिसकर्मी कहीं भी निलंबित नहीं किए गए हैं। इस बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि आगरा में पुलिस निरंकुश है।

बुधवार को डीसीपी सिटी सूरज कुमार राय के द्वारा शहर जोन के 31 पुलिसकर्मियों को निलंबित किया था। इन्हें पैसे के लेनदेन और अनुशासनहीनता के चलते निलंबित किया गया था। आलम यह है की अंडर ट्रेनी दरोगा भी फरियादियों से पैसे मांग रहे थे। गुरुवार को डीसीपी पश्चिम सोनम कुमार के द्वारा भी 23 पुलिस कर्मियों को निलंबित किया गया है। इनमें बसई जगनेर थाने में तैनात उप निरीक्षक रामजस यादव, अछनेरा थाना में तैनात उप निरीक्षक प्रताप सिंह, सैया थाने में तैनात उप निरीक्षक सत्येंद्र त्रिपाठी, इरादत नगर थाने में तैनात प्रशिक्षु उप निरीक्षक करण सिंह, किरावली थाने में तैनात कंप्यूटर ऑपरेटर अभय कुमार, इरादत नगर थाने में तैनात हेड कांस्टेबल आदित्य कुमार, एत्मादपुर थाने में तैनात हेड कांस्टेबल सौरव चौहान, खेरागढ़ थाने में तैनात हेड कांस्टेबल रामकुमार, बसई जगनेर थाने में तैनात हेड कांस्टेबल उपेंद्र सिंह, मलपुरा थाने में तैनात उर्दू अनुवादक उमर दराज, अछनेरा थाने में तैनाद कांस्टेबल अमित कुमार, इरादत नगर थाने में तैनात कांस्टेबल विकास कुमार, खेरागढ़ थाने में तैनात कांस्टेबल कुलदीप कुमार,  खेरागढ़ थाने में तैनात कांस्टेबल अक्षय कुमार, जगनेर थाने में तैनात कांस्टेबल योगेंद्र कुमार, जगनेर थाने में तैनात कांस्टेबल सौरभ प्रताप, मलपुरा थाने में तैनात कांस्टेबल सत्येंद्र चौधरी, सैया थाने में तैनात अंकुर, सैया थाने में तैनात कांस्टेबल दिग्विजय सिंह, सैया थाना में थाना कांस्टेबल अरुण कुमार बरन थाने में तैनात कांस्टेबल श्यामवीर सिंह, खंदौली थाने में तैनात कांस्टेबल प्रवीण कुमार, सैया थाने में तैनात कांस्टेबल रविकांत को निलंबित किया गया है। डीसीपी पूर्वी अतुल शर्मा के द्वारा भी दो पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया है। इनमें शमसाबाद थाने में तैनात अंडर ट्रेनी उप निरीक्षक मनाली चौधरी, डौकी थाने में तैनात हेड कांस्टेबल सुबोध कुमार शामिल हैं।

Previous Post

आगरा उत्तर प्रदेश में दूसरे नंबर पर सबसे गर्म शहर रहा

Next Post

सांसद चाहर के स्वागत समारोह में शामिल होकर कई किलोमीटर तक जेब काटने वाले पकड़े

Related Posts

यूजीसी रोलबैक प्रदर्शन को देखते हुए चप्पे-चप्पे पर पुलिस रही तैनात, हाईवे छावनी में रहा तब्दील, प्रदर्शनकारियों से पुलिस की नोकझोंक

यूजीसी रोलबैक प्रदर्शन को देखते हुए चप्पे-चप्पे पर पुलिस रही तैनात, हाईवे छावनी में रहा तब्दील, प्रदर्शनकारियों से पुलिस की नोकझोंक

September 18, 2026

आगरा। नए यूजीसी एक्ट रोलबैक मांग को लेकर आज होने वाले प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस और प्रशासन सुबह से चौकन्ना...

सरकारी विभागों में नौकरी लगवाने का झांसा देकर ठगी करने वाला एसटीएफ ने दबोचा

सरकारी विभागों में नौकरी लगवाने का झांसा देकर ठगी करने वाला एसटीएफ ने दबोचा

September 18, 2026

आगरा। सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से ठगी करने वाले गिरोह के खिलाफ एसटीएफ ने बड़ी कार्रवाई...

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर यमुना आरती स्थल पर जगमगाए 15 हजार दीप

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर यमुना आरती स्थल पर जगमगाए 15 हजार दीप

September 17, 2026

आगरा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर  ‘विकसित भारत-2047’ के राष्ट्रीय संकल्प से जोड़ने के उद्देश्य से आज...

25 साल पहले गदर फिल्म दिखाने के मामले में दोषी केबल नेटवर्क संचालक को डेढ़ वर्ष की सजा

25 साल पहले गदर फिल्म दिखाने के मामले में दोषी केबल नेटवर्क संचालक को डेढ़ वर्ष की सजा

September 17, 2026

आगरा। 25 साल पहले गदर फिल्म दिखाने के मामले में दोषी केबल नेटवर्क संचालक को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने डेढ़...

रिजॉर्ट को ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप

रिजॉर्ट को ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप

September 17, 2026

आगरा। ताजगंज क्षेत्र में जालमा हॉस्पिटल के सामने स्थित एक रिजॉर्ट को ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी...

सिपाहियों के ड्यूटी पर नहीं आने पर रपट लिखाना दरोगा को पड़ा भारी, सिपाहियों ने की अभद्रता, निलंबित

सिपाहियों के ड्यूटी पर नहीं आने पर रपट लिखाना दरोगा को पड़ा भारी, सिपाहियों ने की अभद्रता, निलंबित

September 17, 2026

आगरा। एत्माउद्दौला थाने की डिवीजन चौकी पर तैनात दो सिपाही के ड्यूटी पर नहीं आने पर दरोगा के द्वारा रपट...

Next Post
सांसद चाहर के स्वागत समारोह में शामिल होकर कई किलोमीटर तक जेब काटने वाले पकड़े

सांसद चाहर के स्वागत समारोह में शामिल होकर कई किलोमीटर तक जेब काटने वाले पकड़े

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

विदेशी पर्यटक की मौत पर अखिलेश यादव ने ट्वीट कर लिखा – प्रदेश सरकार कहां है?

विदेशी पर्यटक की मौत पर अखिलेश यादव ने ट्वीट कर लिखा – प्रदेश सरकार कहां है?

September 22, 2023
प्रतियोगी परीक्षा में पास कराने का ठेका लेने वाले गैंग का एक सदस्य गिरफ्तार

प्रतियोगी परीक्षा में पास कराने का ठेका लेने वाले गैंग का एक सदस्य गिरफ्तार

March 19, 2023
कल होने वाली एलएलएम ह्यूमन राइट की प्रवेश परीक्षा पर कोर्ट ने लगाई रोक

कल होने वाली एलएलएम ह्यूमन राइट की प्रवेश परीक्षा पर कोर्ट ने लगाई रोक

November 19, 2024
बांके बिहारी दर्शन को पुलिस प्रशासन की व्यवस्थाएं फेल, दो महिलाओं की मौत

बांके बिहारी दर्शन को पुलिस प्रशासन की व्यवस्थाएं फेल, दो महिलाओं की मौत

December 24, 2023

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • यूजीसी रोलबैक प्रदर्शन को देखते हुए चप्पे-चप्पे पर पुलिस रही तैनात, हाईवे छावनी में रहा तब्दील, प्रदर्शनकारियों से पुलिस की नोकझोंक
  • सरकारी विभागों में नौकरी लगवाने का झांसा देकर ठगी करने वाला एसटीएफ ने दबोचा
  • प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर यमुना आरती स्थल पर जगमगाए 15 हजार दीप
  • 25 साल पहले गदर फिल्म दिखाने के मामले में दोषी केबल नेटवर्क संचालक को डेढ़ वर्ष की सजा
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.