• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
सांसद चाहर के स्वागत समारोह में शामिल होकर कई किलोमीटर तक जेब काटने वाले पकड़े

सांसद चाहर के स्वागत समारोह में शामिल होकर कई किलोमीटर तक जेब काटने वाले पकड़े

चोरों को पता था कुर्ता पजामा में आसानी से जेब कट जाती है इसलिए रणनीति बनाकर आए थे

June 14, 2024
in Agra, Crime, News, Politics

आगरा। सांसद राजकुमार चाहर के पिछले दिनों रमाडा से लेकर बाह तक हुए स्वागत समारोह में जेब कतरों ने शामिल होकर कई लोगों की जेब काटी थी। स्वागत समारोह में समर्थकों के साथ उन्होंने भी डांस किया। पूड़ी कचौड़ी और मिठाई खाई और साथ के साथ हाथ की सफाई भी दिखाई। इन जेब कतरों को बसई अरेला थाना पुलिस ने पकड़ लिया है। पकड़े गए पांचों चोर बेहद शातिर हैं।

 फतेहपुर सीकरी लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी राजकुमार चाहर के जीतने के बाद रमाडा से लेकर बाह तक स्वागत समारोह आयोजित हुआ था। इन चोरों को पता था स्वागत समारोह में काफी संख्या में राजनीतिक लोग और क्षेत्रीय लोग आएंगे। राजनीतिक लोग कुर्ता पजामा पहनते हैं, उनकी जेब आसानी से कट जाएगी। इसलिए वह इस मौके को नहीं गंवाना चाहते थे। वह  रमाडा पर पहुंच गए और काफिले में संसद के समर्थक बनकर शामिल हो गए। यही नहीं सांसद के साथ काफिले में चल रहीं गाड़ियों में ही यह लोग बैठ गए। जहां-जहां सांसद का स्वागत हुआ। वहां लोग ढोल नगाड़े बजाकर नाच रहे थे। यह भी उनमें शामिल होकर मौका लगते ही उनकी जेब काट रहे थे। बसई अरेला तक जब काफिला पहुंचा तो कई लोगों की जब कट चुकी थी। इनमें अधिकतर वही शामिल थे जो कुर्ता पजामा पहन कर आए थे। इसके बाद थाने में तहरीर दी गई। काफिला यहां से आगे बढ़ा फिर भी यह लोग जेब काटते रहे। एसीपी पिनाहट गिरीश कुमार सिंह ने जेब कटने की घटना को काफी गंभीरता से लिया। जेब कतरों को पकड़ने के लिए उन्होंने थाना पुलिस को पांच दिन का समय दिया। शुक्रवार को क्षेत्र में पुलिस चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली की पांच चोर नहर के पास से कहीं जाने की फिराक में खड़े हुए हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उन्हें पकड़ लिया। उनके नाम समीम, जुबेर, आकाश, जाकिर, अलीम थे। पूछताछ में उन्होंने बताया कि सांसद राजकुमार चाहर के काफिले में शामिल होकर उन्होंने ही कई लोगों की जेब काटी थी। इसके अलावा जेब काटने की कई और घटनाएं भी उन्होंने कबूली। एसीपी पिनाहट गिरीश कुमार सिंह ने बताया कि समीम के ऊपर 8, जुबेर के ऊपर 6, आकाश के ऊपर 13,  जाकिर के ऊपर 6, अलीम के ऊपर 6 मुकदमे पूर्व में दर्ज हो चुके हैं।

चोरों के पकड़े जाने की जानकारी देते हुए एसीपी पिनाहट गिरीश कुमार सिंह।
Previous Post

आगरा कमिश्नरेट में भ्रष्टाचार चरम पर, 25 पुलिसकर्मी और हुए निलंबित, 24 घंटे में हुए 56

Next Post

ताजनगरी में योग दिवस पर पांच हजार लोग करेंगे योग

Related Posts

5.60 करोड़ की बकाएदारी पर अंसल बिल्डर्स की संपत्ति कुर्क

5.60 करोड़ की बकाएदारी पर अंसल बिल्डर्स की संपत्ति कुर्क

October 12, 2026

आगरा। यूपी रेरा की बकाएदारी पर प्रशासन ने अंसल प्रापर्टीज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के खिलाफ कार्रवाई की है। बिल्डर पर...

रिश्वत मांगने वाले सरकारी अधिकारियों, कर्मचारियों, पुलिसकर्मियों को  रंगेहाथों पकड़वाने के लिए इन नंबरों पर करें शिकायत

रिश्वत मांगने वाले सरकारी अधिकारियों, कर्मचारियों, पुलिसकर्मियों को रंगेहाथों पकड़वाने के लिए इन नंबरों पर करें शिकायत

October 12, 2026

आगरा। सरकारी विभागों में काम करने के एवज में अगर कोई भी किसी से रिश्वत मांगता है तो उसे रंगे...

रामप्रताप चौहान अधिकारियों को चेताते हुए बोले उनके कार्यकर्ताओं का काम नहीं रुकना चाहिए

रामप्रताप चौहान अधिकारियों को चेताते हुए बोले उनके कार्यकर्ताओं का काम नहीं रुकना चाहिए

October 11, 2026

आगरा। भाजपा के प्रदेश महामंत्री एवं नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद रामप्रताप सिंह चौहान रविवार को राज्यसभा सांसद बनने के बाद पहली...

ताजमहल देखने आए दो पर्यटकों को बंदर ने काटा

ताजमहल देखने आए दो पर्यटकों को बंदर ने काटा

October 11, 2026

आगरा। ताजमहल में रविवार को अमेरिकी महिला पर्यटक और आंध्र प्रदेश के एक पर्यटक को बंदर ने काट लिया। इससे...

सदर में शिक्षक नेता के भतीजे की गोली मारकर हत्या

सदर में शिक्षक नेता के भतीजे की गोली मारकर हत्या

October 10, 2026

आगरा। सदर के सेवला में शुक्रवार की रात गोली मारने से घायल ढाबा संचालक की उपचार के दौरान मौत हो...

भाजपा प्रत्याशी हरि किशोर तिवारी के समर्थन में चार निर्दलीय प्रत्याशियों ने नाम लिया वापस

भाजपा प्रत्याशी हरि किशोर तिवारी के समर्थन में चार निर्दलीय प्रत्याशियों ने नाम लिया वापस

October 10, 2026

आगरा। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में  आगरा में भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी हरि किशोर...

Next Post
ताजनगरी में योग दिवस पर पांच हजार लोग करेंगे योग

ताजनगरी में योग दिवस पर पांच हजार लोग करेंगे योग

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

आगरा पुलिस हाईकोर्ट में साबित हुई झूठी, कमिश्नर के तलब होने के बाद चार पुलिसकर्मी निलंबित

आगरा पुलिस हाईकोर्ट में साबित हुई झूठी, कमिश्नर के तलब होने के बाद चार पुलिसकर्मी निलंबित

January 10, 2025
वसूली के लिए पुलिसकर्मियों ने व्यापारी को बेरहमी से पीटा, निलंबित

वसूली के लिए पुलिसकर्मियों ने व्यापारी को बेरहमी से पीटा, निलंबित

March 23, 2023
रोडवेज बस की सीढ़ियां और दरवाजा टूट कर गिरा, यात्री घायल

रोडवेज बस की सीढ़ियां और दरवाजा टूट कर गिरा, यात्री घायल

July 31, 2022
दिव्यांग बच्चे भी प्रतिभाशाली होते हैं, हम सभी उन्हें आगे बढ़ाने, उन्नति व विकास में सहयोग करें: राज्यपाल

दिव्यांग बच्चे भी प्रतिभाशाली होते हैं, हम सभी उन्हें आगे बढ़ाने, उन्नति व विकास में सहयोग करें: राज्यपाल

March 4, 2024

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • 5.60 करोड़ की बकाएदारी पर अंसल बिल्डर्स की संपत्ति कुर्क
  • रिश्वत मांगने वाले सरकारी अधिकारियों, कर्मचारियों, पुलिसकर्मियों को रंगेहाथों पकड़वाने के लिए इन नंबरों पर करें शिकायत
  • रामप्रताप चौहान अधिकारियों को चेताते हुए बोले उनके कार्यकर्ताओं का काम नहीं रुकना चाहिए
  • ताजमहल देखने आए दो पर्यटकों को बंदर ने काटा
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.