• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
एसीपी रात में अपने प्राइवेट फ्लैट पर बुलाकर लेते हैं ओआर, एक थानाध्यक्ष हमेशा रात में ही ओआर लेते हैं, शिकायत

एसीपी रात में अपने प्राइवेट फ्लैट पर बुलाकर लेते हैं ओआर, एक थानाध्यक्ष हमेशा रात में ही ओआर लेते हैं, शिकायत

सोमवार को एसीपी सुकन्या शर्मा ने पूरे जिले की महिला दारोगाओं के साथ की बैठक, उसमें महिला दारोगाओं ने बताईं समस्याएं

June 24, 2024
in administration, Agra, News, Police

आगरा। आगरा में महिला दरोगा से अश्लील हरकत करने के बाद जिले की सभी महिला दरोगाओं के साथ सोमवार को एसीपी एत्मादपुर सुकन्या शर्मा ने बैठक ली। बैठक में जब यह पूछा गया की आपको भी कोई परेशानी तो नहीं है। इसमें कई महिला दरोगाओं का दर्द झलक उठा। शहर के सर्किल के एक एसीपी की शिकायत की गई की वह रात में अपने ताजगंज स्थित शंकर ग्रीन फ्लैट पर बुलाते हैं और वहां पर ओआर लेते हैं। थाना प्रभारी तो  हॉल में सोफे पर बैठ जाते हैं। महिला दरोगाओं को खड़े ही रहना पड़ता है। एत्मादपुर सर्किल के एक थानाध्यक्ष की भी कई महिला दरोगाओं ने शिकायत की कि वह परेशान करने की नीयत से रात में ही ओआर रखते हैं। यह वही थाना अध्यक्ष है जो पिछले कुछ महीने से सुर्खियों में छाए हैं।

एत्माउद्दौला थाने में एक महिला दरोगा पर इंस्पेक्टर दुर्गेश मिश्रा अपने कमरे में साथ सोने के लिए दबाव बना रहे थे। महिला दरोगा को एक बार उन्होंने पकड़ भी लिया था।आरोप है कि जबरदस्ती उसकी किस लेने की भी कोशिश की गई थी । विरोध करने पर उसके खिलाफ कार्रवाई की बात कही गई थी। मामले में जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद इंस्पेक्टर को निलंबित तो कर दिया गया है, लेकिन उनके खिलाफ अभी तक मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है। इस बात को लेकर आगरा कमिश्नरेट के अधिकारी सवालों के घेरे में हैं कि आखिर वह इंस्पेक्टर के खिलाफ मुकदमा दर्ज क्यों नहीं कर रहे हैं। पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर ने भी ट्वीट कर इंस्पेक्टर और एसएसआई के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। इधर लखनऊ तक मामला सुर्खियों में जाने के बाद सोमवार को पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर एसीपी सुकन्या शर्मा ने पूरे जिले की महिला दरोगाओं को बुलाकर उनके साथ बैठक की। बैठक की शुरुआत एत्माउद्दौला प्रकरण से ही की गई। एसीपी सुकन्या शर्मा ने कहा कि आपको तो पता ही होगा एत्माउद्दौला थाने में क्या हो गया है, उन्होंने सभी प्रशिक्षु महिला दरोगाओं से कहा कि अगर सीनियर उन पर कोई दबाव बनाते हैं तो वह अधिकारियों को बताएं। हमराह में जाने की आवश्यकता नहीं है। अगर जाएं तो साथ में एक महिला पुलिसकर्मी और ले जाएं। ऐसे ही दबिश में भी अकेले ना जाएं। इसमें भी एक महिला पुलिसकर्मी साथ में ले जाएं। इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि अभी आप नई हैं। किसी भी कांस्टेबल से ज्यादा मतलब नहीं रखें। कई बार ऐसा होता है कि दो-तीन साल बाद पता चलता है, वह शादीशुदा है। ऐसे में दिक्कत हो जाती है। आप अपने काम से काम रखें और अपने काम को बेहतर तरीके से करें। इसके बाद महिला दरोगाओं से पूछा गया उन्हें कोई समस्या तो नहीं है। सूत्रों का कहना है कि इस पर शहर के एक सर्किल की महिला दरोगा बोली हमारे एसीपी साहब रात में एकदम अपने ताजगंज स्थित प्राइवेट फ्लैट पर मीटिंग बुला लेते हैं, उस समय हम खाना बना रहे होते हैं। फोन आने के बाद एकदम ऑटो या रिक्शा पकड़कर उनके प्राइवेट आवास पर भागना पड़ता है। वहां बैठने तक की जगह नहीं है, जिस हाल में मीटिंग ली जाती है। एक सोफा पड़ा हुआ है उन पर इंस्पेक्टर तो बैठ जाते हैं और सभी खड़े रहते हैं। यह मीटिंग दिन में थाने में होनी चाहिए। रात में उनके फ्लैट पर बुलाने का क्या औचित्य है। एसीपी सुकन्या शर्मा ने कहा अब आगे से ऐसा नहीं होगा। एत्मादपुर सर्किल की महिला दरोगाओं ने अपने थानाध्यक्ष की शिकायत की। शिकायत में कहा कि हमारे थानाध्यक्ष का मिजाज भी कुछ ठीक नहीं है। वह हमेशा रात में ही 11:00 बजे बुलाते हैं, जिससे महिला पुलिसकर्मियों पर दबाव बनाया जा सके। एसीपी ने उनकी शिकायत को भी गंभीरता से लिया। इधर पुलिस कमिश्नर जे रविंद्र गोड़ ने भी एक आदेश जारी किया है, जिसमें लिखा है कि सूर्यास्त के बाद थानों में विशेष परिस्थिति को छोड़कर किसी भी महिला पुलिसकर्मी की ड्यूटी ना लगाई जाए। विशेष परिस्थितियों में बाहर रहने वाली महिला पुलिसकर्मी को ड्यूटी के लिए बुलाया जाना आवश्यक है तो सरकारी वाहन भेज कर ही बुलाया जाए। किसी महिला पुलिसकर्मी को थाना प्रभारी अथवा अन्य किसी अधिकारी के हमराह की ड्यूटी में नहीं लगाया जाए। अगर ड्यूटी में ले जाना आवश्यक है तो कम से कम दो महिला पुलिसकर्मी ले जाएं। महिला पुलिसकर्मियों की रात्रि गणना सूर्यास्त से पहले ही कर ली जाए।  महिला इंस्पेक्टर, महिला दरोगा का अर्दली रूम दिन के समय थाना कार्यालय अथवा एसीपी कार्यालय में ही किया जाए।

Previous Post

पुलिस के उत्पीड़न से तंग आकर तीन दिन में दो भाइयों ने की आत्महत्या, आक्रोश

Next Post

पुलिसिंग के जलवे: पुलिस के चोरों के नहीं पकड़ने पर पीड़ित ने ही पकड़ने का प्रयास किया तो इंस्पेक्टर ने जड़े थप्पड़, दरोगा ने डलवाया अपनी गाड़ी में पेट्रोल

Related Posts

आगरा मेट्रो का सिकंदरा तक तेजी से बढ़ा निर्माण कार्य, प्रथम कॉरिडोर के सभी 152 पिलर तैयार

आगरा मेट्रो का सिकंदरा तक तेजी से बढ़ा निर्माण कार्य, प्रथम कॉरिडोर के सभी 152 पिलर तैयार

July 17, 2026

आगरा। आगरा में मेट्रो परियोजना तेजी से अपने अगले चरण की ओर बढ़ रही है। उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन...

शिकोहाबाद में पुलिसकर्मियों को गोली मारने वाले दो बदमाश मुठभेड़ में ढेर, एडीजी बोले- पुलिस ने अदम्य साहस का परिचय दिया

शिकोहाबाद में पुलिसकर्मियों को गोली मारने वाले दो बदमाश मुठभेड़ में ढेर, एडीजी बोले- पुलिस ने अदम्य साहस का परिचय दिया

July 17, 2026

आगरा/ फिरोजाबाद। इटावा में लूट की वारदात को अंजाम देकर भाग रहे बदमाशों की शुक्रवार को शिकोहाबाद में नगला कन्हई...

आगरा मे स्कूल वैन चालकों की हड़ताल से अभिभावक हुए परेशान

आगरा मे स्कूल वैन चालकों की हड़ताल से अभिभावक हुए परेशान

July 17, 2026

आगरा। आगरा में स्कूल वैन चालकों के हड़ताल पर जाने से अभिभावकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा...

पेट में दर्द होने पर भी एसओ व मुंशी के छुट्टी नहीं देने पर आत्महत्या करने वाले सिपाही के परिजन बोले- दोषियों पर हो मुकदमा दर्ज फिर करेंगे अंतिम संस्कार

पेट में दर्द होने पर भी एसओ व मुंशी के छुट्टी नहीं देने पर आत्महत्या करने वाले सिपाही के परिजन बोले- दोषियों पर हो मुकदमा दर्ज फिर करेंगे अंतिम संस्कार

July 16, 2026

आगरा। बुलंदशहर में लखावटी पुलिस चौकी पर तैनात आगरा के रहने वाले सिपाही सुधीर सिंह ने बृहस्पतिवार तड़के लखावटी मध्य...

पत्नी के ताने से तंग आकर पति ने की आत्महत्या, 13 दिन बाद मुकदमा दर्ज

पत्नी के ताने से तंग आकर पति ने की आत्महत्या, 13 दिन बाद मुकदमा दर्ज

July 16, 2026

आगरा। शमशाबाद क्षेत्र में एक पति ने पत्नी के तानों से तंग आकर आत्महत्या कर ली। पत्नी अपने पति पर...

लखनऊ से दिल्ली जा रही डबल डेकर बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर तोड़ते हुए खाई में जा गिरी, 6 घायल

लखनऊ से दिल्ली जा रही डबल डेकर बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर तोड़ते हुए खाई में जा गिरी, 6 घायल

July 16, 2026

आगरा। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर गुरुवार तड़के एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। फतेहाबाद थाना क्षेत्र में लखनऊ से दिल्ली...

Next Post
पुलिसिंग के जलवे: पुलिस के चोरों के नहीं पकड़ने पर पीड़ित ने ही पकड़ने का प्रयास किया तो इंस्पेक्टर ने जड़े थप्पड़, दरोगा ने डलवाया अपनी गाड़ी में पेट्रोल

पुलिसिंग के जलवे: पुलिस के चोरों के नहीं पकड़ने पर पीड़ित ने ही पकड़ने का प्रयास किया तो इंस्पेक्टर ने जड़े थप्पड़, दरोगा ने डलवाया अपनी गाड़ी में पेट्रोल

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

शादी का झांसा देकर सदर थाने के सिपाही ने किया महिला के साथ दुष्कर्म, मुकदमा

शादी का झांसा देकर सदर थाने के सिपाही ने किया महिला के साथ दुष्कर्म, मुकदमा

February 16, 2024
ग्रेटर आगरा” परियोजना अब पर्यावरणीय और कानूनी विवादों में घिरती नजर आ रही

ग्रेटर आगरा” परियोजना अब पर्यावरणीय और कानूनी विवादों में घिरती नजर आ रही

May 15, 2026
विवि स्नातक द्वितीय सत्र की परीक्षा 13 अगस्त से

विवि स्नातक द्वितीय सत्र की परीक्षा 13 अगस्त से

August 8, 2022

How Long Does It Take to Cleanse Your Liver From Alcohol? Liver Detox & Side Effects

October 10, 2022

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • आगरा मेट्रो का सिकंदरा तक तेजी से बढ़ा निर्माण कार्य, प्रथम कॉरिडोर के सभी 152 पिलर तैयार
  • शिकोहाबाद में पुलिसकर्मियों को गोली मारने वाले दो बदमाश मुठभेड़ में ढेर, एडीजी बोले- पुलिस ने अदम्य साहस का परिचय दिया
  • आगरा मे स्कूल वैन चालकों की हड़ताल से अभिभावक हुए परेशान
  • पेट में दर्द होने पर भी एसओ व मुंशी के छुट्टी नहीं देने पर आत्महत्या करने वाले सिपाही के परिजन बोले- दोषियों पर हो मुकदमा दर्ज फिर करेंगे अंतिम संस्कार
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.