आगरा। आज दिनदहाड़े सदर थाना क्षेत्र में एक ज्वेलर्स की दुकान पर दो बदमाश ग्राहक बनकर आए और तमंचा तानकर करीब 10 लाख की लूट करके चले गए। लूट की सूचना पर अधिकारी दौड़ते हुए मौके पर पहुंचे। सीसीटीवी कैमरे में बदमाश कैद हो गए हैं। पुलिस उनका सुराग लगाने में लगी हुई है।
इरादतनगर मार्ग पर गोल्डन सिटी निवासी सत्य प्रकाश की पायल ज्वैलर्स नाम से दुकान है। आज दोपहर में दो बदमाश ग्राहक बनकर अंगूठी देखने के बहाने आए। सराफ सत्यप्रकाश पर तमंचे तानकर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद वह करीब डेढ़ सौ ग्राम सोना, 3 किलो चांदी और तीन लाख रुपये नगद लूट कर ले गए। बदमाशों के जाने के बाद सत्यप्रकाश ने शोर मचाया। इस पर आसपास के दुकानदार आ गए। सूचना पर आईजी नचिकेता झा, एसएसपी सुधीर कुमार सिंह और एसपी सिटी विकास कुमार पहुंच गए। एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि बदमाश सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए हैं उन्हें पकड़ने के लिए चार टीमें बनाई गई हैं।












