• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
पुलिसिंग के जलवे: पुलिस के चोरों के नहीं पकड़ने पर पीड़ित ने ही पकड़ने का प्रयास किया तो इंस्पेक्टर ने जड़े थप्पड़, दरोगा ने डलवाया अपनी गाड़ी में पेट्रोल

पुलिसिंग के जलवे: पुलिस के चोरों के नहीं पकड़ने पर पीड़ित ने ही पकड़ने का प्रयास किया तो इंस्पेक्टर ने जड़े थप्पड़, दरोगा ने डलवाया अपनी गाड़ी में पेट्रोल

पीड़ित ने इंस्पेक्टर और दरोगा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के लिए दी तहरीर

June 24, 2024
in Agra, Crime, News, Police

-गौरव प्रताप सिंह-

आगरा। एक पीड़ित की मोटरसाइकिल चोरी हुए तीन दिन हो गए हैं। पुलिस ने उसकी सुनवाई करना तो दूर की बात रही उसकी पिटाई और कर दी है। इसके अलावा उससे कहा गया है कमिश्नरेट में साक्ष्य आधारित विवेचना शुरू हो गई है। बिना मुकदमा लिखे ही मोटरसाइकिल खोजने का प्रयास करते हैं। अगर मुकदमा लिख लिया तो साक्ष्य आधारित विवेचना में बहुत लफड़े हैं। मोटरसाइकिल नहीं मिलेगी। पीड़ित की शिकायत है कि एक दरोगा ने भी उससे कैमरे चेक करने के नाम पर अपनी मोटरसाइकिल में पेट्रोल डलवा लिया। पीड़ित ने पुलिस अपर आयुक्त से इंस्पेक्टर सदर और वहां तैनात दरोगा के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।

 नगला परसादी सदर के रहने वाले विपिन गौर ने अपर पुलिस आयुक्त कार्यालय में शिकायती पत्र देकर कहा है कि 22 जून 2024 को शाम 6:00 बजे वह ऑफिस से घर जा रहा था। सीओडी चौकी क्षेत्र में चौकी के पीछे ट्रांसफार्मर के पास वह मोमोज खाने, पानी पीने के लिए रुक गया। मोमोज खाने के बाद वह सामने फील्ड में टॉयलेट करने के लिए चला गया। जब वह लौटकर आया तो उसकी मोटरसाइकिल स्प्लेंडर प्लस यूपी 86 एएन 0418 जो उसने चार महीने पहले ही नई खरीदी थी, चोरी हो गई थी। उसने दुकानदारों से पूछा तो उन्होंने कहा हमें नहीं पता कौन चोरी करके ले गया है। उसने 112 पर कॉल किया लेकिन फोन नहीं लगा। इसके बाद वह सीओडी चौकी पर शिकायत करने के लिए चला गया। वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने कोई सुनवाई नहीं की। दो घंटे बाद होमगार्ड उसके साथ मौके पर पहुंचे और ठेल वाले को पूछताछ के लिए चौकी पर ले आए। कुछ घंटे बाद उसे छोड़ दिया गया। पुलिसकर्मियों ने उससे कहा कल आना। अगले दिन 23 जून 2024 को वह सुबह ही चौकी पर पहुंच गया। काफी मिन्नत करने के बाद वहां मौजूद एक दरोगा बोला नगर निगम में स्मार्ट सिटी के कंट्रोल रूम में कैमरे देखने जाना पड़ेगा। कैसे चलोगे। तुम्हारे पास मोटरसाइकिल है। उसने कहा उसके पास तो मोटरसाइकिल नहीं है। वह तो चोरी हो गई है। इसके बाद दरोगा बोला मैं अपनी मोटरसाइकिल ले चलता हूं। इसमें पेट्रोल डलवा देना। विपिन ने वही स्थित पेट्रोल पंप पर उनकी मोटरसाइकिल में 200 रुपये का पेट्रोल डलवाया। इसके बाद वह नगर निगम स्मार्ट सिटी कंट्रोल रूम में उसे लेकर गए। यहां सीसीटीवी फुटेज देखे तो दो चोर पल्सर पर आए हैं और उसकी मोटरसाइकिल चोरी कर ले जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। इसमें उनके चेहरे साफ नहीं आ रहे थे। दरोगा ने विपिन से कहा तुम गली में लगे सभी कैमरे देख लेना मेरे पास समय नहीं है। साफ फोटो मिल जाए तो मुझे बता देना। गली में आसपास सात जगह पर कैमरे लगे हैं। जहां से पांच जगह से प्रार्थी कैमरा मालिकों के मोबाइल नंबर ले आया। पुलिस के द्वारा चोरों को पकड़ने के लिए कोई कार्रवाई नहीं किए जाने पर उसने सोचा वह ही चोरों को पकड़ने का प्रयास करे। वह अपने दोस्त की मोटरसाइकिल ले आया और जिस जगह से उसकी मोटरसाइकिल चोरी हुई थी, वहीं उसने मोटरसाइकिल खड़ी कर दी और वह छुपकर चोरों का इंतजार करने लगा कि शायद आज भी वह चोरी करने के लिए आए। कई घंटे तक वह वहां खड़ा रहा। शाम को सदर थाने में तैनात इंस्पेक्टर क्राइम राजेंद्र त्यागी कुछ पुलिसकर्मियों के साथ आए, उन्होंने आते ही कहा यह किसकी मोटरसाइकिल खड़ी हुई है। वह भागा हुआ आया और कहा साहब यह मेरी मोटरसाइकिल है। वह बोले झूठ बोलता है तेरी मोटरसाइकिल तो चोरी हो गई थी, उन्होंने उसकी बात सुने बिना ही उसे पीटना शुरू कर दिया। आरोप है कि मां बहन की गालियां देते हुए थप्पड़ ही थप्पड़ मारे। विपिन ने उनसे कहा साहब मेरे दोस्त की मोटरसाइकिल है। पुलिस ने कोई सुनवाई नहीं की, इसलिए मैंने इसे यहां लाकर इसलिए खड़ा कर दिया है, जिससे मैं ही चोरों को पकड़ लूं। इसके बाद इंस्पेक्टर उसे चौकी पर ले गए और बोले की पुलिस तो ऐसे पिटाई करती रहती है। बुरा मत मानना। विपिन ने उनसे कहा साहब उसकी मोटरसाइकिल चोरी की रिपोर्ट तो दर्ज कर दीजिए। इस पर इंस्पेक्टर ने कहा हम ऐसे ही मोटरसाइकिल खोजने का प्रयास कर रहे हैं। मिल जाएगी तो दे देंगे मुकदमे के चक्कर में मत फसो। आगरा में साक्ष्य आधारित विवेचना शुरू हुई है उसमें बहुत लफड़ा है। इसलिए मुकदमा दर्ज करने में दिक्कत होती है।
पुलिस कर्मियों के द्वारा कोई सुनवाई नहीं किए जाने और उसके साथ मारपीट किए जाने से पीड़ित काफी आहत है। उसने इंस्पेक्टर क्राइम सदर और 200 रूपये का तेल डलवाने वाले दरोगा के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। साथ ही उसकी जो मोटरसाइकिल चोरी हुई है उसकी भी रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है।

Previous Post

एसीपी रात में अपने प्राइवेट फ्लैट पर बुलाकर लेते हैं ओआर, एक थानाध्यक्ष हमेशा रात में ही ओआर लेते हैं, शिकायत

Next Post

बड़े कूड़ा उत्पादकों को खुद ही करना होगा कचरे का निस्तारण

Related Posts

भाजपा पार्षद भी अपनी पीड़ा को राजनीतिक स्तर पर नहीं उठा पा रहे हैं

भाजपा पार्षद भी अपनी पीड़ा को राजनीतिक स्तर पर नहीं उठा पा रहे हैं

September 9, 2026

आगरा नगर निगम में सत्तारूढ़ भाजपा के कई पार्षद अधिकारियों की कथित मनमानी और अपने क्षेत्रों के विकास कार्यों को...

शास्त्री पुरम में दिनदहाड़े बीच सड़क पर युवक ने युवती का काटा गला, गंभीर

शास्त्री पुरम में दिनदहाड़े बीच सड़क पर युवक ने युवती का काटा गला, गंभीर

September 9, 2026

आगरा। सिकंदरा क्षेत्र के शास्त्रीपुरम में जेसीबी चौराहे के पास आज सुबह एक युवती पर युवक ने चाकू से जानलेवा...

जलभराव, खराब सड़कों और जल निकासी की समस्या को लेकर सांसद ने खोला मोर्चा

जलभराव, खराब सड़कों और जल निकासी की समस्या को लेकर सांसद ने खोला मोर्चा

September 8, 2026

आगरा। बारिश के बाद आगरा जनपद के गांवों से लेकर शहर की कॉलोनियों और नगर निकाय क्षेत्रों में जलभराव की...

भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन से मिले सांसद नवीन जैन, संगठन और युवा शक्ति पर हुई चर्चा

भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन से मिले सांसद नवीन जैन, संगठन और युवा शक्ति पर हुई चर्चा

September 8, 2026

आगरा। राज्यसभा सांसद नवीन जैन ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात कर पार्टी संगठन की मजबूती, जनसेवा,...

पॉक्सो एक्ट का आरोपित आगरा में किरावली रेलवे स्टेशन के पास चलती ट्रेन से कूदकर हुआ फरार

पॉक्सो एक्ट का आरोपित आगरा में किरावली रेलवे स्टेशन के पास चलती ट्रेन से कूदकर हुआ फरार

September 7, 2026

आगरा। गुजरात से मीरजापुर लाये जाए जा रहे पॉक्सो एक्ट का आरोपित आगरा में किरावली रेलवे स्टेशन के पास चलती...

साइकिल से घर जा रहे दो छात्रों को नगर निगम की गाड़ी ने मारी टक्कर

साइकिल से घर जा रहे दो छात्रों को नगर निगम की गाड़ी ने मारी टक्कर

September 7, 2026

आगरा। हरीपर्वत क्षेत्र में आरबीएस इंटर कॉलेज के बाहर छुट्टी के बाद साइकिल से घर जा रहे दो छात्रों को...

Next Post
बड़े कूड़ा उत्पादकों को खुद ही करना होगा कचरे का निस्तारण

बड़े कूड़ा उत्पादकों को खुद ही करना होगा कचरे का निस्तारण

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारी और पुलिसकर्मी कल होंगे सम्मानित

उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारी और पुलिसकर्मी कल होंगे सम्मानित

January 25, 2025
विधायक चौधरी बाबूलाल के भतीजे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

विधायक चौधरी बाबूलाल के भतीजे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

November 16, 2025
युवक की प्रेमिका के पति ने दोस्तों के साथ मिलकर की हत्या, 30 दिन बाद मिला कंकाल

युवक की प्रेमिका के पति ने दोस्तों के साथ मिलकर की हत्या, 30 दिन बाद मिला कंकाल

July 8, 2024
पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय का निधन

पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय का निधन

September 3, 2022

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • भाजपा पार्षद भी अपनी पीड़ा को राजनीतिक स्तर पर नहीं उठा पा रहे हैं
  • शास्त्री पुरम में दिनदहाड़े बीच सड़क पर युवक ने युवती का काटा गला, गंभीर
  • जलभराव, खराब सड़कों और जल निकासी की समस्या को लेकर सांसद ने खोला मोर्चा
  • भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन से मिले सांसद नवीन जैन, संगठन और युवा शक्ति पर हुई चर्चा
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.