आगरा। शमसाबाद में दो पक्षों में दावत के दौरान डीजे पर बज रहे गाने को लेकर मारपीट हो गई। मारपीट में चार लोग घायल हुए हैं, उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर पुलिस फोर्स तैनात है।
मोहल्ला टोला में एक कार्यक्रम में दावत चल रही थी। इस दौरान डीजे पर भी गाना बज रहा था। गाना बजने का विरोध करने के लिए दूसरा पक्ष आ गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। कहासुनी मारपीट में बदल गई। लोग एक दूसरे के ऊपर कुर्सियां फेंक कर मारने लगे। कुछ लोग लाठी, डंडे और सरिया भी ले आए। मारपीट में चार लोग घायल हुए हैं।











