• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
भाजपा के मंडल महामंत्री सहित परिवार के तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा

भाजपा के मंडल महामंत्री सहित परिवार के तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा

भाजपा नेता पर अपने छोटे भाई की पिटाई करके जूता चटवाने का आरोप

July 22, 2024
in Agra, Crime, News

आगरा। भाजपा नेता पर उसके छोटे भाई ने आरोप लगाया है कि उसके भाई ने उसकी पिटाई करके उससे जूते चटवाए हैं।  पुलिस द्वारा सुनवाई नहीं करने पर पीड़ित रविवार की रात परिवार समेत सिकंदरा थाने आत्मदाह की धमकी देने पहुंचा था। उसके हंगामा करने पर भाजपा के अछनेरा देहात मंडल के महामंत्री योगेंद्र चौधरी, उनके छोटे भाई युवा मोर्चा के पदाधिकारी रवि चौधरी सहित तीन लोगों के खिलाफ सिकंदरा थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। 

रुनकता कस्बा के ओमवीर चौधरी ने मुकदमा दर्ज कराया है। जिसमें भाइयों योगेंद्र चौधरी, धर्मवीर चौधरी और रवि चौधरी और उनकी पत्नी को नामजद किया है। ओमवीर चौधरी ने बताया कि उनकी कस्बे में बांस-बल्ली की दुकान है। भाइयों से संपत्ति का विवाद चल रहा है। दो वर्ष पहले पंचायत के बाद उन्हें खेत में भाइयों से हिस्सा मिलना शुरू हुआ था। तीनों भाई अब हिस्सा देने से मना कर रहे हैं। उन्हें जान से मारने और दुकान में आग लगाने की धमकी दे रहे हैं।
ओमवीर के अनुसार वह 14 जुलाई को अस्पताल दवा लेने गए थे। अस्पताल के पास में ही भाइयों का मकान है, उन्होंने पकड़ लिया। उनके साथ मारपीट के बाद कीचड़ से सना हुआ जूता चटवाया। उनकी हालत बिगड़ गई। निजी अस्पताल में एक दिन भर्ती रहे। पुलिस चौकी पर वह शिकायत करने गए तो राजनीतिक दबाव के चलते सुनवाई नहीं हुई। पुलिस ने कहा कि भाइयों का विवाद है, आपस में बैठकर सुलझा लें।
जिस पर पीड़ित रविवार रात को परिवार समेत सिकंदरा थाने पहुंच गया। आत्मदाह की धमकी देते हुए हंगामा कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने उनका मुकदमा दर्ज किया। इंस्पेक्टर सिकंदरा नीरज शर्मा का कहना है कि साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

मामले में भाजपा के अछनेरा देहात के मंडल महामंत्री योगेंद्र चौधरी का कहना है कि उन समेत पूरा परिवार पीड़ित है। ओमवीर ने पुलिस पर दबाव बनाकर फर्जी मुकदमा दर्ज कराया है। चारों भाई अलग-अलग रहते हैं। संपत्ति का बंटवारा हो चुका है। छोटे भाई रवि चौधरी की 11 जुलाई को शादी थी। इसमें ओमवीर चौधरी ने नशे में हंगामा और मारपीट की थी। किसी तरह मामले को शांत कराया था। वह 14 जुलाई को दोबारा घर पर पहुंचा और पत्थर फेंक कर गाली-गलौज करने लगा। गली के लोग एकत्रित हो गए, जिस पर उसे चांटा मारकर वहां से भगा दिया था। तभी से वह मुकदमे में फंसाने की धमकी दे रहा था।

Previous Post

तीजे के जुलूस के स्वागत के लिए लगे स्टेजों पर कटिया डालने को लेकर दो पक्ष भिड़े, पुलिस के सामने पथराव

Next Post

1400 रुपये का तगादा करने पर कर दिया पथराव, दो घायल

Related Posts

अछनेरा में चोरों ने दो सगे भाइयों के यहां से लाखों रुपए के सोने चांदी के आभूषण चोरी किए

अछनेरा में चोरों ने दो सगे भाइयों के यहां से लाखों रुपए के सोने चांदी के आभूषण चोरी किए

September 10, 2026

आगरा। अछनेरा में चोरों ने सगे भाइयों के घर में से लाखों रुपए के सोने चांदी के आभूषण चोरी कर...

पीएम के जन्मदिन पर विश्वविद्यालय 125 टीबी मरीज को गोद लेकर उपचार करायेगा

पीएम के जन्मदिन पर विश्वविद्यालय 125 टीबी मरीज को गोद लेकर उपचार करायेगा

September 10, 2026

आगरा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर 17 सितंबर को आयोजित होने वाले कार्यक्रम में टीबी मरीजों की...

अछनेरा में रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से एयरफोर्स के जवान की मौत

अछनेरा में रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से एयरफोर्स के जवान की मौत

September 10, 2026

आगरा। बुधवार सुबह अछनेरा रेलवे स्टेशन पर वायु सेना के एक जवान की रेल की चपेट में आने से मौत...

एकता थाने का पुलिसवाला बोला- आप भाजपा के मंडल अध्यक्ष हो इसलिए 20 हजार दे दो नहीं तो 50 हजार में काम होता

एकता थाने का पुलिसवाला बोला- आप भाजपा के मंडल अध्यक्ष हो इसलिए 20 हजार दे दो नहीं तो 50 हजार में काम होता

September 10, 2026

आगरा। आगरा कमिश्नरेट में पुलिस के भ्रष्टाचार के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। विधायक चौधरी बाबूलाल के द्वारा पुलिसकर्मियों...

भाजपा पार्षद भी अपनी पीड़ा को राजनीतिक स्तर पर नहीं उठा पा रहे हैं

भाजपा पार्षद भी अपनी पीड़ा को राजनीतिक स्तर पर नहीं उठा पा रहे हैं

September 9, 2026

आगरा नगर निगम में सत्तारूढ़ भाजपा के कई पार्षद अधिकारियों की कथित मनमानी और अपने क्षेत्रों के विकास कार्यों को...

शास्त्री पुरम में दिनदहाड़े बीच सड़क पर युवक ने युवती का काटा गला, गंभीर

शास्त्री पुरम में दिनदहाड़े बीच सड़क पर युवक ने युवती का काटा गला, गंभीर

September 9, 2026

आगरा। सिकंदरा क्षेत्र के शास्त्रीपुरम में जेसीबी चौराहे के पास आज सुबह एक युवती पर युवक ने चाकू से जानलेवा...

Next Post
1400 रुपये का तगादा करने पर कर दिया पथराव, दो घायल

1400 रुपये का तगादा करने पर कर दिया पथराव, दो घायल

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

अभिनेत्री कंगना रनौत की अधिवक्ता ने जवाब दाखिल करने के लिए कोर्ट से समय मांगा

अभिनेत्री कंगना रनौत की अधिवक्ता ने जवाब दाखिल करने के लिए कोर्ट से समय मांगा

February 27, 2025
शाहगंज में एक ही दिन में पकड़े गए एक दर्जन वारंटी

शाहगंज में एक ही दिन में पकड़े गए एक दर्जन वारंटी

July 23, 2023
मर्चेंट नेवी अफसर के पार्थिव शरीर को स्वदेश मंगाने के लिए बघेल ने विदेश मंत्री से की बात

मर्चेंट नेवी अफसर के पार्थिव शरीर को स्वदेश मंगाने के लिए बघेल ने विदेश मंत्री से की बात

June 26, 2024
बंद धर्मशाला में सजी थी जुए की महफिल

बंद धर्मशाला में सजी थी जुए की महफिल

December 8, 2022

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • अछनेरा में चोरों ने दो सगे भाइयों के यहां से लाखों रुपए के सोने चांदी के आभूषण चोरी किए
  • पीएम के जन्मदिन पर विश्वविद्यालय 125 टीबी मरीज को गोद लेकर उपचार करायेगा
  • अछनेरा में रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से एयरफोर्स के जवान की मौत
  • एकता थाने का पुलिसवाला बोला- आप भाजपा के मंडल अध्यक्ष हो इसलिए 20 हजार दे दो नहीं तो 50 हजार में काम होता
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.