• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
कोयले की भट्ठियों से संचालित ढाबे -रेस्टोरेंट निगम के निशाने पर

कोयले की भट्ठियों से संचालित ढाबे -रेस्टोरेंट निगम के निशाने पर

चौदह इकाइयों पर कार्रवाई कर वसूला गया जुर्माना

July 22, 2024
in administration, Agra, Environment, News

आगरा। कोयले की भट्ठियों का उपयोग करने वाले होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे और पेठे उद्योग से जुड़ी इकाइयां अब नगर निगम के निशाने पर हैं। एनजीटी के आदेशानुसार टीटीजेड क्षेत्र में कोयले का उपयोग पूरी तरह से प्रतिबंधित हैं।

नियमों का उल्लंघन करने वाली इकाइयों के खिलाफ नगर निगम लगातार कार्रवाई कर रहा है। अतिक्रमण प्रभारी और पशु कल्याण अधिकारी डाक्टर अजय सिंह के अनुसार पहली अप्रैल से 19 जुलाई तक ही ताजगंज, हरीपर्वत, दरेसी और लाहामंडी क्षेत्र में ऐसी चौदह इकाइयों पर कार्रवाई की जा चुकी है जो कोयले की भट्ठियों का उपयोग कर रहे थे। उन्होंने बताया कि अब तक इन लोग से एनजीटी के तहत तीन लाख तीस हजार रुपये का जुर्माना वसूला जा चुका है।
नगर निगम स्तर से लगातार लोगों को बताया जा रहा है कि उद्योगों के संचालन में कोयले का उपयोग प्रतिबंधित है। इसके बावजूद जो लोग नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं उनके खिलाफ जुर्माने की कार्रवाई की जा रही है। ताजगंज के पंचवटी में दो, देहलीगेट हरीपर्वत क्षेत्र में चार, संजय प्लेस में दो और लोहामंडी में चार क्षेत्रों के अलावा दरेसी क्षेत्र में एक स्थान पर कार्रवाई कर उक्त जुर्माना वसूला गया है।

कोयला जलाने से ये होता है नुकसान

कोयला जलाने से जहरीला पारा निकलता है जो नदियों और नालों में बहता है। यही फिर हमारी खाद्य श्रंखला में शामिल हो जाता है। दूषित मछली आदि खाने से ये हमारे शरीर में पहुंच जाता है। पारा एक न्यूरोटॉक्सिन है जो हमारे तंत्रिका तंत्र और मस्तिष्क को नुकसान पहुंचाता है। इसके जलाने से निकलने वाली कार्बन मोनो ऑक्साइड, सल्फरडाई ऑक्साइड, कार्बन डाईऑक्साइड और नाइट्रोजन डाईऑक्साइड गैसें स्वास्थ्य पर घातक असर डालती है।

एनजीटी ने लगा रखी है इसके जलाने पर रोक

आगरा एवं आसपास के क्षेत्रों में कोयले से होने वाले वायु प्रदूषण के मद्देनजर राष्ट्रीय हरित अधिकारण ने औद्योगिक इकाइयों में कोयले के उपयोग को पूरी तरह से प्रतिबंधित किया हुआ है। नियमों के उल्लंघन पर जुर्माने का प्रावधान किया गया है।

एनजीटी की बैठक में अक्सर उठाया जाता है मुद्दा

होटल, रेस्टारेंट और पेठा जैसी औद्योगिक इकाइयों में कोयले के उपयोग का मुद्दा अक्सर उठाया जाता रहा है। कमिश्नर ने भी कोयले के उपयोग पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाने का आदेश दिये हुए हैं।

नगर निगम शहरी क्षेत्र में एनजीटी के आदेशों का पालन कराने के लिए प्रतिबद्ध है। अगर किसी औद्योगिक इकाई में कोयला का उपयोग होता पाया जाएगा उसके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

—नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल

Previous Post

1400 रुपये का तगादा करने पर कर दिया पथराव, दो घायल

Next Post

क्या आगरा कमिश्नरेट में बच जाते हैं थानेदार और फंसते हैं सिपाही !

Related Posts

यूजीसी रोलबैक प्रदर्शन को देखते हुए चप्पे-चप्पे पर पुलिस रही तैनात, हाईवे छावनी में रहा तब्दील, प्रदर्शनकारियों से पुलिस की नोकझोंक

यूजीसी रोलबैक प्रदर्शन को देखते हुए चप्पे-चप्पे पर पुलिस रही तैनात, हाईवे छावनी में रहा तब्दील, प्रदर्शनकारियों से पुलिस की नोकझोंक

September 18, 2026

आगरा। नए यूजीसी एक्ट रोलबैक मांग को लेकर आज होने वाले प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस और प्रशासन सुबह से चौकन्ना...

सरकारी विभागों में नौकरी लगवाने का झांसा देकर ठगी करने वाला एसटीएफ ने दबोचा

सरकारी विभागों में नौकरी लगवाने का झांसा देकर ठगी करने वाला एसटीएफ ने दबोचा

September 18, 2026

आगरा। सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से ठगी करने वाले गिरोह के खिलाफ एसटीएफ ने बड़ी कार्रवाई...

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर यमुना आरती स्थल पर जगमगाए 15 हजार दीप

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर यमुना आरती स्थल पर जगमगाए 15 हजार दीप

September 17, 2026

आगरा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर  ‘विकसित भारत-2047’ के राष्ट्रीय संकल्प से जोड़ने के उद्देश्य से आज...

25 साल पहले गदर फिल्म दिखाने के मामले में दोषी केबल नेटवर्क संचालक को डेढ़ वर्ष की सजा

25 साल पहले गदर फिल्म दिखाने के मामले में दोषी केबल नेटवर्क संचालक को डेढ़ वर्ष की सजा

September 17, 2026

आगरा। 25 साल पहले गदर फिल्म दिखाने के मामले में दोषी केबल नेटवर्क संचालक को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने डेढ़...

रिजॉर्ट को ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप

रिजॉर्ट को ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप

September 17, 2026

आगरा। ताजगंज क्षेत्र में जालमा हॉस्पिटल के सामने स्थित एक रिजॉर्ट को ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी...

सिपाहियों के ड्यूटी पर नहीं आने पर रपट लिखाना दरोगा को पड़ा भारी, सिपाहियों ने की अभद्रता, निलंबित

सिपाहियों के ड्यूटी पर नहीं आने पर रपट लिखाना दरोगा को पड़ा भारी, सिपाहियों ने की अभद्रता, निलंबित

September 17, 2026

आगरा। एत्माउद्दौला थाने की डिवीजन चौकी पर तैनात दो सिपाही के ड्यूटी पर नहीं आने पर दरोगा के द्वारा रपट...

Next Post
क्या आगरा कमिश्नरेट में बच जाते हैं थानेदार और फंसते हैं सिपाही !

क्या आगरा कमिश्नरेट में बच जाते हैं थानेदार और फंसते हैं सिपाही !

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

छत्रपति शिवाजी स्मारक देगा ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत का संदेश” बोले योगेंद्र उपाध्याय

छत्रपति शिवाजी स्मारक देगा ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत का संदेश” बोले योगेंद्र उपाध्याय

March 16, 2025
नौकरी का झांसा देकर दोस्त के घर पर ले जाकर शराब पिलाकर किया दुष्कर्म

नौकरी का झांसा देकर दोस्त के घर पर ले जाकर शराब पिलाकर किया दुष्कर्म

August 29, 2022
अधेड़ ने यमुना में लगाई छलांग, देर रात तक नहीं मिला शव

अधेड़ ने यमुना में लगाई छलांग, देर रात तक नहीं मिला शव

June 12, 2023
रकाबगंज हत्याकाण्ड: रात भर पड़ी हत्यारोपियों के घर दबिश, दो अभी फरार

रकाबगंज हत्याकाण्ड: रात भर पड़ी हत्यारोपियों के घर दबिश, दो अभी फरार

February 28, 2023

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • यूजीसी रोलबैक प्रदर्शन को देखते हुए चप्पे-चप्पे पर पुलिस रही तैनात, हाईवे छावनी में रहा तब्दील, प्रदर्शनकारियों से पुलिस की नोकझोंक
  • सरकारी विभागों में नौकरी लगवाने का झांसा देकर ठगी करने वाला एसटीएफ ने दबोचा
  • प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर यमुना आरती स्थल पर जगमगाए 15 हजार दीप
  • 25 साल पहले गदर फिल्म दिखाने के मामले में दोषी केबल नेटवर्क संचालक को डेढ़ वर्ष की सजा
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.