• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
सांसद चाहर ने क्षेत्र से जुड़ी महत्वपूर्ण रेल परियोजनाओं और जनसुविधाओं के मुद्दों को सदन में उठाया

सांसद चाहर ने क्षेत्र से जुड़ी महत्वपूर्ण रेल परियोजनाओं और जनसुविधाओं के मुद्दों को सदन में उठाया

April 2, 2026
in Agra, Politics

आगरा। लोकसभा के शून्य काल में अति लोक महत्व के विषय पर चर्चा के दौरान भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं फतेहपुर सीकरी सांसद राजकुमार चाहर ने अपने संसदीय क्षेत्र से जुड़ी महत्वपूर्ण रेल परियोजनाओं और जनसुविधाओं के मुद्दों को जोरदार ढंग से सदन में उठाया। सांसद ने क्षेत्र की वर्षों पुरानी मांगों को केंद्र में रखते हुए नई रेलवे लाइन, वैकल्पिक रेल कनेक्टिविटी और बंद किए गए ट्रेन ठहराव की बहाली जैसे अहम मुद्दों पर सरकार का ध्यान आकर्षित किया।

सांसद राजकुमार चाहर ने लोकसभा में कहा कि आगरा से खेरागढ़, जगनेर, तांतपुर होते हुए बयाना (राजस्थान) तक प्रस्तावित नई रेलवे लाइन क्षेत्र की विकास यात्रा में मील का पत्थर साबित हो सकती है। उन्होंने बताया कि इस महत्वाकांक्षी परियोजना का सर्वे वर्ष 2024 में पूर्ण हो चुका है, ऐसे में अब सरकार को इसे शीघ्र वित्तीय स्वीकृति प्रदान कर निर्माण कार्य शुरू कराना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह प्रस्तावित रेल लाइन केवल एक परिवहन परियोजना नहीं, बल्कि फतेहपुर सीकरी सहित धौलपुर, भरतपुर, बयाना, हिंडौन और करौली जैसे क्षेत्रों के लाखों लोगों के लिए आर्थिक, शैक्षिक और सामाजिक प्रगति का नया द्वार खोल सकती है। सांसद ने स्पष्ट किया कि इस रेल परियोजना के शुरू होने से ग्रामीण और अर्धशहरी इलाकों को सीधा लाभ मिलेगा, स्थानीय व्यापार को गति मिलेगी, विद्यार्थियों और नौकरीपेशा लोगों के आवागमन में सुविधा होगी, साथ ही पर्यटन और कृषि आधारित अर्थव्यवस्था को भी नई मजबूती मिलेगी।

आगरा-फतेहाबाद-बाह-बटेश्वर होकर इटावा कनेक्टिविटी की उठाई मांग

सांसद चाहर ने सदन में एक और अहम विषय उठाते हुए कहा कि वर्तमान में आगरा कैंट/आगरा फोर्ट से टूंडला होते हुए इटावा की ओर रेल संपर्क उपलब्ध है, जबकि आगरा-फतेहाबाद-बाह-बटेश्वर क्षेत्र आज भी प्रत्यक्ष रेल कनेक्टिविटी से वंचित है। उन्होंने मांग की कि जिस प्रकार दिल्ली से टूंडला होकर कई ट्रेनें संचालित होती हैं, उसी तरह आगरा से फतेहाबाद, बाह और बटेश्वर होते हुए इटावा को जोड़ने वाली रेल सेवाओं पर गंभीरता से विचार किया जाए। उन्होंने सुझाव दिया कि फिलहाल जो ट्रेनें इस रूट पर अन्य मार्गों से संचालित हो रही हैं, उनमें से कुछ ट्रेनों का संचालन या रूट विस्तार आगरा-फतेहाबाद-बाह-बटेश्वर कॉरिडोर की ओर किया जाए, ताकि इस क्षेत्र के लोगों को भी रेल सुविधा का सीधा लाभ मिल सके। सांसद ने कहा कि यह क्षेत्र धार्मिक, सांस्कृतिक और जनसंख्या की दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण है, लेकिन अभी तक अपेक्षित रेल सुविधाओं से वंचित है।

फतेहपुर सीकरी स्टेशन पर ट्रेन ठहराव हटने पर जताई नाराजगी

सांसद राजकुमार चाहर ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर एक अन्य महत्वपूर्ण मुद्दा भी उठाया। उन्होंने असरवा (अहमदाबाद) के बीच संचालित ट्रेन संख्या 01919/01920 (वर्तमान में 20178/20177) के फतेहपुर सीकरी रेलवे स्टेशन पर ठहराव समाप्त किए जाने पर गंभीर चिंता जताई। सांसद ने कहा कि इस ट्रेन का फतेहपुर सीकरी स्टेशन पर ठहराव क्षेत्रीय यात्रियों के लिए अत्यंत उपयोगी था। इस ठहराव के हटने से आम यात्रियों, विद्यार्थियों, व्यापारियों और दूरदराज के ग्रामीण क्षेत्रों से आने-जाने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने रेल मंत्री से मांग की कि जनहित को सर्वोपरि रखते हुए इस ट्रेन का ठहराव फतेहपुर सीकरी स्टेशन पर तत्काल प्रभाव से पुनः बहाल किया जाए, ताकि क्षेत्रीय जनता को निर्बाध रेल सेवा मिलती रहे।

Previous Post

डबल मर्डर केस में कोर्ट ने तीन लोगों को सुनाई फांसी की सजा

Next Post

आगरा में हनुमान जन्मोत्सव की धूम, सुंदरकांड से गूंजा शहर

Related Posts

पंजाबी संगीत और फिल्म जगत के  कलाकार दिलजीत दोसांझ ताजमहल की खूबसूरती के हुए कायल

पंजाबी संगीत और फिल्म जगत के कलाकार दिलजीत दोसांझ ताजमहल की खूबसूरती के हुए कायल

October 27, 2026

आगरा। पंजाबी संगीत और फिल्म जगत के लोकप्रिय कलाकार दिलजीत दोसांझ ने मंगलवार को ताजमहल का दीदार किया। वह ताजमहल...

पुनर्मतदान में दो- तीन बार आमने सामने आए सपाई और भाजपाई, कल होगी मतगणना

पुनर्मतदान में दो- तीन बार आमने सामने आए सपाई और भाजपाई, कल होगी मतगणना

October 26, 2026

आगरा। आगरा में आज तीन बूथों पर पुनर्मतदान हुआ। मतगणना कल मंगलवार सुबह आठ बजे से शुरू होगी। मंडी परिषद...

आगरा में मतदान केंद्रों पर गड़बड़ी पर चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई,  छह सस्पेंड, 21 पर कार्रवाई के आदेश

आगरा में मतदान केंद्रों पर गड़बड़ी पर चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई, छह सस्पेंड, 21 पर कार्रवाई के आदेश

October 26, 2026

आगरा। आगरा में एमएलसी चुनाव के दौरान तीन मतदान केंद्रों पर गड़बड़ी सामने आने के बाद चुनाव आयोग की तरफ...

पीईटी-2026 की परीक्षा का प्रथम चरण शांतिपूर्वक संपन्न

पीईटी-2026 की परीक्षा का प्रथम चरण शांतिपूर्वक संपन्न

October 25, 2026

आगरा। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी)-2026 रविवार से शुरू हो गई है। रविवार को...

कल तीन बूथों पर मतदान के लिए पोलिंग पार्टी रवाना, सुबह आठ बजे से चार बजे तक होगा मतदान

कल तीन बूथों पर मतदान के लिए पोलिंग पार्टी रवाना, सुबह आठ बजे से चार बजे तक होगा मतदान

October 25, 2026

आगरा। आगरा खंड शिक्षक चुनाव के तीन बूथों पर कल मतदान होगा। सुबह 8:00 से 4:00 बजे तक यह मतदान...

आगरा कॉलेज में 1976 बैच के छात्र जैसे ही मिले पुरानी यादों में खो गए

आगरा कॉलेज में 1976 बैच के छात्र जैसे ही मिले पुरानी यादों में खो गए

October 24, 2026

आगरा। आगरा कॉलेज रसायन विज्ञान विभाग के 1976 बैच के शोध विद्यार्थी आज अपने पुराने दिन याद करने के लिए...

Next Post
आगरा में हनुमान जन्मोत्सव की धूम, सुंदरकांड से गूंजा शहर

आगरा में हनुमान जन्मोत्सव की धूम, सुंदरकांड से गूंजा शहर

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

शिक्षक ने नाबालिग छात्रा के साथ की छेड़छाड़, मुकदमा

शिक्षक ने नाबालिग छात्रा के साथ की छेड़छाड़, मुकदमा

March 13, 2022
एसीपी और इंस्पेक्टर के सामने बड़ी आसानी से भाग गया करणी सेना का अध्यक्ष

एसीपी और इंस्पेक्टर के सामने बड़ी आसानी से भाग गया करणी सेना का अध्यक्ष

May 14, 2025
विजिलेंस ने सोसाइटी एवं चिटफंड कार्यालय में बाबू को रिश्वत लेते हुए पकड़ा

विजिलेंस ने सोसाइटी एवं चिटफंड कार्यालय में बाबू को रिश्वत लेते हुए पकड़ा

September 29, 2023
आम्बेडकर विश्वविद्यालय में 51 स्थाई पदों पर निकली भर्ती

आम्बेडकर विश्वविद्यालय में 51 स्थाई पदों पर निकली भर्ती

May 6, 2022

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • पंजाबी संगीत और फिल्म जगत के कलाकार दिलजीत दोसांझ ताजमहल की खूबसूरती के हुए कायल
  • पुनर्मतदान में दो- तीन बार आमने सामने आए सपाई और भाजपाई, कल होगी मतगणना
  • आगरा में मतदान केंद्रों पर गड़बड़ी पर चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई, छह सस्पेंड, 21 पर कार्रवाई के आदेश
  • पीईटी-2026 की परीक्षा का प्रथम चरण शांतिपूर्वक संपन्न
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.