• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
आगरा में हनुमान जन्मोत्सव की धूम, सुंदरकांड से गूंजा शहर

आगरा में हनुमान जन्मोत्सव की धूम, सुंदरकांड से गूंजा शहर

April 2, 2026
in Agra, Cultural

आगरा। हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर आगरा और फतेहपुर सीकरी में 2 अप्रैल 2026 को आस्था, भक्ति और सांस्कृतिक उल्लास का अद्वितीय दृश्य देखने को मिला। लंगड़े की चौकी के प्राचीन हनुमान मंदिर में छप्पन भोग, फूल बंगले, स्वचालित झांकियां और महाआरती ने श्रद्धालुओं को आकर्षित किया।

फतेहपुर सीकरी में जय श्रीराम मंदिर से निकली शोभायात्रा ने बाजारों को भगवामय बना दिया। वहीं अंजलि धाम में ‘बाबा हनुमान’ जन्म की जीवंत प्रस्तुति और 50 से अधिक झांकियां विशेष आकर्षण रहीं। इसके साथ ही फुलट्टी बाजार से श्री केसरीनंदन महोत्सव समिति की आमंत्रण यात्रा ने 3 अप्रैल की भव्य शोभायात्रा के लिए माहौल तैयार किया, जिसमें महाकाल पालकी, रामलला की झांकी और अखाड़ों के प्रदर्शन शामिल होंगे। दूसरी ओर लोहामंडी के राधा कृष्ण मंदिर में संगीतमय सुंदरकांड पाठ ने भक्तों को रामभक्ति में सराबोर कर दिया। लंगड़े की चौकी पर चल रहे 15 दिवसीय हनुमान जन्मोत्सव के अंतर्गत 2 अप्रैल को विशेष धार्मिक आयोजन किया गया। ‘भए प्रकट कृपाला’ की भावभूमि पर मंदिर परिसर को सुबह से ही स्वचालित झांकियों, विदेशी फूलों से सजे भव्य फूल बंगले और 56 भोगों से अलंकृत किया गया। सुप्रसिद्ध किशोर एवं सुधीर बैंड की मधुर भजन धुनों ने पूरे परिसर को भक्तिरस से सराबोर कर दिया। श्रद्धालुओं का सैलाब सुबह से मंदिर में उमड़ पड़ा और श्रीराम-हनुमान के जयघोषों से वातावरण गूंजता रहा।मंदिर के मुख्य महंत डोरीदास उपाध्याय के निर्देशन में महंत गोविंद उपाध्याय, महंत गोपाल उपाध्याय और महंत गोपी गुरु ने बजरंगबली की महाआरती संपन्न कराई। हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में मंदिर प्रांगण में 53वें वार्षिक श्रीमद्भागवत सप्ताह का आयोजन भी चल रहा है, जिसका श्रवण आचार्य हिमांशु धर शास्त्री (बद्रीनाथ धाम निवासी) करा रहे हैं। वहीं श्याम गुरु द्वारा भक्ति गायन, श्रृंगार व सजावट की गई, जबकि राम गुरु की मधुर वाणी में रामचरितमानस पाठ और सुंदरकांड ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। 

Previous Post

सांसद चाहर ने क्षेत्र से जुड़ी महत्वपूर्ण रेल परियोजनाओं और जनसुविधाओं के मुद्दों को सदन में उठाया

Next Post

आंधी और बारिश ने शहर की रफ्तार थाम दी, कई इलाकों की हुई बिजली गुल

Related Posts

अछनेरा में चोरों ने दो सगे भाइयों के यहां से लाखों रुपए के सोने चांदी के आभूषण चोरी किए

अछनेरा में चोरों ने दो सगे भाइयों के यहां से लाखों रुपए के सोने चांदी के आभूषण चोरी किए

September 10, 2026

आगरा। अछनेरा में चोरों ने सगे भाइयों के घर में से लाखों रुपए के सोने चांदी के आभूषण चोरी कर...

पीएम के जन्मदिन पर विश्वविद्यालय 125 टीबी मरीज को गोद लेकर उपचार करायेगा

पीएम के जन्मदिन पर विश्वविद्यालय 125 टीबी मरीज को गोद लेकर उपचार करायेगा

September 10, 2026

आगरा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर 17 सितंबर को आयोजित होने वाले कार्यक्रम में टीबी मरीजों की...

अछनेरा में रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से एयरफोर्स के जवान की मौत

अछनेरा में रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से एयरफोर्स के जवान की मौत

September 10, 2026

आगरा। बुधवार सुबह अछनेरा रेलवे स्टेशन पर वायु सेना के एक जवान की रेल की चपेट में आने से मौत...

एकता थाने का पुलिसवाला बोला- आप भाजपा के मंडल अध्यक्ष हो इसलिए 20 हजार दे दो नहीं तो 50 हजार में काम होता

एकता थाने का पुलिसवाला बोला- आप भाजपा के मंडल अध्यक्ष हो इसलिए 20 हजार दे दो नहीं तो 50 हजार में काम होता

September 10, 2026

आगरा। आगरा कमिश्नरेट में पुलिस के भ्रष्टाचार के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। विधायक चौधरी बाबूलाल के द्वारा पुलिसकर्मियों...

भाजपा पार्षद भी अपनी पीड़ा को राजनीतिक स्तर पर नहीं उठा पा रहे हैं

भाजपा पार्षद भी अपनी पीड़ा को राजनीतिक स्तर पर नहीं उठा पा रहे हैं

September 9, 2026

आगरा नगर निगम में सत्तारूढ़ भाजपा के कई पार्षद अधिकारियों की कथित मनमानी और अपने क्षेत्रों के विकास कार्यों को...

शास्त्री पुरम में दिनदहाड़े बीच सड़क पर युवक ने युवती का काटा गला, गंभीर

शास्त्री पुरम में दिनदहाड़े बीच सड़क पर युवक ने युवती का काटा गला, गंभीर

September 9, 2026

आगरा। सिकंदरा क्षेत्र के शास्त्रीपुरम में जेसीबी चौराहे के पास आज सुबह एक युवती पर युवक ने चाकू से जानलेवा...

Next Post
आंधी और बारिश ने शहर की रफ्तार थाम दी, कई इलाकों की हुई बिजली गुल

आंधी और बारिश ने शहर की रफ्तार थाम दी, कई इलाकों की हुई बिजली गुल

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

मथुरा में गरजे भाजपा के चाणक्य अमित शाह

January 27, 2022
गढ़ी रामी में कार्यक्रम स्थल के साथ सांसद सुमन का आवास बना छावनी

गढ़ी रामी में कार्यक्रम स्थल के साथ सांसद सुमन का आवास बना छावनी

April 12, 2025
राजनाथ सिंह अचानक उतरे आगरा में, 30 मिनट रुकने के बाद फिर से दिल्ली के लिए रवाना

राजनाथ सिंह अचानक उतरे आगरा में, 30 मिनट रुकने के बाद फिर से दिल्ली के लिए रवाना

May 20, 2022
जेल से छूट कर रामपुर पहुंचे आजम खान, शिवपाल ने जेल के बाहर किया स्वागत

जेल से छूट कर रामपुर पहुंचे आजम खान, शिवपाल ने जेल के बाहर किया स्वागत

May 20, 2022

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • अछनेरा में चोरों ने दो सगे भाइयों के यहां से लाखों रुपए के सोने चांदी के आभूषण चोरी किए
  • पीएम के जन्मदिन पर विश्वविद्यालय 125 टीबी मरीज को गोद लेकर उपचार करायेगा
  • अछनेरा में रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से एयरफोर्स के जवान की मौत
  • एकता थाने का पुलिसवाला बोला- आप भाजपा के मंडल अध्यक्ष हो इसलिए 20 हजार दे दो नहीं तो 50 हजार में काम होता
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.