• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
थर्ड डिग्री देने और थूक चटवाने वाले दरोगा पर कार्रवाई क्यों नहीं ?

थर्ड डिग्री देने और थूक चटवाने वाले दरोगा पर कार्रवाई क्यों नहीं ?

क्या पुलिसकर्मियों को मिली हुई है पीटने की छूट, लोधी समाज में आक्रोश दरोगा को बर्खास्त करने की मांग

July 27, 2024
in Uncategorized

आगरा। पूर्व मंत्री चौधरी उदयभान सिंह के शिक्षक बेटे ने आरबीएस कॉलेज में एक ऑटो चालक को डंडा मारा था। वीडियो वायरल होने पर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें हवालात में डाल दिया गया था। फोटो भी पुलिस ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था। तोरा चौकी प्रभारी का भी मारपीट का वीडियो वायरल हुआ है। उसने एक व्यक्ति को थर्ड डिग्री दी है। पीड़ित के शरीर पर चोट के निशान साफ दिखाई दे रहे हैं। यही नहीं पीड़ित से थूक कर भी चटवाया गया है। फिर भी चौकी प्रभारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर हवालात में क्यों नहीं डाला जा रहा?  क्या पुलिसकर्मियों को किसी को भी  पीटने की छूट मिली हुई है? यह सवाल खड़े हो रहे हैं। 

घटना गुरुवार रात 8:30 बजे की है। पीड़ित कृष्ण कुमार ने बताया कि वह कलाल खेरिया स्थित अपनी मार्केट के पास कुर्सी डालकर बैठे थे। इसी दौरान वहां तोरा चौकी प्रभारी दारोगा आकाश यादव टीम के साथ अतिक्रमण हटाने पहुंचे। दुकानदारों ने उनके कहते ही बोर्ड और अन्य सामान हटाना शुरू कर दिया। इसी दौरान दारोगा उनके पास आए। गाली देते हुए वहां बैठने के बारे में पूछा। पीड़ित ने खुद का भाजपा कार्यकर्ता होने और मार्केट का मालिक होने की जानकारी दी। इसके बाद दारोगा आकाश यादव ने पार्टी का भूत उतारने की बात कहकर अभद्रता शुरू कर दी। बीच बचाव कराने के लिए पिता भूपाल सिंह आए तो उनसे भी गाली- गलौज करने लगे। विरोध करने पर मौके पर ही बुरी तरह पीटा। दारोगा का मन इतने से ही नहीं भरा, उसने कृष्ण कुमार को पकड़ लिया और चौकी के पीछे बने हाल में ले गया। आरोप है कि वहां पीड़ित को थर्ड डिग्री दी गई। जमीन पर थूक कर चाटने को कहा गया। मना करने पर तब तक मारते रहे जब तक उसने थूक कर चाट नहीं लिया।
पीड़ित ने बताया कि दारोगा ने बिना मुकदमा दर्ज किए छोड़ने के बदले कैमरे के सामने उससे अपने पक्ष में बयान बुलवाया। उससे और छुड़ाने आए परिवार और क्षेत्रीय लोगों से पक्ष में बयान लिखवा कर हस्ताक्षर कराए। पीड़ित के शरीर पर चोटों के गहरे निशान पुलिस की बर्बरता बयान करने के लिए काफी हैं। पीड़ित ने घटना के दौरान पुलिस द्वारा मारपीट के सीसीटीवी और मोबाइल से बनाए वीडियो साक्ष्य के तौर पर पुलिस आयुक्त को दिए हैं। पीड़ित के अनुसार अन्य वीडियो दारोगा ने जबरन मोबाइल से डिलीट करवा दिए हैं। दरोगा की बर्बरता सुर्खियों में छाई हुई है लेकिन विभाग है कि उस पर कार्रवाई ही नहीं कर रहा है। हर कोई एक ही बात कह रहा है कि जब

वीडियो वायरल होने पर पूर्व मंत्री के बेटे को हरीपर्वत थाने में पुलिस का हवालात में बंद करने का फोटो।

पूर्व मंत्री के बेटे का वीडियो वायरल हुआ था तो उसको हवालात में डाल दिया गया था लेकिन चौकी प्रभारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उस हालत में क्यों नहीं डाला जा रहा है। क्या नए कानून में पुलिसकर्मियों को बेवजह पीटने की कोई विशेष छूट मिल गई है। बताया जा रहा है कि चंद दिन में ही चौकी प्रभारी आकाश यादव ने क्षेत्र में आतंक मचा दिया है। इधर यादव बाहुल्य क्षेत्र में यादव की ही पोस्टिंग करने पर भाजपा नेता भी लखनऊ में अधिकारियों की शिकायत कर रहे हैं। 

कमिश्नर का घेराव करेगी लोधी युवा महासभा

आगरा। तोरा पुलिस चौकी प्रभारी आकाश सिंह यादव द्वारा कलाल खेरिया निवासी कृष्ण कुमार की बेरहमी से पिटाई व थूक चटवाने जैसे अमानवीय व्यवहार को लेकर लोधी समाज में आक्रोश है। प्रकरण को लेकर शनिवार को लोधी समाज की बैठक कलाल खेरिया पर हुई।

तोरा पुलिस चौकी प्रभारी आकाश सिंह यादव को बर्खास्त किए जाने को लेकर और कमिश्नर का घिराव करने के लिए बैठक करते हुए लोधी समाज के लोग।

अखिल भारतीय लोधी युवा महासभा के ज़िलाध्यक्ष उमेंद्र राजपूत ने कहा कि भाजपा सरकार थाने चौकी पर लोगों को न्याय व सम्मान देने की बात करती है। वहीं कुछ पुलिसकर्मी अपने अमानवीय व्यवहार से मानवता को शर्मसार करने का काम करते हैं। प्रशासन द्वारा चौकी प्रभारी को बर्खास्त कर उस पर मुक़दमा नहीं लिखा गया तो लोधी युवा महासभा महापंचायत कर सड़क पर आंदोलन करेगी।
भाजपा जिला महामंत्री डॉ.सुनील राजपूत ने बताया कि इस पूरे प्रकरण से केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा, केबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य, लोधी युवा महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष आनंद लोधी को अवगत करा दिया गया है। राष्ट्रीय सचिव प्रकाश राजपूत ने कहा कि किसी भी निर्दोष व्यक्ति के साथ शातिर अपराधी की तरह सड़क मारपीट करना और उससे थूक चटवाने जैसी अमानवीय हरकत करने वाला व्यक्ति समाज के लिए खतरा है। ऐसे दरोगा को प्रशासन द्वारा तुरंत बर्खास्त कर कड़ी से कड़ी कार्यवाही करनी चाहिए। प्रशासन द्वारा आगामी 24 घंटे में आरोपी चौकी प्रभारी पर करवायी नहीं हुई तो लोधी समाज कलाल खेरिया में समाज की महापंचायत कर बड़े आंदोलन की रूपरेखा बनाएगा। बैठक में प्रमुख रूप से गुलाब सिंह लोधी, राकेश लोधी, बबलू लोधी, सुनील राजपूत, पीतम सिंह लोधी, प्रकाश राजपूत, हरिओम लोधी, मुकेश राजपूत, सतीश राजपूत, राहुल लोधी, मुन्ना लाल लोधी, देवेंद्र लोधी, रवि राजपूत, सुरेश राजपूत, साहब सिंह, भूपाल सिंह, रणवीर सिंह, जवाहर सिंह, अमर सिंह, लखन सिंह लोधी, कृष्णा कुमार विष्णु राजपूत आदि उपस्थित रहे।

Previous Post

यह कैसी पुलिसिंग ! तोरा चौकी प्रभारी ने पीड़ित को दी थर्ड डिग्री, थूक भी चटवाया

Next Post

गंदगी पाए जाने पर नगर आयुक्त ने दो कर्मचारियों का रोका वेतन

Related Posts

आगरा में तीन हजार से अधिक स्थानों पर पुलिस की निगरानी में हुआ होलिका दहन

आगरा में तीन हजार से अधिक स्थानों पर पुलिस की निगरानी में हुआ होलिका दहन

March 2, 2026

आगरा। रंगों के महापर्व होली की पूर्व संध्या पर जनपद आगरा में आस्था, उल्लास और परंपरा का भव्य संगम देखने...

युवा आइकन आदर्श पोरवाल लगातार दूसरी बार राष्ट्रीय युवा महोत्सव के लिए चयनित

युवा आइकन आदर्श पोरवाल लगातार दूसरी बार राष्ट्रीय युवा महोत्सव के लिए चयनित

January 19, 2026

आगरा। ​युवा आइकन आदर्श पोरवाल लगातार दूसरी बार राष्ट्रीय युवा महोत्सव के लिए चयनित हुए हैं। वह 'विकसित भारत यंग...

ना चोरी खुली ना महिला से मारपीट और छेड़छाड़ के मामले में पांच महीने में जांच पूरी हुई, सीएम आवास पर आत्मदाह करने पहुंची महिला

ना चोरी खुली ना महिला से मारपीट और छेड़छाड़ के मामले में पांच महीने में जांच पूरी हुई, सीएम आवास पर आत्मदाह करने पहुंची महिला

January 10, 2026

आगरा। आगरा कमिश्नरेट में चोरी का मुकदमा लिखवाना एक महिला को भारी पड़ गया। जब वह अगस्त 2025 में मुकदमे...

कई विभागों में शिकायतों का निस्तारण सिर्फ फाइलों तक सीमित, डीएम नाराज

कई विभागों में शिकायतों का निस्तारण सिर्फ फाइलों तक सीमित, डीएम नाराज

January 4, 2026

आगरा। आगरा में जनशिकायतों के निस्तारण में बरती जा रही गंभीर लापरवाही पर जिलाधिकारी ने सख्त रुख अपनाया है। नाला...

टोरेंट पावर के नौ स्थानों पर बिजली बिल राहत योजना कैंप एक दिसंबर से चल रहे

टोरेंट पावर के नौ स्थानों पर बिजली बिल राहत योजना कैंप एक दिसंबर से चल रहे

December 6, 2025

आगरा। टोरेंट पावर द्वारा बिजली बिल राहत योजना एक दिसंबर से प्रारंभ की गई है। उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए...

भावना ने आयरलैंड की सिविल सर्विसेज परीक्षा में सफलता हासिल कर शहर का नाम किया रोशन

भावना ने आयरलैंड की सिविल सर्विसेज परीक्षा में सफलता हासिल कर शहर का नाम किया रोशन

November 26, 2025

आगरा। आगरा की रहने वाली भावना शर्मा ने आयरलैंड की सिविल सर्विसेज परीक्षा में सफलता हासिल कर एक नया इतिहास...

Next Post
गंदगी पाए जाने पर नगर आयुक्त ने दो कर्मचारियों का रोका वेतन

गंदगी पाए जाने पर नगर आयुक्त ने दो कर्मचारियों का रोका वेतन

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

मुख्यमंत्री से मुलाकात के लिए पहुंचे अधिवक्ताओं को कार्यक्रम स्थल से पहले ही रोका, पुलिस से हुई नोकझोंक

मुख्यमंत्री से मुलाकात के लिए पहुंचे अधिवक्ताओं को कार्यक्रम स्थल से पहले ही रोका, पुलिस से हुई नोकझोंक

March 7, 2024
भाजपा के बल्केश्वर मंडल अध्यक्ष के खिलाफ कमला नगर थाने में छेड़छाड़ का मुकदमा

भाजपा के बल्केश्वर मंडल अध्यक्ष के खिलाफ कमला नगर थाने में छेड़छाड़ का मुकदमा

August 5, 2024
आगरा में सुबह-सुबह चोरों से पुलिस की मुठभेड़, पांच गिरफ्तार

आगरा में सुबह-सुबह चोरों से पुलिस की मुठभेड़, पांच गिरफ्तार

November 18, 2025
भाजपा नेता को मारी गोली, पुलिस हमलावरों की तलाश में

भाजपा नेता को मारी गोली, पुलिस हमलावरों की तलाश में

August 16, 2023

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • दीवानी परिसर की पार्किंग में पांच कारों में लगी आग
  • आगरा में सड़क पर बने मजार और कब्र को हटाने के लिए दिया नोटिस
  • मनीष बंसल बने आगरा के नए जिलाधिकारी, मुख्य चुनाव आयुक्त के हैं दामाद
  • अक्षय तृतीया पर ताजनगरी का सराफा बाजार सोने की चमक से जगमगा उठा
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.