• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
युवक को  गड्ढा खोद कर गाड़ दिया फिर भी मुकदमा दर्ज नहीं किया

युवक को गड्ढा खोद कर गाड़ दिया फिर भी मुकदमा दर्ज नहीं किया

पुलिस आयुक्त से  शिकायत के बाद दर्ज हुआ है मुकदमा

August 1, 2024
in Agra, Crime, News, Police

आगरा। सिकंदरा थाने में पीड़ित को मुकदमा दर्ज कराने के लिए ऐड़ी चोटी का जोर लगाना पड़ रहा है। फिर भी थाने में मुकदमा दर्ज नहीं हो रहा। अंत में कमिश्नर के आदेश पर ही मुकदमा दर्ज हो रहा है। चंद दिन में ही सिकंदरा थाने का दूसरा ऐसा मामला सामने आया है जिसमें गंभीर घटना होने पर भी मुकदमा दर्ज नहीं हुआ। अरतौनी में दबंगों ने मामूली विवाद में युवक को घर से बुलाया। मारपीट के बाद रस्सी से गला घोंट दिया। मरा समझ कर गड्ढे में खोद कर गाड़ दिया। रात जानवरों ने मांस नोच कर खाने का प्रयास किया। घायल हालत में युवक कब्र से निकल कर भागा। 13 दिन से अस्पताल में इलाज हो रहा है। पुलिस आयुक्त से  शिकायत के बाद बुधवार को चार युवकों पर मुकदमा दर्ज किया गया।

अरतौनी के रहने वाली रामवती ने बताया कि 18 जुलाई को क्षेत्र में दो पक्षों में विवाद हुआ था। एक पक्ष के एक युवक के हाथ में धारदार हथियार से चोट लगी थी। वो उनके घर के बाहर खड़ा होकर गाली गलौज कर रहा था। 24 वर्षीय बेटे रूप किशोर ने उसे वहां से जाने को कहा।

इसके बाद रात 11 बजे के करीब क्षेत्र के ही अंकित, गौरव, करन और आकाश घर आए। प्रधान पुष्पेंद्र के द्वारा बुलाने की बात कहकर बेटे को साथ ले गए। गांव के बाहर खेतों की ओर ले जाकर बेटे को बुरी तरह पीटा। रस्सी गले में डालकर बेटे का गला घोंट दिया। उसे मरा हुआ समझकर जमीन में गड्ढा खोद कर गाड़ दिया। कुछ घंटों बाद किसी जंगली जानवर ने खून सूंघ कर गड्ढे को खोद दिया। बेहोश बेटे के शरीर का मांस नोचकर खाने लगा। दर्द के कारण होश आने पर बेटा जैसे – तैसे कब्र से निकल कर पास रहने वाले लोगों के घर के बाहर पहुंचा। लोगों ने उसे बचाया और परिवार को सूचना देकर इलाज के लिए ले गए। पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी गई। पुलिस ने तहरीर लेकर मेडिकल करवाया पर कार्रवाई नहीं की। कई दिन चक्कर लगाने के बाद परिवार ने वकील के साथ जाकर पुलिस आयुक्त जे. रविन्दर गौड से शिकायत की। उनके आदेश पर पुलिस ने पीड़ित परिवार को बुलाकर दोबारा तहरीर लेकर मुकदमा दर्ज किया।रूपकिशोर के भाई दीपक ने बताया कि जूता कारीगर रूपेश का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। छह माह की बेटी है। पत्नी को टीबी की बीमारी है। परिवार कर्ज में आ चुका है।

Previous Post

अब गड्ढों को झट से भर देगी पोर्टेबल रोड रिपेयरिंग मोबाइल मशीन

Next Post

अब नगर निगम कतरन का भी वसूलेगा यूजर चार्ज

Related Posts

कमला नगर में कारोबारी के घर में 70 लाख की चोरी का पुलिस ने किया खुलासा

कमला नगर में कारोबारी के घर में 70 लाख की चोरी का पुलिस ने किया खुलासा

November 5, 2026

आगरा। कमला नगर कारोबारी के घर में 70 लाख के जेवरात चोरी के मामले में पुलिस ने खुलासा कर दिया...

बहू के इलाज को लिए कर्ज को चुकाने के लिए की चोरी

बहू के इलाज को लिए कर्ज को चुकाने के लिए की चोरी

November 4, 2026

आगरा। सदर बाजार स्थित सुल्तानपुरा सर्राफा बाजार से 31 अक्टूबर को 15 लाख रुपये के सोने के आभूषण चोरी करने...

नजूल विभाग की बिना एनओसी के प्राधिकरण कैसे कर रहा नक्शा पास?

नजूल विभाग की बिना एनओसी के प्राधिकरण कैसे कर रहा नक्शा पास?

November 4, 2026

आगरा। सरकारी जमीनों पर कब्जे और नक्शा पास के मामले इन दिनों सुर्खियों में छाए हुए हैं। आगरा विकास प्राधिकरण...

ताजमहल के पास पेड़ काटने का वीडियो वायरल, वन विभाग की कार्य शैली पर सवाल

ताजमहल के पास पेड़ काटने का वीडियो वायरल, वन विभाग की कार्य शैली पर सवाल

November 3, 2026

आगरा। ताज ट्रेपेजियम जोन में हरे पेड़ों की कटाई रुकने का काम नहीं ले रही है। ताजमहल के पास ही...

सेवानिवृत्त आईएएस की  हत्या में फरार आरोपी आगरा में पकड़ा गया

सेवानिवृत्त आईएएस की हत्या में फरार आरोपी आगरा में पकड़ा गया

November 3, 2026

आगरा। भोपाल में एक महीने पहले सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी की हत्या हुई थी। हत्यारा लगातार पुलिस को चकमा दे रहा...

विजिलेंस ने अवर अभियंता और निविदाकर्मी को रिश्वत लेते हुए दबोचा

विजिलेंस ने अवर अभियंता और निविदाकर्मी को रिश्वत लेते हुए दबोचा

November 2, 2026

आगरा। फतेहाबाद खंड के अंतर्गत कार्यालय विद्युत उपखंड शमसाबाद में विजिलेंस ने सोमवार को अवर अभियंता (जेई) विनेश यादव और...

Next Post
अब नगर निगम कतरन का भी वसूलेगा यूजर चार्ज

अब नगर निगम कतरन का भी वसूलेगा यूजर चार्ज

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

आर्थिक तंगी से जूझ रहे बुजुर्ग दंपति ने की आत्महत्या

आर्थिक तंगी से जूझ रहे बुजुर्ग दंपति ने की आत्महत्या

November 1, 2026
शादी स्थलों पर ज्वेलरी और कैश चोरी करने वाले अपराधियों से सतर्क रहने को लगे होर्डिंग

शादी स्थलों पर ज्वेलरी और कैश चोरी करने वाले अपराधियों से सतर्क रहने को लगे होर्डिंग

November 5, 2025
आईपीएस विनायक भोसले ने अवैध खनन करने वाले 22 ट्रक पकड़े

आईपीएस विनायक भोसले ने अवैध खनन करने वाले 22 ट्रक पकड़े

December 27, 2024
आगरा किले के पास मिले दोनों शव पति-पत्नी के थे, कर्ज से परेशान होकर की थी आत्महत्या

आगरा किले के पास मिले दोनों शव पति-पत्नी के थे, कर्ज से परेशान होकर की थी आत्महत्या

October 9, 2024

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • शिक्षकों ने अपनी लंबित मांगों का समाधान विधानसभा चुनाव से पहले करने की मांग रखी
  • कमला नगर में कारोबारी के घर में 70 लाख की चोरी का पुलिस ने किया खुलासा
  • बहू के इलाज को लिए कर्ज को चुकाने के लिए की चोरी
  • नजूल विभाग की बिना एनओसी के प्राधिकरण कैसे कर रहा नक्शा पास?
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.