आगरा। विजिलेंस आगरा सेक्टर की टीम ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई की है। संभागीय संयुक्त शिक्षा निदेशक के द्वारा एक शिक्षक से काम करने के एवज में दस लाख रुपये की रिश्वत मांगी जा रही थी। रिश्वत की पहली किस्त तीन लाख रुपये मांगी गई थी। विजिलेंस ने उन्हें रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।
अजय पाल सिंह निवासी आवास विकास कॉलोनी डीसी वैदिक इंटर कॉलेज में सहायक अध्यापक के पद पर कार्यरत हैं। उनकी फर्जी नियुक्ति के संबंध में किसी के द्वारा शिकायत की गई। शिकायत को निपटाने के लिए संयुक्त निदेशक माध्यमिक शिक्षा आरपी शर्मा के द्वारा 10 लाख रुपए की रिश्वत की मांग की गई। पहली किस्त तीन लाख तय की गई। शिकायतकर्ता के द्वारा विजिलेंस टीम से इस बात की शिकायत की गई। विजिलेंस ने शनिवार को उन्हें रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। उन्हें बर्खास्त करने की रिपोर्ट भी शासन में भेज दी है।











