आगरा। एत्मादपुर थाना क्षेत्र में एक विकलांग महिला का हाईवे किनारे खेत में शव मिला है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
शनिवार को किसी ने पुलिस को सूचना दी कुबेरपुर में ढाबे के पीछे खाली प्लॉट में एक महिला का शव पड़ा है। सूचना पर इंस्पेक्टर विजय विक्रम सिंह मौके पर पहुंच गए। महिला की गला गाटकर हत्या की गई थी। महिला बाएं हाथ और पैर से दिव्यांग है। दाहिने हाथ पर एमकेएच गुदा हुआ है। पुलिस को जानकारी मिली है कि महिला को दिन में भी चौराहे के आसपास देखा गया था। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।











