• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
सांस्कृतिक विरासत को सजोने और धार्मिक पर्यटन को बढाने के लिए धर्मस्थल होंगे विकसित: योगेंद्र उपाध्याय

सांस्कृतिक विरासत को सजोने और धार्मिक पर्यटन को बढाने के लिए धर्मस्थल होंगे विकसित: योगेंद्र उपाध्याय

लगभग चार करोड़ की लागत से बदलेगी मनकामेश्वर एवं फूलेश्वर महादेव मन्दिर की स्थिति

September 8, 2024
in administration, Agra, Cultural, Development, Politics

आगरा। आजादी के बाद पहली बार देश के साथ प्रदेश में हमारी सांस्कृतिक विरासत को सजोने के साथ धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए धर्म स्थलों को जीर्णोद्धार कर विकसित किया जा रहा है। यह कहना था कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय का।

सर्किट हाउस में आयोजित पत्रकार वार्ता में कैबिनेट मंत्री ने कहा कि आगरा के चारों कोनों पर भगवान शिव विराजमान है। प्राचीन मंदिरों को विकसित करने की कड़ी में रावतपाड़ा स्थित प्राचीन मनकामेश्वर महादेव मंदिर के कॉरिडोर एवं सौंदर्यीकरण के लिए सरकार द्वारा लगभग दो करोड़ 57 लाख रूपये की धनराशि अवमुक्त की गई। इसी के साथ मनकामेश्वर मंदिर के कॉरिडोर के बाहर तिकोनिया पर सौंदर्यीकरण हेतु लगभग एक करोड़ पांच लाख रूपये की धनराशि अवमुक्त की गई। आगरा स्थित सीओडी कॉलोनी में एक और प्राचीनतम शिवालय फूलेश्वर नाथ महोदव मंदिर के जीर्णोद्वार एवं सौंदर्यीकरण के लिए करीब 127 लाख रूपये सरकार की ओर से स्वीकृत किए गये है। 

करीब तीन करोड़ से बदलेगी मनकामेश्वर महादेव मंदिर की सूरत 
कैबिनेट मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने बताया कि शासन की ओर से एक बड़ी धनराशि रावतपाड़ा स्थित मनकामेश्वर मंदिर के कॉरिडोर और सौंदर्यीकरण के लिए दी गई। इस धनराशि से मंदिर परिसर के चारों तरफ के पहुँच मार्गों पर कोबल स्टोन लगाने का कार्य, नाली निर्माण का कार्य, मंदिर परिसर के मुख्य द्वार के बाहर रेलिंग स्टोन सहित फर्श का निर्माण कार्य, विद्युत पोल सहित सजावटी लाईटों का कार्य, मुख्य द्वारों का लाल पत्थर से सौंदर्यीकरण सहित निर्माण कार्य, कॉरीडोर मार्ग पर चित्रकारी सहित पेंटिग का कार्य।
इसी के साथ ही मनकामेश्वर मंदिर के कॉरिडोर के बाहर सौंदर्यीकरण के लिए अवमुक्त धनराशि से रावतपाड़ा तिकोनिया एवं दरेसी मार्गों पर नाली एवं इण्टरलॉकिंग मरम्मत सहित निर्माण कार्य, रावतपाड़ा तिकोनिया पर सजावटी लाईट का कार्य, मुख्य द्वार का लाल पत्थर से सौदर्यीकरण सहित निर्माण कार्य, रावतपाड़ा तिकोनिया पर शिवजी का हाथ सहित डमरू की आकृति स्थापित करने का कार्य, तिकोनिया मंदिर का लाल पत्थर से सौंदर्यीकरण सहित मार्बल पत्थर से फर्श का निर्माण कार्य किया जायेगा। लाखों भक्तों की आस्था का केन्द्र मनकामेश्वर मंदिर आने वाले दिनों में देशी और विदेशी पर्यटकों के लिए भी आकर्षण का केन्द्र बनेगा।
प्राचीन फूलेश्वर महोदव मन्दिर भी हो जाएगा विकसित 
कैबिनेट मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि शाहगंज क्षेत्र की सी.ओ.डी. कॉलोनी में एक बहुत ही प्राचीन धरोहर के रूप में फूलेश्वर महादेव का मंदिर है, प्राचीनतम होने के बाद भी पिछले कई वर्षों से यह मंदिर लोगों के लिए अनजान बनता जा रहा था लेकिन प्रदेश की योगी सरकार ने इस मंदिर के जीर्णांद्धार और सौंदर्यीकरण का संकल्प लिया है। महादेव मंदिर में दो आकर्षक प्रवेश द्वारों के साथ पुजारी कक्ष का निर्माण, टॉयलेट ब्लॉक का निर्माण, भक्तों के लिए यात्री शेड (हॉल) का निर्माण, बाह्य विद्युतीकरण एवं साईड डवलपमेंट कार्य कराया जाएगा।

Previous Post

स्वच्छ वायु सर्वेक्षण 2023-24 में उम्दा प्रदर्शन के लिए आगरा शहर सम्मानित

Next Post

श्रीरामलीला महोत्सव 17 सितंबर से शुरू होगा

Related Posts

बहू के इलाज को लिए कर्ज को चुकाने के लिए की चोरी

बहू के इलाज को लिए कर्ज को चुकाने के लिए की चोरी

November 4, 2026

आगरा। सदर बाजार स्थित सुल्तानपुरा सर्राफा बाजार से 31 अक्टूबर को 15 लाख रुपये के सोने के आभूषण चोरी करने...

नजूल विभाग की बिना एनओसी के प्राधिकरण कैसे कर रहा नक्शा पास?

नजूल विभाग की बिना एनओसी के प्राधिकरण कैसे कर रहा नक्शा पास?

November 4, 2026

आगरा। सरकारी जमीनों पर कब्जे और नक्शा पास के मामले इन दिनों सुर्खियों में छाए हुए हैं। आगरा विकास प्राधिकरण...

ताजमहल के पास पेड़ काटने का वीडियो वायरल, वन विभाग की कार्य शैली पर सवाल

ताजमहल के पास पेड़ काटने का वीडियो वायरल, वन विभाग की कार्य शैली पर सवाल

November 3, 2026

आगरा। ताज ट्रेपेजियम जोन में हरे पेड़ों की कटाई रुकने का काम नहीं ले रही है। ताजमहल के पास ही...

सेवानिवृत्त आईएएस की  हत्या में फरार आरोपी आगरा में पकड़ा गया

सेवानिवृत्त आईएएस की हत्या में फरार आरोपी आगरा में पकड़ा गया

November 3, 2026

आगरा। भोपाल में एक महीने पहले सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी की हत्या हुई थी। हत्यारा लगातार पुलिस को चकमा दे रहा...

विजिलेंस ने अवर अभियंता और निविदाकर्मी को रिश्वत लेते हुए दबोचा

विजिलेंस ने अवर अभियंता और निविदाकर्मी को रिश्वत लेते हुए दबोचा

November 2, 2026

आगरा। फतेहाबाद खंड के अंतर्गत कार्यालय विद्युत उपखंड शमसाबाद में विजिलेंस ने सोमवार को अवर अभियंता (जेई) विनेश यादव और...

ग्रेटर आगरा में गोमतीपुरम टाउनशिप के आवासीय भूखण्डों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुरू

ग्रेटर आगरा में गोमतीपुरम टाउनशिप के आवासीय भूखण्डों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुरू

November 2, 2026

आगरा। आगरा विकास प्राधिकरण की ग्रेटर आगरा परियोजना रायपुर एवं रहनकलां के अन्तर्गत गोमतीपुरम टाउनशिप के आवासीय भूखण्डों का ऑनलाइन...

Next Post
श्रीरामलीला महोत्सव 17 सितंबर से शुरू होगा

श्रीरामलीला महोत्सव 17 सितंबर से शुरू होगा

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

दो पुलिसकर्मी निलंबित और तीन किए एसएसपी ने लाइन हाजिर

दो पुलिसकर्मी निलंबित और तीन किए एसएसपी ने लाइन हाजिर

August 31, 2022
चाट चौपाटी में चखें चाट का स्वाद: प्रो. बघेल

चाट चौपाटी में चखें चाट का स्वाद: प्रो. बघेल

February 11, 2023
जम्मू-कश्मीर में मचा बवाल! 350 कश्मीरी पंडितों ने दिया सामूहिक इस्तीफा

जम्मू-कश्मीर में मचा बवाल! 350 कश्मीरी पंडितों ने दिया सामूहिक इस्तीफा

May 13, 2022
लापरवाही बरतने वाले दोनों पुलिसकर्मी किए गए निलंबित

लापरवाही बरतने वाले दोनों पुलिसकर्मी किए गए निलंबित

July 14, 2022

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • बहू के इलाज को लिए कर्ज को चुकाने के लिए की चोरी
  • नजूल विभाग की बिना एनओसी के प्राधिकरण कैसे कर रहा नक्शा पास?
  • ताजमहल के पास पेड़ काटने का वीडियो वायरल, वन विभाग की कार्य शैली पर सवाल
  • सेवानिवृत्त आईएएस की हत्या में फरार आरोपी आगरा में पकड़ा गया
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.