• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
लापरवाही बरतने वाले दोनों पुलिसकर्मी किए गए निलंबित

लापरवाही बरतने वाले दोनों पुलिसकर्मी किए गए निलंबित

एक पुलिसकर्मी को कोर्ट में भी पेश किया गया था, मिल गई जमानत

July 14, 2022
in Agra, Crime, News

आगरा। दीवानी से कैदी के भागने के मामले में लापरवाही बरतने पर दो पुलिसकर्मियों को एसएसपी ने निलंबित कर दिया है। आज एक पुलिसकर्मी को कोर्ट में भी पेश किया गया था। कोर्ट ने पुलिसकर्मी को जमानत दे दी है। इधर आईजी नचिकेता झा ने फरार होने वाले विनय के ऊपर 50,000 का इनाम घोषित कर दिया है।

बता दें कि फिरोजाबाद निवासी विनय श्रोतीय वर्ष 2018 से जेल में बंद था। कल वह पेशी पर आया था। हेड कॉन्स्टेबल अनुज प्रताप सिंह ने अधिकारियों को बताया था कि विनय के कुछ साथी आए और उसके सिर पर ईंट से हमला कर उसे छुड़ाकर ले गए। पुलिस रात तक कहानी को सच मानती रही, लेकिन देर रात जब हेड कॉन्स्टेबल से कड़ाई से पूछताछ हुई तो कहानी कुछ और निकली। हेड कॉन्स्टेबल अनुज प्रताप सिंह से पूछताछ में पता चला कि विनय का एक साथी सोनू कुशवाह उससे मिलने के लिए दीवानी में आया था। विनय के हवालात से निकलने के बाद सोनू उसके पास पहुंचा और उसके पैर छुए। इसके बाद विनय के गले में हाथ डालकर एक अधिवक्ता के बिस्तर पर पहुंचा। वहां पर विनय ने सोनू का मोबाइल लेकर किसी से फोन पर बात की और अचानक गायब हो गया। विनय के गायब होने के बाद हेड कांस्टेबल अनुज प्रताप सिंह ने सोनू से अपने सिर पर ईंट से हमला करा लिया था।  देर रात न्यू आगरा थाने में दर्ज हुए मुकदमे में हेड कॉन्स्टेबल अनुज प्रताप सिंह और मुंशी अनुराग राणा का नाम भी शामिल है। आज अर्जुन प्रताप सिंह और सोनू कुशवाहा को कोर्ट में पेश किया गया। सोनू कुशवाहा को कोर्ट ने जेल भेज दिया। अनुज प्रताप सिंह को जमानत दे दी है। इधर एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने लापरवाही बरतने के मामले में हेड कॉन्स्टेबल अनुज प्रताप सिंह और मुंशी अनुराग राणा को निलंबित कर दिया है।

Previous Post

पोर्न वीडियो देखने के बाद दुष्कर्म की नियत से 4 साल की बच्ची का किया अपहरण

Next Post

How To Get A Financial Edge While Still In College

Related Posts

अछनेरा में चोरों ने दो सगे भाइयों के यहां से लाखों रुपए के सोने चांदी के आभूषण चोरी किए

अछनेरा में चोरों ने दो सगे भाइयों के यहां से लाखों रुपए के सोने चांदी के आभूषण चोरी किए

September 10, 2026

आगरा। अछनेरा में चोरों ने सगे भाइयों के घर में से लाखों रुपए के सोने चांदी के आभूषण चोरी कर...

पीएम के जन्मदिन पर विश्वविद्यालय 125 टीबी मरीज को गोद लेकर उपचार करायेगा

पीएम के जन्मदिन पर विश्वविद्यालय 125 टीबी मरीज को गोद लेकर उपचार करायेगा

September 10, 2026

आगरा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर 17 सितंबर को आयोजित होने वाले कार्यक्रम में टीबी मरीजों की...

अछनेरा में रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से एयरफोर्स के जवान की मौत

अछनेरा में रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से एयरफोर्स के जवान की मौत

September 10, 2026

आगरा। बुधवार सुबह अछनेरा रेलवे स्टेशन पर वायु सेना के एक जवान की रेल की चपेट में आने से मौत...

एकता थाने का पुलिसवाला बोला- आप भाजपा के मंडल अध्यक्ष हो इसलिए 20 हजार दे दो नहीं तो 50 हजार में काम होता

एकता थाने का पुलिसवाला बोला- आप भाजपा के मंडल अध्यक्ष हो इसलिए 20 हजार दे दो नहीं तो 50 हजार में काम होता

September 10, 2026

आगरा। आगरा कमिश्नरेट में पुलिस के भ्रष्टाचार के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। विधायक चौधरी बाबूलाल के द्वारा पुलिसकर्मियों...

भाजपा पार्षद भी अपनी पीड़ा को राजनीतिक स्तर पर नहीं उठा पा रहे हैं

भाजपा पार्षद भी अपनी पीड़ा को राजनीतिक स्तर पर नहीं उठा पा रहे हैं

September 9, 2026

आगरा नगर निगम में सत्तारूढ़ भाजपा के कई पार्षद अधिकारियों की कथित मनमानी और अपने क्षेत्रों के विकास कार्यों को...

शास्त्री पुरम में दिनदहाड़े बीच सड़क पर युवक ने युवती का काटा गला, गंभीर

शास्त्री पुरम में दिनदहाड़े बीच सड़क पर युवक ने युवती का काटा गला, गंभीर

September 9, 2026

आगरा। सिकंदरा क्षेत्र के शास्त्रीपुरम में जेसीबी चौराहे के पास आज सुबह एक युवती पर युवक ने चाकू से जानलेवा...

Next Post

How To Get A Financial Edge While Still In College

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

कट्टरता नफरत देश की नींव को हिला रहे-सोनिया

कट्टरता नफरत देश की नींव को हिला रहे-सोनिया

April 16, 2022
सुप्रीम कोर्ट से टीटीजेड के उद्योगों को बड़ी राहत: एलएमवी-6 कनेक्शनों पर लगी रोक हटी, 400 कनेक्शन क्लीयर, नए आवेदनों का भी रास्ता साफ

सुप्रीम कोर्ट से टीटीजेड के उद्योगों को बड़ी राहत: एलएमवी-6 कनेक्शनों पर लगी रोक हटी, 400 कनेक्शन क्लीयर, नए आवेदनों का भी रास्ता साफ

July 23, 2026
प्रेमी के साथ रहने पर बहन की गोली मारकर हत्या

प्रेमी के साथ रहने पर बहन की गोली मारकर हत्या

July 4, 2023
उच्च शिक्षा मंत्री बोले विश्वविद्यालय में पैसे लेकर केंद्र बनाए गए हैं, एसआईटी जांच कराऊंगा

उच्च शिक्षा मंत्री बोले विश्वविद्यालय में पैसे लेकर केंद्र बनाए गए हैं, एसआईटी जांच कराऊंगा

June 4, 2022

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • अछनेरा में चोरों ने दो सगे भाइयों के यहां से लाखों रुपए के सोने चांदी के आभूषण चोरी किए
  • पीएम के जन्मदिन पर विश्वविद्यालय 125 टीबी मरीज को गोद लेकर उपचार करायेगा
  • अछनेरा में रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से एयरफोर्स के जवान की मौत
  • एकता थाने का पुलिसवाला बोला- आप भाजपा के मंडल अध्यक्ष हो इसलिए 20 हजार दे दो नहीं तो 50 हजार में काम होता
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.