आगरा। एत्माद्दौला थाना क्षेत्र से तीन लोगों ने दुष्कर्म की नियत से एक 4 साल की बच्ची का अपहरण कर लिया। पुलिस ने बच्ची को खोजने के प्रयास शुरू कर दिए। कुछ घंटे बाद ही बच्ची बरामद भी कर ली। वहीं उसका अपहरण कर ले जाने वाले तीनों युवकों को भी पकड़ लिया।
क्षेत्र में एक 4 साल की बच्ची अपने घर के दरवाजे के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान तीन युवक उसका अपहरण कर ले गए। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर थाना पुलिस ने बच्ची को खोजने के प्रयास शुरू कर दिए। पुलिस ने बच्ची को उषा मार्टिन कंपनी के पीछे खाली पड़े मैदान से बरामद कर लिया। वहीं तीनों युवक भी पकड़ लिए। इनके नाम अमित, सूरज और रोहतास हैं। पूछताछ में तीनों ने बताया कि तीनों ने पोर्न वीडियो देखी थी। पोर्न वीडियो देखने के बाद शराब भी पी थी। शराब पीकर प्लान बनाया कि किसी छोटी बच्ची का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म करेंगे। वहीं यह भी रणनीति बनाई थी कि अगर बच्ची को कुछ हो जाएगा तो उसे जान से मार देंगे। थाना पुलिस ने बच्ची को सकुशल बरामद कर उनके परिवारीजनों के हवाले कर दिया है।










