• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
G-20 देशों का प्रतिनिधिमंडल आ रहा आगरा, आमजन करेंगे पुष्पवर्षा

G-20 देशों का प्रतिनिधिमंडल आ रहा आगरा, आमजन करेंगे पुष्पवर्षा

प्रमुख सचिव नगर विकास अमृत अभिजात ने ली सोमवार को कमिश्नरी में बैठक

January 2, 2023
in administration, Agra, Development, National, Tourism, World

आगरा। जी-20 देशों का प्रतिनिधिमण्डल 11 से 13 फरवरी 2023 तक दौरे पर है। आगरा में तैयारियों का जायजा लेने के लिए सोमवार को नगर विकास विभाग के प्रमुख सचिव अमृत अभिजात आए। कमिश्नरी में उन्होंने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों पर चर्चा की।

प्रमुख सचिव अमृत अभिजात ने कहा कि प्रतिनिधिमंडल पर आमजन  पुष्पवर्षा करेंगे। बैठक में आगरा विकास प्राधिकरण, नगर-निगम, पर्यटन, संस्कृति विभाग, लोक निर्माण, मेट्रो रेल परियोजना, सेतु निगम, सूचना, कैंटोनमेंट बोर्ड, पुलिस प्रशासन, उद्यान विभाग इत्यादि के अधिकारीगणों ने जी-20 देशों के प्रतिनिधिमण्डल के दौरे की तैयारियों पर अपनी डीपीआर प्रमुख सचिव, नगर विकास के समक्ष प्रस्तुत की। बैठक में जी-20 देशों के प्रतिनिधिमण्डल के आगमन के सम्भावित मार्ग पर स्थित दुकानों के बोर्ड तथा पेंट पर विचार कर तय किया गया कि सभी दुकानदार अपने संस्थान का नाम एक ही रंग व साइज का रखेंगे, जिसकी डिजाइन नगर-निगम द्वारा निर्धारित की जायेगी।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों, सौन्दर्यीकरण तथा हॉर्टीकल्चर इत्यादि के कार्यों तथा जी-20 देशों के प्रतिनिधिमण्डल के दौरे की अन्य विभिन्न तैयारियों हेतु विभिन्न विभागों के समन्वय से एक टीम बनाई जाए, जो कोलकाता व उदयपुर जाकर वहां की तैयारियों का अध्ययन कर आगरा में उन्हीं मानकों के अनुरूप तैयारियों को अन्तिम रूप दिलाए। बैठक में खेरिया ओवर ब्रिज तथा यमुना पर अम्बेडकर पुल की मरम्मत, फुटपाथ, सौन्दर्यीकरण, रेलिंग इत्यादि कार्य हेतु सम्बन्धित विभागों से दी गई टाइम लाइन के अन्दर रूट डाइवर्ट कर तीन शिफ्ट में कार्य कराने को निर्देशित किया गया। सभी सम्बन्धित विभागों को अपना माइक्रो प्लान बनाकर तय समय सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।

बैठक में शहर का एक चौराहा व एक पार्क को जी-20 के नाम से नामकरण करने पर भी विचार किया गया। बैठक में जी-20 देशों के प्रतिनिधिमण्डल के दौरे हेतु जागरूकता के लिए मैराथन दौड़ तथा स्कूलों व कालेजों में विभिन्न डिबेट, वाद-विवाद प्रतियोगिता, पेंटिंग कराने को निर्देशित किया गया। बैठक में मैट्रो रेल प्रोजेक्ट के द्वारा रोड मरम्मतीकरण का कार्य, पिलर पेंटिंग, जाली लगाने तथा वर्टिकल गार्डन एवं रेलिंग तथा फुटपाथ सौन्दर्यीकरण के कार्यों को 31 जनवरी तक पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।

बैठक में कमिश्नर अमित गुप्ता, पुलिस आयुक्त डॉ. प्रीतिंदर सिंह, जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल, नगर आयुक्त निखिल टीकाराम फुंडे, अपर जिलाधिकारी प्रोटोकॉल हिमांशु गौतम, पुलिस अपर उपायुक्त प्रोटोकॉल शिवराम यादव, अपर जिलाधिकारी नगर अंजनी कुमार सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट आनंद कुमार सिंह, एडीए सचिव गरिमा सिंह आदि उपस्थित रहे।

Previous Post

विश्वविद्यालय से प्रति कुलपति सहित चार लोग गए लखनऊ

Next Post

सिकंदरा में हाईवे पर रात भर शव को रौंदते रहे वाहन

Related Posts

यूजीसी रोलबैक प्रदर्शन को देखते हुए चप्पे-चप्पे पर पुलिस रही तैनात, हाईवे छावनी में रहा तब्दील, प्रदर्शनकारियों से पुलिस की नोकझोंक

यूजीसी रोलबैक प्रदर्शन को देखते हुए चप्पे-चप्पे पर पुलिस रही तैनात, हाईवे छावनी में रहा तब्दील, प्रदर्शनकारियों से पुलिस की नोकझोंक

September 18, 2026

आगरा। नए यूजीसी एक्ट रोलबैक मांग को लेकर आज होने वाले प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस और प्रशासन सुबह से चौकन्ना...

सरकारी विभागों में नौकरी लगवाने का झांसा देकर ठगी करने वाला एसटीएफ ने दबोचा

सरकारी विभागों में नौकरी लगवाने का झांसा देकर ठगी करने वाला एसटीएफ ने दबोचा

September 18, 2026

आगरा। सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से ठगी करने वाले गिरोह के खिलाफ एसटीएफ ने बड़ी कार्रवाई...

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर यमुना आरती स्थल पर जगमगाए 15 हजार दीप

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर यमुना आरती स्थल पर जगमगाए 15 हजार दीप

September 17, 2026

आगरा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर  ‘विकसित भारत-2047’ के राष्ट्रीय संकल्प से जोड़ने के उद्देश्य से आज...

25 साल पहले गदर फिल्म दिखाने के मामले में दोषी केबल नेटवर्क संचालक को डेढ़ वर्ष की सजा

25 साल पहले गदर फिल्म दिखाने के मामले में दोषी केबल नेटवर्क संचालक को डेढ़ वर्ष की सजा

September 17, 2026

आगरा। 25 साल पहले गदर फिल्म दिखाने के मामले में दोषी केबल नेटवर्क संचालक को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने डेढ़...

रिजॉर्ट को ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप

रिजॉर्ट को ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप

September 17, 2026

आगरा। ताजगंज क्षेत्र में जालमा हॉस्पिटल के सामने स्थित एक रिजॉर्ट को ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी...

सिपाहियों के ड्यूटी पर नहीं आने पर रपट लिखाना दरोगा को पड़ा भारी, सिपाहियों ने की अभद्रता, निलंबित

सिपाहियों के ड्यूटी पर नहीं आने पर रपट लिखाना दरोगा को पड़ा भारी, सिपाहियों ने की अभद्रता, निलंबित

September 17, 2026

आगरा। एत्माउद्दौला थाने की डिवीजन चौकी पर तैनात दो सिपाही के ड्यूटी पर नहीं आने पर दरोगा के द्वारा रपट...

Next Post
सिकंदरा में हाईवे पर रात भर शव को रौंदते रहे वाहन

सिकंदरा में हाईवे पर रात भर शव को रौंदते रहे वाहन

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

चुनाव प्रशिक्षण में अनुपस्थित कर्मियों के लिए कल अंतिम अवसर

चुनाव प्रशिक्षण में अनुपस्थित कर्मियों के लिए कल अंतिम अवसर

April 30, 2023
लूट की योजना बनाते हुए सात लुटेरे पकड़े

लूट की योजना बनाते हुए सात लुटेरे पकड़े

May 24, 2022
एत्माद्दौला पुलिस ने भारी मात्रा में पकड़ा गांजा

एत्माद्दौला पुलिस ने भारी मात्रा में पकड़ा गांजा

November 9, 2022
पीडीए अब ‘परिवार डेवलपमेंट एजेंसी’ बनकर रह गई है: केशव मौर्य

पीडीए अब ‘परिवार डेवलपमेंट एजेंसी’ बनकर रह गई है: केशव मौर्य

January 9, 2026

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • यूजीसी रोलबैक प्रदर्शन को देखते हुए चप्पे-चप्पे पर पुलिस रही तैनात, हाईवे छावनी में रहा तब्दील, प्रदर्शनकारियों से पुलिस की नोकझोंक
  • सरकारी विभागों में नौकरी लगवाने का झांसा देकर ठगी करने वाला एसटीएफ ने दबोचा
  • प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर यमुना आरती स्थल पर जगमगाए 15 हजार दीप
  • 25 साल पहले गदर फिल्म दिखाने के मामले में दोषी केबल नेटवर्क संचालक को डेढ़ वर्ष की सजा
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.