• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
19 लोगों के साथ करीब चार करोड़ की ठगी

19 लोगों के साथ करीब चार करोड़ की ठगी

नेक्सा एवरग्रीन कंपनी के अधिकारियों के खिलाफ सदर थाने में मुकदमा दर्ज

February 9, 2024
in Agra, Crime, News

आगरा। नेक्सा एवरग्रीन कंपनी के अधिकारियों के खिलाफ सदर थाने में गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ है। बताया जा रहा है कि कई लोगों के साथ निवेश के नाम पर करोड़ों की ठगी हुई है।

सरस्वती कुंज, सीओडी मार्ग निवासी रिटायर फौजी विजय सिंह ने मुकदमा दर्ज कराया है। मुकदमे में राजस्थान निवासी कंपनी के सीएमडी रणवीर बिजारणिया, एमडी सुभाष बिजारणिया, बनवारीलाल महेरिया, बीरबल तेतरवाल, सुधीर, उपेंद्र बिजारणिया, बलवीर मेहरिया को नामजद किया है। विजय सिंह ने पुलिस को बताया कि कंपनी के अधिकारियों ने कंपनी के प्रचार के लिए कई आयोजन कराए। कई रिटायर फौजियों को नौकरी पर रखा। बड़े लोगों से आयोजन कराकर लेागों को जाल में फंसाया। बताया कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ड्रीम प्रोजक्ट धोलेरा, अहमदाबाद में बना रहे हैं। उनकी कंपनी में निवेश करके लोग अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं। वे लोग विश्वास में आ गए। धीरे-धीरे करके उनके परिचित 19 लोगों ने तीन करोड़ से अधिक की रकम कंपनी में निवेश कर दी। ऑन लाइन उनकी जो आईडी बनाई गई थी वे बंद कर दी गईं। बताया गया कि ईडी का छापा पड़ा है। बाद में जानकारी करने पर पता चला कि राजस्थान, पंजाब, मध्य प्रदेश सहित कंपनी ने कई प्रदेशों में लोगों को ठगा है। विजय सिंह ने बताया कि कंपनी द्वारा बताया गया था कि 50 हजार निवेश करने पर एक आईडी बनाई जाएगी। उसमें प्रत्येक सप्ताह मंगलवार को रकम डाली जाएगी। 50 हजार रुपये के बदले 14 सप्ताह में 81 हजार रुपये मिलेंगे। उन्होंने रिटायरमेंट पर मिले 20 लाख रुपये कंपनी में निवेश किए थे। उनकी 40 आईडी बनी थीं।

Previous Post

कौन होगा पाबंद कौन बनेगा गुंडा तय करेंगे अब पुलिस कमिश्नर के बीपीओ, सिटी और देहात में बनाई गईं 1683 बीट

Next Post

विश्वविद्यालय के खंदारी परिसर में दो संगठनों के पदाधिकारी भिड़े, थाने में भी हुई मारपीट

Related Posts

युवक ने पढ़ाने के बहाने होटल के कमरे में बंद कर लिया, छात्रा के शोर मचाने पर हुई धुनाई

युवक ने पढ़ाने के बहाने होटल के कमरे में बंद कर लिया, छात्रा के शोर मचाने पर हुई धुनाई

July 31, 2026

आगरा। सिकंदरा थाना क्षेत्र में ऑनलाइन कोचिंग के नाम पर एक छात्रा को होटल बुलाए जाने का मामला सामने आया...

एफएसडीए ने फ्लोर मिलों और खाद्य प्रतिष्ठानों से 16 खाद्य नमूने संग्रहित किए

एफएसडीए ने फ्लोर मिलों और खाद्य प्रतिष्ठानों से 16 खाद्य नमूने संग्रहित किए

July 31, 2026

आगरा। एफएसडीए ने शुक्रवार को  आटा, मैदा, सूजी, बेसन और दलिया के निर्माण एवं बिक्री से जुड़े प्रतिष्ठानों की जांच...

सदर में दिनदहाड़े चोरों ने महिला रेलकर्मी के सूने घर को बनाया निशाना, लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण-नगदी चोरी

सदर में दिनदहाड़े चोरों ने महिला रेलकर्मी के सूने घर को बनाया निशाना, लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण-नगदी चोरी

July 30, 2026

आगरा। थाना सदर क्षेत्र स्थित आगरा कैंट नॉर्थ रेलवे कॉलोनी में दिनदहाड़े चोरों ने एक महिला रेलकर्मी के सूने घर...

टीटीजेड में उद्योगों की मंजूरी प्रक्रिया सख्त, तीन सदस्यीय कमेटी करेगी जांच

टीटीजेड में उद्योगों की मंजूरी प्रक्रिया सख्त, तीन सदस्यीय कमेटी करेगी जांच

July 30, 2026

आगरा। सुप्रीम कोर्ट के 23 जुलाई 2026 के आदेश के बाद टीटीजेड में उद्योगों की मंजूरी प्रक्रिया सख्त कर दी...

जगनेर में दो सगी बहनें तालाब में डूबी, दोनों की मौत

जगनेर में दो सगी बहनें तालाब में डूबी, दोनों की मौत

July 29, 2026

आगरा। जगनेर में बुधवार को तालाब में डूबने से दो सगी नाबालिग बहनों की मौत हो गई।  उनके भाई को...

महाराष्ट्र टीईटी का पेपर आगरा से हुआ था लीक, प्रिंटिंग प्रेस के कर्मचारियों का निकला हाथ

महाराष्ट्र टीईटी का पेपर आगरा से हुआ था लीक, प्रिंटिंग प्रेस के कर्मचारियों का निकला हाथ

July 29, 2026

मुंबई/आगरा। महाराष्ट्र शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) पेपर लीक मामले में आगरा से तार जुड़ गए हैं। महाराष्ट्र पुलिस की विशेष...

Next Post
विश्वविद्यालय के खंदारी परिसर में दो संगठनों के पदाधिकारी भिड़े, थाने में भी हुई मारपीट

विश्वविद्यालय के खंदारी परिसर में दो संगठनों के पदाधिकारी भिड़े, थाने में भी हुई मारपीट

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

अनन्या ने किया ताजनगरी का नाम रोशन, इंटरनेशनल वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ एक्सीलेंस से नवाजा गया

अनन्या ने किया ताजनगरी का नाम रोशन, इंटरनेशनल वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ एक्सीलेंस से नवाजा गया

April 17, 2022
2030 तक विश्व की तीसरी अर्थव्यवस्था बनेगा भारत, स्मार्ट सोच, नवोन्मेष द्वारा समस्या नहीं समाधान की तरफ सोचें

2030 तक विश्व की तीसरी अर्थव्यवस्था बनेगा भारत, स्मार्ट सोच, नवोन्मेष द्वारा समस्या नहीं समाधान की तरफ सोचें

June 17, 2023

सपा के राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव बोले सपा सरकार आने पर कार्यकर्ताओं पर लगे झूठे मुकदमे होंगे वापस

January 27, 2022
राहुल सिंह बने सीआरपीएफ में असिस्टेंट कमांडेंट

राहुल सिंह बने सीआरपीएफ में असिस्टेंट कमांडेंट

November 16, 2023

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • युवक ने पढ़ाने के बहाने होटल के कमरे में बंद कर लिया, छात्रा के शोर मचाने पर हुई धुनाई
  • एफएसडीए ने फ्लोर मिलों और खाद्य प्रतिष्ठानों से 16 खाद्य नमूने संग्रहित किए
  • सदर में दिनदहाड़े चोरों ने महिला रेलकर्मी के सूने घर को बनाया निशाना, लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण-नगदी चोरी
  • टीटीजेड में उद्योगों की मंजूरी प्रक्रिया सख्त, तीन सदस्यीय कमेटी करेगी जांच
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.