• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
यूटा की नाराजगी: आरटीई की गलत व्याख्या कर प्रधानाध्यापक के पदों को समाप्त कर रहा है विभाग

यूटा की नाराजगी: आरटीई की गलत व्याख्या कर प्रधानाध्यापक के पदों को समाप्त कर रहा है विभाग

ओपीएस से इतर कोई भी पेंशन स्कीम स्वीकार नहीं करेगा यूटा

September 7, 2024
in administration, Agra, Education, News

आगरा। नई पेंशन स्कीम (एनपीएस) की खूबियां गिना गिनाकर थकने वाले नीति नियंता अब यूपीएस नाम की संशोधित पेंशन स्कीम का बीन बजा रहे हैं, जो कि शिक्षकों और कर्मचारियों के हित में कतई नहीं है। शिक्षक संगठन यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन (यूटा) के वैनरतले शिक्षकों ने शनिवार को शहर के हरीपर्वत स्थित बुढ़ान सैय्यद प्राथमिक विद्यालय में बैठक कर यूपीएस (ओल्ड पेंशन स्कीम) की मांग को फिर बुलंद किया है।

संगठन के जिलाध्यक्ष केशव दीक्षित की अध्यक्षता में हुई बैठक में संगठन के सभी पदाधिकारियों ने एक स्वर में कहा कि वे ओपीएस से इतर अन्य किसी संशोधित पेंशन स्कीम को स्वीकार नहीं करेंगे। प्रदेश अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह राठौर ने बताया कि विभाग के जिम्मेदार अधिकारी शिक्षा अधिकार अधिनियम (आरटीई) की गलत व्याख्या कर छात्र संख्या 150 से कम वाले स्कूल के प्रधानाध्यापक के पदों को समाप्त कर रहा है। एक सुनियोजित षड्यंत्र के तहत परिषदीय विद्यालयों को बंद कर गरीब बच्चों को बुनियादी शिक्षा के मौलिक अधिकार से बंचित करने की योजना चल रही है। आखिर जब बिना प्रिंसीपल के इंटर कॉलेज नहीं चल सकता, बिना बिना प्राचार्य के मेडीकल कॉलेज नहीं चल सकता तो फिर बिना प्रधानाध्यापक के प्राइमरी स्कूल कैसे चल सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि एक तरफ शिक्षकों को निलंबित कर पोर्टल की आड़ में मनचाहे ब्लॉक में बहाली कर शिक्षकों के स्थानांतरण का व्यवसाय पूरे प्रदेश में चल रहा है। वहीं दूसरी तरफ समायोजन के नाम पर शिक्षकों को हटाया जा रहा है। उन्होंने प्रत्येक कक्षा में एक अध्यापक की व्यवस्था सुनिश्चित कर प्राइमरी में न्यूनतम 5 तथा जूनियर हाईस्कूल में न्यूनतम 3 अध्यापक बनाये रखने की मांग की। संगठन के प्रदेश कोषाध्यक्ष वीपी बघेल ने बताया कि निजी स्कूलों में शिक्षकों की आवश्यकता का जो मानक है। वही मानक परिषदीय स्कूलों में लागू कर शिक्षकों के पद सृजित कर भर्ती की जाए अन्यथा जल्द ही सरकारी स्कूल बंद होने की कगार पर होंगे। संगठन मंत्री यादवेंद्र शर्मा ने शिक्षकों के मासिक वेतन में होने वाली देरी को विभागीय लापरवाही बताते हुये रोष व्यक्त किया। जिला महामंत्री राजीव वर्मा ने नगर क्षेत्र में अध्यापकों की बेहद कमी होने के मुद्दे पर जल्द ही आंदोलन की चेतावनी दी। बैठक में जिला कोषाध्यक्ष अशोक जादौन,  वरिष्ठ उपाध्यक्ष केके शर्मा,  धर्मेन्द्र चाहर, राजबहादुर, चारु मित्रा, अनिल उपाध्याय, आनंद शर्मा, सुनील धनकर, प्रेमवीर,निधि श्रीवास्तव, प्रवेश शर्मा, ज्योति बदादा, सुशील शर्मा, अमित राजोरिया, सौरभ शर्मा, अनिल शर्मा, रेखा वर्मा, जागृति, वीना सिंह, पूनम शर्मा,अनिपम वशिष्ठ, कीर्ति सिन्हा, अन्नपूर्णा, अशोक शर्मा, निरंजन, नीतेश शर्मा, दीपमाला मिश्रा, मंजीत सिंह, ओमवीर गुर्जर, शादाब, मौ.फैसल, राजवीर,अवधेश भारद्वाज, प्रभा तिवारी,रावेन्द्र,देवेश तिवारी, नरेन्द्र सिंह, भुजवेंद्र प्रताप सिंह,गिरीश कुमार, माईटी अबरोल, सुशील जायसवाल, रोहित चौधरी,मुक्ता पुंडीर, अतुल चौधरी,चेताली शर्मा, पूर्ति माहेश्वरी, प्रशांत शर्मा,बबली व्यास, पंकज अग्रहरि आदि उपस्थित रहे।

Previous Post

लेफ्टिनेंट शुभम यादव को भारतीय सेना में मिला कमिशन, पासिंग आउट परेड में उठाया अंतिम पग

Next Post

स्वच्छ वायु सर्वेक्षण 2023-24 में उम्दा प्रदर्शन के लिए आगरा शहर सम्मानित

Related Posts

दीवानी परिसर की पार्किंग में पांच कारों में लगी आग

दीवानी परिसर की पार्किंग में पांच कारों में लगी आग

April 20, 2026

आगरा। सोमवार दोपहर दीवानी परिसर की पार्किंग में एक के बाद एक पांच कारों में आग लग गई। आग लगने...

आगरा में सड़क पर बने मजार और कब्र को हटाने के लिए दिया नोटिस

आगरा में सड़क पर बने मजार और कब्र को हटाने के लिए दिया नोटिस

April 20, 2026

आगरा। आगरा शहर की 27 मस्जिद, मजार एवं दरगाहों पर कार्रवाई के लिए योगी यूथ ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष कुंवर...

मनीष बंसल बने आगरा के नए जिलाधिकारी, मुख्य चुनाव आयुक्त के हैं दामाद

मनीष बंसल बने आगरा के नए जिलाधिकारी, मुख्य चुनाव आयुक्त के हैं दामाद

April 20, 2026

आगरा। देर रात कई जिलाधिकारी बदले गए हैं। इनमें आगरा के जिलाधिकारी का भी नाम शामिल है। आगरा के जिलाधिकारी...

अक्षय तृतीया पर ताजनगरी का सराफा बाजार सोने की चमक से जगमगा उठा

अक्षय तृतीया पर ताजनगरी का सराफा बाजार सोने की चमक से जगमगा उठा

April 19, 2026

आगरा। अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर ताजनगरी का सराफा बाजार सोने की चमक से जगमगा उठा। सोने के दाम...

देश की महिलाएं अपना हक लेकर रहेंगी बोलीं आगरा की मेयर

देश की महिलाएं अपना हक लेकर रहेंगी बोलीं आगरा की मेयर

April 19, 2026

आगरा। महिला आरक्षण बिल से जुड़े संशोधन विधेयक पर सियासी घमासान के बीच आगरा की महापौर हेमलता दिवाकर कुशवाहा ने...

गैस एजेंसी पर एलपीजी सिलिंडर लेने पहुंचीं दो सगी बहनों से मारपीट

गैस एजेंसी पर एलपीजी सिलिंडर लेने पहुंचीं दो सगी बहनों से मारपीट

April 19, 2026

आगरा। ट्रांस यमुना के नुनिहाई स्थित सरला गैस एजेंसी पर शनिवार को एलपीजी सिलिंडर लेने पहुंचीं दो सगी बहनों के...

Next Post
स्वच्छ वायु सर्वेक्षण 2023-24 में उम्दा प्रदर्शन के लिए आगरा शहर सम्मानित

स्वच्छ वायु सर्वेक्षण 2023-24 में उम्दा प्रदर्शन के लिए आगरा शहर सम्मानित

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

कल मानसून की दस्तक संभव, पश्चिमी यूपी में भी जल्द बदल सकता है मौसम

कल मानसून की दस्तक संभव, पश्चिमी यूपी में भी जल्द बदल सकता है मौसम

May 28, 2022
कॉपीकांड: एमबीबीएस डॉक्टर बढ़वाता था नंबर, दिल्ली से पकड़कर भेजा जेल

कॉपीकांड: एमबीबीएस डॉक्टर बढ़वाता था नंबर, दिल्ली से पकड़कर भेजा जेल

September 3, 2022
कुएं में गिरे पिल्ले को बचाने को दो घंटे तक चला रेस्क्यू ऑपरेशन

कुएं में गिरे पिल्ले को बचाने को दो घंटे तक चला रेस्क्यू ऑपरेशन

January 30, 2023

यमुना नदी में दर्जनों मछलियां मृत मिलीं

November 16, 2021

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • दीवानी परिसर की पार्किंग में पांच कारों में लगी आग
  • आगरा में सड़क पर बने मजार और कब्र को हटाने के लिए दिया नोटिस
  • मनीष बंसल बने आगरा के नए जिलाधिकारी, मुख्य चुनाव आयुक्त के हैं दामाद
  • अक्षय तृतीया पर ताजनगरी का सराफा बाजार सोने की चमक से जगमगा उठा
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.