• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
खेरागढ़ में सिपाही पर गोली चलाने वालों से पुलिस की हुई मुठभेड़, दो गिरफ्तार

खेरागढ़ में सिपाही पर गोली चलाने वालों से पुलिस की हुई मुठभेड़, दो गिरफ्तार

मुख्य आरोपी सत्य प्रकाश अभी पुलिस की पकड़ से दूर

September 10, 2024
in Agra, Crime, News, Police

आगरा। शनिवार को खेरागढ़ में सिपाही को गोली मारने वाले खनन माफिया से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। एक के पैर में गोली लगी है। पकड़ा गया दूसरा आरोपी 10 हजार का इनामी है। मुख्य आरोपी सत्य प्रकाश अभी पुलिस की पकड़ से दूर है, उसे तलाशने के लिए कई टीमें लगी हुई हैं।

खेरागढ़ में शनिवार को बालू से भरी ट्रॉली कीचड़ में फंस गई थी। इसकी सूचना पर एसआई वरदानी लाल टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस को देखकर खनन माफिया ने गोलियां चलाईं। सिपाही अजय कुमार के सिर में गोली लगी। जब इंस्पेक्टर जीप से घायल सिपाही को लेकर आगरा आ रहे थे, तो भी माफिया और उसके गुर्गों ने उनकी गाड़ी में ट्रैक्टर से टक्कर मारी। हैरानी की बात यह थी कि पुलिस एके-47 से लैस थी और खनन माफिया के पास तमंचा था। फिर भी पुलिस डर की वजह से भाग गई।  घायल सिपाही को अस्पताल में भर्ती कराया गया।  जहां उसका उपचार चल रहा है। 18 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने सात गुर्गे पकड़ लिए थे। 
एसीपी खेरागढ़ इमरान अहमद ने बताया कि मंगलवार सुबह पुलिस चेकिंग कर रही थी। थाना पुलिस को सूचना मिली कि दस हजार रुपए का इनामी बदमाश प्रदीप अपने भाई के साथ भागने की फिराक में है। पुलिस ने काली माता के मंदिर के पास दोनों की घेराबंदी कर दी। पुलिस को देखकर उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी फायरिंग में राजू के पैर में गोली लग गई। पुलिस ने उसके भाई प्रदीप को भी पकड़ लिया।

Previous Post

संजय प्लेस में देर रात हल्दीराम रेस्टोरेंट में तेज रफ्तार में घुसी कार

Next Post

जिला जेल में फुटवियर कंपनी के मालिक की मौत, कल होने वाले थे जमानत पर रिहा

Related Posts

आस्था के महापर्व छठ पूजा पर यमुना घाटों पर उमड़ा श्रद्धालुओं का जन सैलाब

आस्था के महापर्व छठ पूजा पर यमुना घाटों पर उमड़ा श्रद्धालुओं का जन सैलाब

November 15, 2026

आगरा। आस्था के महापर्व छठ पूजा पर यमुना घाटों पर श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ा। महिलाएं नंगे पैर यमुना में स्नान...

कसौटी विद्यालय की प्रभारी प्रधानाध्यापिका की कार्यशैली को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश

कसौटी विद्यालय की प्रभारी प्रधानाध्यापिका की कार्यशैली को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश

November 15, 2026

आगरा। अछनेरा ब्लॉक के कसौटी गांव के सरकारी विद्यालय की प्रभारी प्रधानाध्यापिका सुजाता सोनी को लेकर विवाद लगातार गहराता जा...

दलित सम्मेलन में गरजे अखिलेश- उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा अन्याय दलितों पर हुआ

दलित सम्मेलन में गरजे अखिलेश- उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा अन्याय दलितों पर हुआ

November 15, 2026

आगरा। रविवार को आगरा में जीआईसी में आयोजित समाजवादी पार्टी के दलित महासम्मेलन में सपा मुखिया अखिलेश यादव ने भाजपा...

ताजमहल मेट्रो स्टेशन पर आतंकी हमले की मॉक ड्रिल, दो संदिग्ध गिरफ्तार

ताजमहल मेट्रो स्टेशन पर आतंकी हमले की मॉक ड्रिल, दो संदिग्ध गिरफ्तार

November 14, 2026

आगरा। मेट्रो के ताजमहल स्टेशन पर आतंकी हमले की स्थिति से निपटने के लिए मॉक ड्रिल आयोजित की गई। इसमें...

प्रयागराज जा रही बस सड़क पर डाले गए मिट्टी के ढेर पर चढ़ गई, 14 यात्री घायल

प्रयागराज जा रही बस सड़क पर डाले गए मिट्टी के ढेर पर चढ़ गई, 14 यात्री घायल

November 14, 2026

आगरा। आज सुबह एकता थाना क्षेत्र में दिल्ली से प्रयागराज जा रही बस रास्ता बंद करने के लिए सड़क पर...

आगरा में तनिष्क शोरूम संचालक के यहां आयकर विभाग का छापा

आगरा में तनिष्क शोरूम संचालक के यहां आयकर विभाग का छापा

November 13, 2026

आगरा। आज सुबह आयकर विभाग ने मथुरा और आगरा में कारोबारियों के ठिकानों पर छापा मारा है। आगरा में तनिष्क...

Next Post
जिला जेल में फुटवियर कंपनी के मालिक की मौत, कल होने वाले थे जमानत पर रिहा

जिला जेल में फुटवियर कंपनी के मालिक की मौत, कल होने वाले थे जमानत पर रिहा

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

कैंट रेलवे स्टेशन पर सवारी बैठाने को लेकर भिड़े दो गुट

कैंट रेलवे स्टेशन पर सवारी बैठाने को लेकर भिड़े दो गुट

October 11, 2024
विधायक के घर से 400 मीटर की दूरी पर धंस गई सड़क

विधायक के घर से 400 मीटर की दूरी पर धंस गई सड़क

July 3, 2022
भाजपा नेता को मारी गोली, पुलिस हमलावरों की तलाश में

भाजपा नेता को मारी गोली, पुलिस हमलावरों की तलाश में

August 16, 2023
नूपुर शर्मा के समर्थन में नारेबाजी करने वाले पुजारी सहित सात लोगों के खिलाफ मुकदमा

नूपुर शर्मा के समर्थन में नारेबाजी करने वाले पुजारी सहित सात लोगों के खिलाफ मुकदमा

June 13, 2022

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • आस्था के महापर्व छठ पूजा पर यमुना घाटों पर उमड़ा श्रद्धालुओं का जन सैलाब
  • कसौटी विद्यालय की प्रभारी प्रधानाध्यापिका की कार्यशैली को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश
  • दलित सम्मेलन में गरजे अखिलेश- उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा अन्याय दलितों पर हुआ
  • ताजमहल मेट्रो स्टेशन पर आतंकी हमले की मॉक ड्रिल, दो संदिग्ध गिरफ्तार
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.