आगरा। संजय पुलिस में देर रात हल्दीराम रेस्टोरेंट में एक कार तेज रफ्तार में सीढ़ी के ऊपर चढ़ते हुए अंदर घुस गई। हादसे में कार सवार को चोट आई है। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
हादसा रात एक से 1:30 का बताया जा रहा है। काले रंग की कीया कार तेज रफ्तार में आई एक के बाद 5 सीढ़ियों पर चढ़ते हुए रेस्टोरेंट का दरवाजा तोड़ते हुए अंदर घुस गई। कार के शीशे टूट गए। एयरबैग खुलने से कार चालक की जान बच गई, नहीं तो अनहोनी हो सकती थी। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। कार चालक नशे में था। उसके सिर में से खून निकल रहा था।











