आगरा। दीपावली के त्योहार पर आगरा में फूल बाजार गुलजार है। सभी जगह पर फूल बाजार सजा हुआ है। गेंदे के फूल की बिक्री 60 किलो से शुरू हुई है। एक कमल का फूल 50 में बिक रहा है।
दीपावली पर घर को सजाने के लिए फूलों की खरीदारी की जाती है। आगरा में गेंदे के फूल की सबसे ज्यादा बिक्री होती है। शुक्रवार सुबह से मुख्य बाजारों सहित सभी कॉलोनीयों में गेंदे का फूल भारी मात्रा में बिका है। कमल का फूल सबसे ज्यादा महंगा है। यह 50 रुपये का एक पड़ रहा है। सभी दुकानों पर भारी भीड़ लगी हुई है। मुर्केश का फूल भी आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।











