• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
मलपुरा में बालिका की हत्या के मामले में रविवार को नहीं हुआ खुलासा

मलपुरा में बालिका की हत्या के मामले में रविवार को नहीं हुआ खुलासा

पकड़े गए युवक से अभी चल रही है पूछताछ, पुलिस फोरेंसिक साक्ष्य जुटाने में जुटी

November 3, 2024
in Agra, Crime, Police

आगरा। मलपुरा क्षेत्र में बालिका की हत्या के मामले में पुलिस ने रविवार को खुलासा नहीं किया। पकड़े गए आरोपियों से अभी पूछताछ जारी है।  पुलिस फोरेंसिक साक्ष्य जुटाने में जुट गई है। जल्द ही पुलिस आरोपित किशोर और बालिका के परिजनों का आमना-सामना करा सकती है ताकि वे भी उससे पूछ लें कि उसने ऐसा क्यों किया।

दीवाली की शाम गुरुवार को बालिका लापता हुई थी। शुक्रवार को उसका शव दक्षिणी बाईपास के पास बंद बोरे में झाड़ियों में मिला था। उसके मुंह में कपड़ा और नमकीन का पाउच ठूंसा गया था। गला दबाकर हत्या की गई थी। पुलिस पहले दिन से यह आशंका जता रही है कि बालिका को बुरी नीयत से दबोचा गया था। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे खंगाले। बालिका के पीछे एक किशोर नजर आया। पुलिस ने उसे पकड़ा। उससे पूछताछ हुई तो उसने पहले पुलिस को घुमाया बाद में हत्या की बात कबूल करने लगा मगर वजह नहीं बता रहा था। पुलिस वजह पता करने में जुटी है। घटना स्थल पर एक बार फिर फोरेंसिक टीम को भेजा गया था। पुलिस घटना से पहले के भी सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। थाना पुलिस की कोशिश है कि खुलासे में कोई पहलू छूट नहीं जाए और यह सवाल नहीं उठें कि पुलिस ने अधूरा खुलासा किया है। घटना का कोई चश्मदीद नहीं है। पुलिस चाहती है कि वैज्ञानिक साक्ष्य जुटा लिए जाएं ताकि कोर्ट में उसकी लिखापढ़ी पर कोई सवाल नहीं उठें। केस कमजोर नहीं रह जाए। पुलिस मनोवैज्ञानिकों की मदद से शक के घेरे में आए किशोर से बातचीत कर रही है। वह कुछ छिपा तो नहीं रहा यह जानने में जुटी है। 

Previous Post

ट्रांस यमुना में रसगुल्ले को लेकर विवाद जमकर चले लाठी डंडे और ईंट पत्थर

Next Post

वायु सेना का मिग-29 विमान कागारौल में खेतों में हुआ क्रैश

Related Posts

एमएलसी चुनाव: स्नातक सीट पर भाजपा के मानवेंद्र और शिक्षक सीट पर सपा के आकाश अग्रवाल जीते

एमएलसी चुनाव: स्नातक सीट पर भाजपा के मानवेंद्र और शिक्षक सीट पर सपा के आकाश अग्रवाल जीते

October 28, 2026

आगरा। आगरा में मंडी परिसर में एमएलसी चुनाव की मतगणना बुधवार सुबह खत्म हो गई। स्नातक सीट पर भारतीय जनता...

जन शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर डीजीपी ने लोहामंडी इंस्पेक्टर को किया सस्पेंड

जन शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर डीजीपी ने लोहामंडी इंस्पेक्टर को किया सस्पेंड

October 27, 2026

आगरा। जनशिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बरतने वाले नौ जिलों के 10 थाना प्रभारी को डीजीपी ने सस्पेंड किया है।...

खंदौली में अपर जिला जज पर हमला, मुकदमा दर्ज

खंदौली में अपर जिला जज पर हमला, मुकदमा दर्ज

October 27, 2026

आगरा। आगरा-अलीगढ़ हाईवे पर खंदौली स्थित मई चौराहे के पास अलीगढ़ के अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश पर हमला करने...

शिक्षक एमएलसी सीट पर सपा, स्नातक पर भाजपा बनाए हुए बढ़त

शिक्षक एमएलसी सीट पर सपा, स्नातक पर भाजपा बनाए हुए बढ़त

October 27, 2026

आगरा। आगरा खंड शिक्षक एमएलसी सीट पर रात 9 बजे तक सपा प्रत्याशी डा. आकाश अग्रवाल लगभग 3431 वोटों से...

पंजाबी संगीत और फिल्म जगत के  कलाकार दिलजीत दोसांझ ताजमहल की खूबसूरती के हुए कायल

पंजाबी संगीत और फिल्म जगत के कलाकार दिलजीत दोसांझ ताजमहल की खूबसूरती के हुए कायल

October 27, 2026

आगरा। पंजाबी संगीत और फिल्म जगत के लोकप्रिय कलाकार दिलजीत दोसांझ ने मंगलवार को ताजमहल का दीदार किया। वह ताजमहल...

पुनर्मतदान में दो- तीन बार आमने सामने आए सपाई और भाजपाई, कल होगी मतगणना

पुनर्मतदान में दो- तीन बार आमने सामने आए सपाई और भाजपाई, कल होगी मतगणना

October 26, 2026

आगरा। आगरा में आज तीन बूथों पर पुनर्मतदान हुआ। मतगणना कल मंगलवार सुबह आठ बजे से शुरू होगी। मंडी परिषद...

Next Post
वायु सेना का मिग-29 विमान कागारौल में खेतों में हुआ क्रैश

वायु सेना का मिग-29 विमान कागारौल में खेतों में हुआ क्रैश

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

अब ट्रांसयमुना फेस वन इलाका ट्रांसयमुना थाना क्षेत्र का ही हिस्सा होगा

अब ट्रांसयमुना फेस वन इलाका ट्रांसयमुना थाना क्षेत्र का ही हिस्सा होगा

July 11, 2024
पढ़ते जाना, बढ़ते जाना, हमको तुम पर नाज..

पढ़ते जाना, बढ़ते जाना, हमको तुम पर नाज..

May 29, 2023
सांसद नवीन जैन के आवास पर संतों का मंगल सान्निध्य, सात मुनिराजों ने किया वातावरण धर्ममय

सांसद नवीन जैन के आवास पर संतों का मंगल सान्निध्य, सात मुनिराजों ने किया वातावरण धर्ममय

October 5, 2026
ग्रीन गैस बिल के भुगतान के नाम पर साइबर ठगों की एक और ठगी

ग्रीन गैस बिल के भुगतान के नाम पर साइबर ठगों की एक और ठगी

October 15, 2026

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • एमएलसी चुनाव: स्नातक सीट पर भाजपा के मानवेंद्र और शिक्षक सीट पर सपा के आकाश अग्रवाल जीते
  • जन शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर डीजीपी ने लोहामंडी इंस्पेक्टर को किया सस्पेंड
  • खंदौली में अपर जिला जज पर हमला, मुकदमा दर्ज
  • शिक्षक एमएलसी सीट पर सपा, स्नातक पर भाजपा बनाए हुए बढ़त
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.