आगरा। शिल्पग्राम के पास शर्मा पेइंग गेस्ट हाउस के संचालक शिवांकर शर्मा और उनके भाई पर शनिवार को कातिलाना हमला हुआ। एक टैक्सी चालक डिग्गी में डंडा रखकर आया था। जानबूझकर गेस्ट हाउस के सामने गाड़ी खड़ी की। विरोध करने पर हमला बोल दिया। दोनों भाइयों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस तहरीर के आधार पर मुकदमा लिख रही है।
शिवांकर शर्मा और उनके भाई दीपांकर शर्मा पर हमला बोला गया था। शिवांकर शर्मा ने बताया कि टैक्सी वाले उनके गेस्ट हाउस के सामने गाड़ी खड़ी कर देते थे। उन्होंने पूर्व में इसका विरोध किया था। टैक्सी चालकों के खिलाफ मुख्यमंत्री पोर्टल पर एक शिकायत की थी। पुलिस ने कुछ वाहनों का चालान भी काटा था। इसी से टैक्सी चालक उनसे रंजिश मानने लगे। संभवत: इसी वजह से उनके ऊपर हमला किया है। उन्होंने बताया कि शनिवार को एक टैक्सी चालक ने जानकर टैक्सी गेट के सामने खड़ी की। उससे कुछ कहते इससे पहले वह खुद ही उलझ गया। डिग्गी से डंडा निकाल लाया। डंडे में कीलें लगी थीं। मारपीट होती देख दीपांकर अपने भाई को बचाने आया। हमलावर ने पहले उसका सिर फोड़ा। उसके बाद उनके पैर पर प्रहार किए। दोनों भाई बुरी तरह जख्मी हो गए। हमलावर भाग गया। वारदात के दौरान मौके पर भीड़ जुट गई थी। एसीपी ताजगंज सैयद अरीब अहमद ने बताया कि तहरीर मिली है। मुकदमा लिखाया जा रहा है। घायलों का मेडिकल कराया गया है। आरोपित के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। घटना की वजह पता चलने के बाद साजिश में कोई और भी शामिल होगा तो उस पर भी शिकंजा कसा जाएगा।
खेरागढ़ में छात्र ने रिवाल्वर से कनपटी पर गोली मारकर की आत्महत्या
आगरा। खेरागढ़ थाना क्षेत्र के सितौली गांव में बीएससी एग्रीकल्चर के छात्र ने घर के अंदर लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद...











