• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
मुख्यमंत्री ने जन्माष्टमी पर कृष्ण जन्मस्थान पर पूजा-अर्चना की, मथुरा में भक्तों का सैलाब उमड़ा

मुख्यमंत्री ने जन्माष्टमी पर कृष्ण जन्मस्थान पर पूजा-अर्चना की, मथुरा में भक्तों का सैलाब उमड़ा

आगरा में पुलिस लाइन में धूमधाम से मनाई जा रही जन्माष्टमी

August 16, 2025
in administration, Agra, Cultural, Development, National, Politics

आगरा/मथुरा। आज जन्माष्टमी का त्योहार मनाया जा रहा है। मंदिर रंगारंग रोशनी से सजे हुए हैं। मथुरा में भक्तों का सैलाब उमड़ा हुआ है। आज भक्त पूरे दिन उपवास रखे हैं और भगवान के बाल स्वरूप, लड्डू गोपाल की विशेष पूजा करेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी मथुरा में श्री कृष्ण जन्मस्थान पर पूजा-अर्चना की और भगवान कृष्ण की आरती उतारी। इस दौरान उन्होंने बच्चों को खीर भी खिलाई। मुख्यमंत्री ने कई परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन भी किया।

मथुरा-वृंदावन के मंदिरों में श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया है। कुछ घंटों का समय ही बचा है। श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर में भक्तों की भीड़ है। रात के 12 बजते ही मंदिर घंटे-घड़ियाल और शंखों की ध्वनि से गूंज उठेंगे। कान्हा का जन्मोत्सव मनाने मथुरा पहुंचे भक्तों का उल्लास देखते ही बनता है। श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर में रात 11 बजे श्री गणपति एवं नवग्रह स्थापना-पूजन से जन्माभिषेक कार्यक्रम की शुरुआत होगी।

मुख्यमंत्री ने 646 करोड़ रुपये की 118 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया
मुख्यमंत्री ने मथुरा-वृंदावन के लिए 646 करोड़ रुपये की 118 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इसमें 80 परियोजनाओं का लोकार्पण किया गया, जिनकी लागत करीब 273 करोड़ रुपए है। वहीं 38 परियोजनाओं का शिलान्यास मुख्यमंत्री ने किया, जिनकी लागत करीब 373 करोड़ रुपए है। इन परियोजनाओं में परिक्रमा मार्गों का सौंदर्यीकरण, प्रवेश द्वार, कुंडों का जीर्णोद्धार, श्रद्धालुओं की सुविधा, कनेक्टिविटी, जल संरक्षण और पर्यावरण संरक्षण से जुड़ी परियोजनाएं शामिल हैं। उन्होंने पांचजन्य सभागार में भजन-कीर्तन और श्रीकृष्ण लीलाओं के आयोजन को भक्तिमय माहौल का हिस्सा बताया। मुख्यमंत्री ने जनप्रतिनिधियों और संतों के प्रयासों की सराहना की,  जिनके सहयोग से ब्रज क्षेत्र के विकास के प्रस्ताव स्वीकृत हुए। उन्होंने कहा कि सरकार और समाज मिलकर भारत की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित और संवर्धित करने के लिए कटिबद्ध हैं।

आगरा में पुलिस लाइन में मनाई जा रही जन्माष्टमी

आगरा पुलिस लाइन में जन्माष्टमी पर बड़ा आयोजन हो रहा है। पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार सहित सभी आईपीएस अधिकारी कार्यक्रम में मौजूद हैं। शहर भर से लोग भी कार्यक्रम में पहुंचे हैं। एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति हो रही है। रात में 12:00 बजे पूजन के साथ प्रसाद वितरण भी किया जाएगा।

पुलिस लाइन में जन्माष्टमी के अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम का दीप जलाकर शुभारंभ करते हुए पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार और उनकी पत्नी।
सांस्कृतिक कार्यक्रम की झलकियां।
Previous Post

फर्जी एसटीएफ बनकर व्यापारी का किया अपहरण, गिरफ्तार

Next Post

20 अगस्त को विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह, 77 छात्र-छात्राओं को 117 पदक दिए जाएंगे

Related Posts

जगदीशपुरा में बंद मकान में चल रहा था जुआ, 13 दबोचे

जगदीशपुरा में बंद मकान में चल रहा था जुआ, 13 दबोचे

August 1, 2026

आगरा। जगदीशपुरा क्षेत्र में पुलिस ने बंद मकान में संचालित जुए के फड़ पर छापा मारा। मौके से 13 जुआरियों...

बटेश्वर में निर्माणाधीन कॉरिडोर को लेकर अखिलेश ने उठाए सवाल, एक्स पर लिखा मजबूत बेस तैयार किए सीधे मिट्टी पर पीसीसी डाली जा रही

बटेश्वर में निर्माणाधीन कॉरिडोर को लेकर अखिलेश ने उठाए सवाल, एक्स पर लिखा मजबूत बेस तैयार किए सीधे मिट्टी पर पीसीसी डाली जा रही

August 1, 2026

आगरा। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आगरा के ऐतिहासिक तीर्थ स्थल बटेश्वर में निर्माणाधीन कॉरिडोर को लेकर...

युवक ने पढ़ाने के बहाने होटल के कमरे में बंद कर लिया, छात्रा के शोर मचाने पर हुई धुनाई

युवक ने पढ़ाने के बहाने होटल के कमरे में बंद कर लिया, छात्रा के शोर मचाने पर हुई धुनाई

July 31, 2026

आगरा। सिकंदरा थाना क्षेत्र में ऑनलाइन कोचिंग के नाम पर एक छात्रा को होटल बुलाए जाने का मामला सामने आया...

एफएसडीए ने फ्लोर मिलों और खाद्य प्रतिष्ठानों से 16 खाद्य नमूने संग्रहित किए

एफएसडीए ने फ्लोर मिलों और खाद्य प्रतिष्ठानों से 16 खाद्य नमूने संग्रहित किए

July 31, 2026

आगरा। एफएसडीए ने शुक्रवार को  आटा, मैदा, सूजी, बेसन और दलिया के निर्माण एवं बिक्री से जुड़े प्रतिष्ठानों की जांच...

सदर में दिनदहाड़े चोरों ने महिला रेलकर्मी के सूने घर को बनाया निशाना, लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण-नगदी चोरी

सदर में दिनदहाड़े चोरों ने महिला रेलकर्मी के सूने घर को बनाया निशाना, लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण-नगदी चोरी

July 30, 2026

आगरा। थाना सदर क्षेत्र स्थित आगरा कैंट नॉर्थ रेलवे कॉलोनी में दिनदहाड़े चोरों ने एक महिला रेलकर्मी के सूने घर...

टीटीजेड में उद्योगों की मंजूरी प्रक्रिया सख्त, तीन सदस्यीय कमेटी करेगी जांच

टीटीजेड में उद्योगों की मंजूरी प्रक्रिया सख्त, तीन सदस्यीय कमेटी करेगी जांच

July 30, 2026

आगरा। सुप्रीम कोर्ट के 23 जुलाई 2026 के आदेश के बाद टीटीजेड में उद्योगों की मंजूरी प्रक्रिया सख्त कर दी...

Next Post
20 अगस्त को विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह, 77 छात्र-छात्राओं को 117 पदक दिए जाएंगे

20 अगस्त को विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह, 77 छात्र-छात्राओं को 117 पदक दिए जाएंगे

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

कारोबारी हत्या में सिकंदरा पुलिस के हाथ कोई ठोस सुराग नहीं लगा

कारोबारी हत्या में सिकंदरा पुलिस के हाथ कोई ठोस सुराग नहीं लगा

August 25, 2024
किरावली में जमीन के विवाद में महिला को पीटा, वीडियो वायरल

किरावली में जमीन के विवाद में महिला को पीटा, वीडियो वायरल

January 7, 2023
परिक्रमा मार्ग को 24 घंटे में दुरुस्त करने का नगरायुक्त ने दिया अल्टीमेटम

परिक्रमा मार्ग को 24 घंटे में दुरुस्त करने का नगरायुक्त ने दिया अल्टीमेटम

July 25, 2024
पुलिस से बचकर भागे दो युवक गड्ढे में गिरे, एक की मौत

पुलिस से बचकर भागे दो युवक गड्ढे में गिरे, एक की मौत

May 26, 2023

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • जगदीशपुरा में बंद मकान में चल रहा था जुआ, 13 दबोचे
  • बटेश्वर में निर्माणाधीन कॉरिडोर को लेकर अखिलेश ने उठाए सवाल, एक्स पर लिखा मजबूत बेस तैयार किए सीधे मिट्टी पर पीसीसी डाली जा रही
  • युवक ने पढ़ाने के बहाने होटल के कमरे में बंद कर लिया, छात्रा के शोर मचाने पर हुई धुनाई
  • एफएसडीए ने फ्लोर मिलों और खाद्य प्रतिष्ठानों से 16 खाद्य नमूने संग्रहित किए
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.