• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
आगरा विकास प्राधिकरण में 4115 आवासीय डिफाल्टर, लगभग 209 करोड़ बकाया

आगरा विकास प्राधिकरण में 4115 आवासीय डिफाल्टर, लगभग 209 करोड़ बकाया

कमिश्नर ने निर्देश दिए कि आवासीय डिफाल्टर्स को नोटिस थमाते हुए उनके आंवटन निरस्त किए जाएं

November 22, 2024
in administration, Agra

आगरा।  शुक्रवार को मण्डलायुक्त  रितु माहेश्वरी के द्वारा आगरा विकास प्राधिकरण के विकास कार्यों को लेकर समीक्षा बैठक की गई। बैठक में सामने आया कि आगरा विकास प्राधिकरण में 4115 आवासीय डिफाल्टर हैं, जिन पर लगभग 209 करोड़ बकाया है। कमिश्नर ने निर्देश दिए कि आवासीय डिफाल्टर्स को नोटिस थमाते हुए उनके आंवटन निरस्त किए जाएं।

बैठक में सर्वप्रथम इनर रिंग रोड स्थित एडीए टोल प्लाजा के सौन्दर्यीकरण और फतेहपुर सीकरी में स्ट्रीट माडीफिकेशन का डिजायन प्रस्तुतीकरण देखा। डिजायन फाइनल करते हुए जल्द कार्य शुरू कराने के निर्देश दिए। विकास प्राधिकरण की प्रगतिमान परियोजनाओं एवं विकास कार्यों की समीक्षा की गयी जिसके बदले निर्देश दिए कि रमादा अंडरपास पर लैण्ड स्केपिंग कार्य ठीक से करायें। कमिश्नर ने कहा कि नवंबर माह के अंत तक कम से कम 8 ईवी चार्जिंग स्टेशन का संचालन शुरू किया जाए। शहर में लगाये गये मुराल व आर्टिफेक्ट्स पर लाइटिंग की जाए। थीम पेंटिंग के कार्य में तेजी लाते हुए बचे हुए मेट्रो पिलर्स, फतेहाबाद रोड़ किनारे लैण्डमार्क वाल पर थीम पेंटिंग कार्य कराया जाए। जोनल पार्क, शहीद स्मारक और सुभाष पार्क का सौन्दर्यीकरण कार्य, ट्री फसाड़ लाइटिंग का कार्य और शहीद स्मारक तथा आगरा फोर्ट में लाइट एण्ड साउण्ड शो उक्त सभी प्रोजेक्ट हर हाल में दिसंबर माह के अंत तक पूर्ण किए जाएं। इसके अलावा सूरसदन सौन्दर्यीकरण, इनर रिंग रोड टोल प्लाजा सौन्दर्यीकरण और शिल्पग्राम के अवशेष विकास कार्य जनवरी 2025 तक पूर्ण कराये जाएं। ग्यारह सीढ़ी स्थित पार्क में दिसंबर माह में एक इवेंट आयोजित कराने के निर्देश दिए गये।

भांडई टाउनशिप योजना में अब तक कुल 103 हेक्टे. जमीन अधिग्रहण

प्राधिकरण की लैण्ड स्थिति की समीक्षा की गयी। अवगत कराया गया कि ककुआ भांडई टाउनशिप योजना में अब तक कुल 103 हेक्टे. जमीन अधिग्रहण की जा चुकी है। निर्देश दिए गये कि 15 दिसंबर तक पूरी भूमि अधिग्रहण की जाए। टाउनशिप योजना के सिविल डवलेपमेंट को निविदा जल्द जारी करने के प्रयास किए जाएं। 

विभाग का वर्तमान वार्षिक लक्ष्य लगभग 1804 करोड़ का

वित्तीय वर्ष 2024-25 के बजट की समीक्षा की गयी। अवगत कराया गया कि विभाग का वर्तमान वार्षिक लक्ष्य लगभग 1804 करोड़ का है जिसके सापेक्ष पिछले 8 माह में लगभग 444 करोड़ की प्राप्तियां हुई है। शमन शुल्क, मानचित्र अनुभाग, भूखण्ड/भवनों की बिक्री, वित्तीय संस्थाओं से ऋण इत्यादि मदों से अधिक आय प्राप्ति के निर्देश दिए।

प्राधिकरण की समस्त योजनाओं के अन्तर्गत सभी संपत्तियों (आवासीय, व्यवसायिक एवं किरायेदार) की समीक्षा की गयी। अवगत कराया गया कि वर्तमान वित्तीय वर्ष में सम्पत्ति बिक्री से अभी तक लगभग 89 करोड़ की आय प्राप्ति हो चुकी है। वर्तमान में लगभग 1036 आवासीय सम्पत्ति बिक्री के लिये तैयार हैं। व्यवसायिक में इस वित्तीय वर्ष में कुल 12 संपत्तियों की बिक्री हुई है जबकि किराये की 37 अनावंटित संपत्तियों में से 27 संपत्तियों के विक्रय हेतु ई नीलामी आयोजित की गयी है। शेष 10 अनावंटित संपत्तियों की भी ई नीलामी करने के निर्देश दिए। मण्डलायुक्त ने निर्देश दिए कि जिस सम्पत्तियों में आवंटन होने के बाद धनराशि जमा नहीं करायी गयी है अथवा कब्जा नहीं लिया गया है उन सभी के आवंटन निरस्त किए जाएं। वहीं डिफाल्टर्स को लेकर अवगत कराया गया कि कुल 4115 डिफाल्टर हैं जिन पर लगभग 209 करोड़ बकाया है। कमिश्नर के द्वारा कड़ा रूख अपनाते हुए निर्देश दिए गये कि आवासीय डिफाल्टर्स को नोटिस थमाते हुए उनके आंवटन निरस्त किए जाएं। वहीं व्यवसायिक में जूता मण्डी में आवंटित द्वारा अभी तक कोई धनराशि जमा नहीं कराने वालों के आवंटन निरस्त किए जाएं। पूर्णता प्रमाण पत्र में प्रवर्तन की धीमी कार्यवाही पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की। 1220 में से कुल 87 प्रमाण पत्र ही स्वीकृत हुए। बैठक में एडीए उपाध्यक्ष एम. अरूनमौली, सचिव श्रद्धा शांडिल्यायन, मुख्य अभियंता केके बसंल, भू अर्जन सलाहकार  यशवर्धन श्रीवास्तव आदि शामिल रहे। 

Previous Post

कबाड़ से बनी आकृतियों को सेल्फी प्वाइंट और चौराहों पर लगवाया जाए: नगरायुक्त

Next Post

बॉयफ्रेंड से कोर्ट मैरिज करने की सूचना पर दीवानी में पहुंचे घर वाले, हंगामा

Related Posts

एसएन मेडिकल कॉलेज में देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का जोश देखने को मिला

एसएन मेडिकल कॉलेज में देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का जोश देखने को मिला

August 11, 2026

आगरा। हर घर तिरंगा अभियान के तहत एसएन मेडिकल कॉलेज, आगरा में मंगलवार को देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का जोश...

पुष्पा स्टाइल में 10 चक्का ट्रक में भूसे के नीचे छिपाकर ले जा रहे थे शराब

पुष्पा स्टाइल में 10 चक्का ट्रक में भूसे के नीचे छिपाकर ले जा रहे थे शराब

August 11, 2026

आगरा। शराब तस्करों ने पुलिस को चकमा देने के लिए फिल्मी अंदाज अपनाया, लेकिन ट्रांस यमुना पुलिस की सतर्कता के...

आगरा के शिवालय बम भोले, हर-हर महादेव और भोलेनाथ के जयकारों से गूंज रहे

आगरा के शिवालय बम भोले, हर-हर महादेव और भोलेनाथ के जयकारों से गूंज रहे

August 10, 2026

आगरा। सावन मास के दूसरे सोमवार पर सोमवार तड़के से ही आगरा के शिवालय बम भोले, हर-हर महादेव और भोलेनाथ...

जमीन विवाद को लेकर हुए झगड़े में घायल भाजपा मंडल अध्यक्ष के चाचा की मौत

जमीन विवाद को लेकर हुए झगड़े में घायल भाजपा मंडल अध्यक्ष के चाचा की मौत

August 10, 2026

आगरा। बाह देहात के बासौनी थाना क्षेत्र के गुगावली गांव में सात अगस्त को जमीन विवाद को लेकर भाजपा मंडल...

उद्योगपति पर कोर्ट के आदेश पर न्यू आगरा थाने में एफआईआर

उद्योगपति पर कोर्ट के आदेश पर न्यू आगरा थाने में एफआईआर

August 9, 2026

आगरा। शहर के उद्योगपति विवेक बैनारा के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर न्यू आगरा थाने में एफआईआर दर्ज की गई...

ताजगंज में लंबे समय से चल रहा था फर्जी कॉल सेंटर, सैकड़ो लोगों से करोड़ों ठगे

ताजगंज में लंबे समय से चल रहा था फर्जी कॉल सेंटर, सैकड़ो लोगों से करोड़ों ठगे

August 9, 2026

आगरा। ताजगंज क्षेत्र में शनिवार को जो फर्जी कॉल सेंटर पकड़ा गया था, वह दो साल से चल रहा था। ...

Next Post
बॉयफ्रेंड से कोर्ट मैरिज करने की सूचना पर दीवानी में पहुंचे घर वाले, हंगामा

बॉयफ्रेंड से कोर्ट मैरिज करने की सूचना पर दीवानी में पहुंचे घर वाले, हंगामा

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

गमी में शामिल होने जा रहे लोगो से भरा लोडिंग टेंपो पलटा, दो की मौत

गमी में शामिल होने जा रहे लोगो से भरा लोडिंग टेंपो पलटा, दो की मौत

December 9, 2024
100 कारों का चोर गिरफ्तार

100 कारों का चोर गिरफ्तार

April 27, 2023
दीवानी में अधिवक्ताओं के बीच चले लाठी-डंडे, कई हुए चुटैल

दीवानी में अधिवक्ताओं के बीच चले लाठी-डंडे, कई हुए चुटैल

April 30, 2022
यूपी में बाउंस बैक करने के लिए मायावती ने खाई कसम, बीजेपी को हराने के लिए टारगेट होगी सपा

यूपी में बाउंस बैक करने के लिए मायावती ने खाई कसम, बीजेपी को हराने के लिए टारगेट होगी सपा

March 30, 2022

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • एसएन मेडिकल कॉलेज में देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का जोश देखने को मिला
  • पुष्पा स्टाइल में 10 चक्का ट्रक में भूसे के नीचे छिपाकर ले जा रहे थे शराब
  • आगरा के शिवालय बम भोले, हर-हर महादेव और भोलेनाथ के जयकारों से गूंज रहे
  • जमीन विवाद को लेकर हुए झगड़े में घायल भाजपा मंडल अध्यक्ष के चाचा की मौत
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.