आगरा। ट्रांस यमुना पुलिस ने तस्करी कर लाए जा रहे गांजे सहित दो युवकों को पकड़ा है। इनके पास से 10 किलो गांजा बरामद हुआ है। पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया है।
एसीपी राकेश कुमार ने बताया कि ट्रांस यमुना थाना प्रभारी सुमनेश विकल द्वारा 100 फुटा रोड शाहदरा पुल के नीचे चेकिंग जा रही थी। सूचना मिली की टूंडला की ओर झरना नाला के पास दो संदिग्ध युवक खडे़ है। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों को पकड़ लिया। इनके पास से दो बैग बरामद हुए। बैग में गांजा भरा था। पूछताछ में इन्होंने बताया कि ये उड़ीसा से गांजा लेकर आते हैं। आगरा और टूंडला में ये गांजे की सप्लाई करते हैं। पकडे़ गए अभियुक्त मे हरवीर सिंह निवासी शिवपुरी कालोनी टूंडला व विजय निवासी टूंडला हैं।











