• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
नई करवट ले सकती है बिहार की सियासत, भू+माय समीकरण बनाने की कोशिश में हैं तेजस्वी

नई करवट ले सकती है बिहार की सियासत, भू+माय समीकरण बनाने की कोशिश में हैं तेजस्वी

April 17, 2022
in Cultural, National, News, Politics

पटना। बिहार की धरती चाणक्य के काल से ही राजनीति की प्रयोगशाला रही है। आजादी के बाद भी बिहार की धरती पर तरह-तरह के नए राजनीतिक प्रयोग देखने को मिलते रहे हैं। मुजफ्फरपुर जिले के बोचहां विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के रिजल्ट से संकेत मिल रहे हैं कि बिहार में एक नया रजनीतिक समीकरण भू+माय बनने जा रहा है। यहां भू का मतलब भूमिहार और माय का मतलब मुस्लिम एवं यादव है। यह नया राजनीतिक समीकरण आरजेडी प्रमुख लालू प्रयाद यादव और उनके बेटे तेजस्वी यादव मिलकर तैयार करने की कोशिश में जुटे हैं। यदि यह समीकरण वास्तव में काम करने लगा तो फिर बिहार की राजनीति नई करवट लेगी क्योंकि बिहार में इस समीकरण के सामने सभी बौने हो जाएंगे।

2019 के लोकसभा चुनाव में लालू यादव ने जीतन राम मांझी और उपेंद्र कुशवाहा को साथ लाकर नया कॉम्बिनेशन बनाने की कोशिश की, लेकिन वह पूरी तरह विफल रहा। इसके बाद 2020 के बिहार विधानसभा चुनाव में तेजस्वी यादव कांग्रेस और वामदलों को साथ लेकर मैदान में पूरे दमखम के साथ उतरे, लेकिन चंद विधायकों की कमी के चलते सत्ता का स्वाद चखने से महरूम रह गए। सत्ता के इतने करीब पहुंचकर भी विपक्ष में बैठने की नौबत आने पर लालू परिवार समझ चुका है कि उनके सत्ता हासिल करने के रामबाण फॉर्मूले मुस्लिम+यादव में समाज के कुछ और लोगों को जोड़ना होगा तभी उनके परिवार का वनवास समाप्त हो सकता है। इसी के बाद तेजस्वी यादव ने बिहार में पार्टी का जनाधार बढ़ाने के लिए ए टू जेड फॉर्मूले पर काम करना शुरू किया।
तेजस्वी यादव ने ए टू जेड फॉर्मूले में पहला स्टेप लेने में एक होशियारी दिखाई है। उन्होंने देखा कि एनडीए के सबसे बड़े घटक दल बीजेपी के संगठन और सरकार दोनों में भूमिहार समाज को उचित जिम्मेदारी नहीं मिलने से इस जाति में एक अलग किस्म का गुस्सा है। इसी बात को भांपते हुए तेजस्वी यादव ने बिहार विधान परिषद के चुनाव में अपने पारंपरिक वोटर मुस्लिम+यादव में भूमिहारों को जोड़ने का काम किया। 2015 में भूमिहार समाज से आने वाले बाहुबली नेता अनंत सिंह पर विनय उर्फ पुटुस यादव की हत्या करवाने के आरोप लगे थे। बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान लालू प्रसाद यादव ने नीतीश कुमार पर इतना दबाव बना दिया कि चुनाव से पहले अनंत सिंह को अरेस्ट करवाकर पटना के बेऊर जेल में बंद करवाना पड़ा था। इसके बाद लालू यादव कई मंचों से कहते सुने गए थे कि भूमिहार यादव को परेशान करेगा तो वह उसका अनंत सिंह जैसा हाल कर देंगे।
अनंत सिंह को साथ लाकर शुरू हुई भूमिहार समाज को तवज्जो देने की शुरूआत 2020 के बिहार विधानसभा चुनाव में तेजस्वी यादव ने उसी अनंत सिंह को मोकामा विधानसभा सीट से टिकट दिया और वह विधायक बने। ए टू जेड फॉर्मूले के तहत एमएलसी चुनाव में तेजस्वी यादव ने अनंत सिंह की सलाह पर भूमिहार नेताओं कार्तिकेय मास्टर, इंजीनियर सौरभ और अजय सिंह को टिकट दिए और उन्होंने जीत भी दर्ज की। तेजस्वी यादव ने फैसले से भूमिहार समाज को मैसेज देने की कोशिश की कि अगर उन्हें इस जाति का सपोर्ट मिलता है तो वह आरजेडी में उन्हें उचित नेतृत्व और जिम्मेदारी देने को तैयार हैं।

Previous Post

अनन्या ने किया ताजनगरी का नाम रोशन, इंटरनेशनल वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ एक्सीलेंस से नवाजा गया

Next Post

मुझे बाहर करने वाला मैच फिक्स था-इमरान

Related Posts

भाजपा प्रत्याशी हरि किशोर तिवारी के समर्थन में चार निर्दलीय प्रत्याशियों ने नाम लिया वापस

भाजपा प्रत्याशी हरि किशोर तिवारी के समर्थन में चार निर्दलीय प्रत्याशियों ने नाम लिया वापस

October 10, 2026

आगरा। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में  आगरा में भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी हरि किशोर...

नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन की ओर जाने वाली तमाम ट्रेन निरस्त

नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन की ओर जाने वाली तमाम ट्रेन निरस्त

October 9, 2026

आगरा। नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन की ओर जाने वाली तमाम ट्रेनों को भारतीय रेलवे ने शनिवार को निरस्त कर...

उत्तर मध्य रेलवे की बैठक में राज्यसभा सांसद नवीन जैन ने आगरा की रेल सुविधाओं का मुद्दा उठाया

उत्तर मध्य रेलवे की बैठक में राज्यसभा सांसद नवीन जैन ने आगरा की रेल सुविधाओं का मुद्दा उठाया

October 9, 2026

आगरा। फतेहाबाद रोड स्थित होटल ताज में आयोजित संसद सदस्यों के साथ महाप्रबंधक, उत्तर मध्य रेलवे की बैठक में राज्यसभा...

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन करने जा रहे राज्यसभा सांसद सुमन को किया हाउस अरेस्ट

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन करने जा रहे राज्यसभा सांसद सुमन को किया हाउस अरेस्ट

October 8, 2026

आगरा। मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर समाजवादी पार्टी के ‘लोकतंत्र बचाओ सप्ताह’ के...

नाना पाटेकर की मौत पर भावुक होते हुए राज बब्बर बोले- मैंने एक बेहतरीन कलाकार, साथी और मित्र खो दिया

नाना पाटेकर की मौत पर भावुक होते हुए राज बब्बर बोले- मैंने एक बेहतरीन कलाकार, साथी और मित्र खो दिया

October 8, 2026

आगरा। गुरुवार को जनकपुरी में श्री राम और माता सीता के विवाह उत्सव में बड़हार दावत में शामिल होने के...

जनकपुरी महोत्सव में जगमगाई मिथला नगरी

जनकपुरी महोत्सव में जगमगाई मिथला नगरी

October 6, 2026

आगरा। जनकपुरी महोत्सव अपने पूरे चरम पर है। चारों ओर भव्य सजावट, आकर्षक रोशनी और श्रीराम-सीता विवाह समारोह की मनमोहक...

Next Post
मुझे बाहर करने वाला मैच फिक्स था-इमरान

मुझे बाहर करने वाला मैच फिक्स था-इमरान

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

साम्प्रदायिक ताकतें प्रदेश का माहौल बिगाड़ना चाहती हैं: पर्यटन मंत्री

साम्प्रदायिक ताकतें प्रदेश का माहौल बिगाड़ना चाहती हैं: पर्यटन मंत्री

September 27, 2025
जिला जेल परिसर के आवास में फंदे पर लटका मिला जेल गार्ड का शव

जिला जेल परिसर के आवास में फंदे पर लटका मिला जेल गार्ड का शव

February 23, 2023
एत्माद्दौला में मिला युवक का चार-पांच दिन पुराना शव

एत्माद्दौला में मिला युवक का चार-पांच दिन पुराना शव

June 15, 2022
देवेंद्र शंकर पांडे बने ताजगंज थाने के प्रभारी

देवेंद्र शंकर पांडे बने ताजगंज थाने के प्रभारी

June 20, 2023

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • सदर में शिक्षक नेता के भतीजे की गोली मारकर हत्या
  • भाजपा प्रत्याशी हरि किशोर तिवारी के समर्थन में चार निर्दलीय प्रत्याशियों ने नाम लिया वापस
  • नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन की ओर जाने वाली तमाम ट्रेन निरस्त
  • उत्तर मध्य रेलवे की बैठक में राज्यसभा सांसद नवीन जैन ने आगरा की रेल सुविधाओं का मुद्दा उठाया
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.