• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
अपने ही निकले मासूम के हत्यारे, मां और चाचा ने मिलकर की थी हत्या

अपने ही निकले मासूम के हत्यारे, मां और चाचा ने मिलकर की थी हत्या

दोनों के बीच संबंध चलने की मासूम को हो गई थी जानकारी, पुलिस ने किया हत्या का खुलासा

December 3, 2024
in Agra, Crime, Police

आगरा। चाचा और मां के बीच अवैध संबंध होने की मासूम को जानकारी होने पर दोनों ने मिलकर उसकी हत्या कर दी। मां का भी बेटे की हत्या कराने में देवर का साथ देने में कलेजा नहीं कांपा। कलयुगी मां को हर कोई कोस रहा है। 

नया गांव निवासी करण सिंह का आठ साल का बेटा रौनक शुक्रवार शाम से गायब था। सोमवार सुबह उसका शव घर के पीछे एक बोरे में मिला था। पुलिस ने हत्या की जांच शुरू कर दी थी। डीसीपी पूर्वी अतुल शर्मा ने बताया पुलिस जब पहुंची तो चाचा भानु के घर की छत व सीढ़ियों पर भी खून मिला था। ऐसे में चाचा पर पुलिस को शक था। जिस दिन बच्चा गायब हुआ था उस दिन भानू ने ही सबसे पहले बच्चे के लापता होने की बात कही थी। वह बार-बार बोल रहा था बच्चे का अपहरण हुआ है। चाचा से पूछताछ की गई तो उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया। पूछताछ में उसने बताया उसके और भाभी यशोदा के बीच अवैध संबंध थे। भतीजे रौनक ने उन्हें कमरे में आपत्तिजनक हालत में देख लिया था। इससे दोनों घबरा गए थे। कमरे के बाहर ही कपड़े धोने की मुगरी पड़ी थी, उसने रौनक के सिर में मार दी। इसके बाद भी वह नहीं मरा तो 6-7 लगातार बार किए। जब वह मर गया तो उसके शव को छत पर ले जाकर लकड़ी और भूसे के नीचे छुपा दिया। तीन दिन तक शव को छत पर ही छिपाए रखे। रविवार को रौनक के पिता ने घर में कहा था कि सोमवार को वह आगरा में पुलिस कमिश्नर से मिलने जाएंगे, जिससे कि डॉग स्क्वॉड को भेजा जा सके। यह बात यशोदा ने अपने देवर भानु को बता दी। इसके बाद दोनों ने मिलकर उसका शव बोरे में रखकर पीछे फेंक दिया। पूछताछ में यह भी सामने आया है कि जब आपत्तिजनक हालत में बेटे ने मां को देख लिया था तो देवर ने पूछा था अब क्या करना है तो मां ने कहा पूछने की क्या बात है, मार डालो नहीं तो सबको बता देगा।

Previous Post

कॉलेज प्राचार्य का आरोप- 128 कॉलेज के छात्रों को छात्रा बनाकर जेंडर चेंज किया, सीबीआई जांच की मांग

Next Post

ताजमहल को बम से उड़ाने की धमकी मिलने पर अलर्ट हुईं एजेंसी

Related Posts

शुक्रवार को बैंकों की हड़ताल से करोड़ों का लेनदेन प्रभावित रहा

शुक्रवार को बैंकों की हड़ताल से करोड़ों का लेनदेन प्रभावित रहा

September 11, 2026

आगरा। यूनाइटेड बैंक फोरम आफ यूनियन के आह्वान पर शुक्रवार को की गई देशव्यापी बैंक हड़ताल का असर ताजनगरी में...

सिकंदरा में युवती पर हमला करने वाला आरोपी पुलिस ने घर दबोचा

सिकंदरा में युवती पर हमला करने वाला आरोपी पुलिस ने घर दबोचा

September 11, 2026

आगरा। शास्त्रीपुरम क्षेत्र में युवती को रोककर उसके साथ जबरदस्ती करने और विरोध करने पर बेरहमी से हमला करने के...

हत्या के मुकदमे में वांछित 50 हजार का इनामी पकड़ा

हत्या के मुकदमे में वांछित 50 हजार का इनामी पकड़ा

September 11, 2026

आगरा। जैतपुर और बमरौली कटारा पुलिस की एसटीएफ के साथ संयुक्त कार्रवाई में हत्या समेत कई गंभीर मामलों में वांछित...

अछनेरा में चोरों ने दो सगे भाइयों के यहां से लाखों रुपए के सोने चांदी के आभूषण चोरी किए

अछनेरा में चोरों ने दो सगे भाइयों के यहां से लाखों रुपए के सोने चांदी के आभूषण चोरी किए

September 10, 2026

आगरा। अछनेरा में चोरों ने सगे भाइयों के घर में से लाखों रुपए के सोने चांदी के आभूषण चोरी कर...

पीएम के जन्मदिन पर विश्वविद्यालय 125 टीबी मरीज को गोद लेकर उपचार करायेगा

पीएम के जन्मदिन पर विश्वविद्यालय 125 टीबी मरीज को गोद लेकर उपचार करायेगा

September 10, 2026

आगरा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर 17 सितंबर को आयोजित होने वाले कार्यक्रम में टीबी मरीजों की...

अछनेरा में रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से एयरफोर्स के जवान की मौत

अछनेरा में रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से एयरफोर्स के जवान की मौत

September 10, 2026

आगरा। बुधवार सुबह अछनेरा रेलवे स्टेशन पर वायु सेना के एक जवान की रेल की चपेट में आने से मौत...

Next Post
ताजमहल को बम से उड़ाने की धमकी मिलने पर अलर्ट हुईं एजेंसी

ताजमहल को बम से उड़ाने की धमकी मिलने पर अलर्ट हुईं एजेंसी

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

आठ साल की मासूम बच्ची से कलयुगी मां करा रही थी अवैध धंधा, मना करने पर दी जाती थी थर्ड डिग्री

आठ साल की मासूम बच्ची से कलयुगी मां करा रही थी अवैध धंधा, मना करने पर दी जाती थी थर्ड डिग्री

June 23, 2025
दरोगा ने महिला कॉन्स्टेबल पर बनाया दोस्ती का दबाव, कहा पेट भी कम कर लूंगा, इंस्पेक्टर के सामने रोई कांस्टेबल

दरोगा ने महिला कॉन्स्टेबल पर बनाया दोस्ती का दबाव, कहा पेट भी कम कर लूंगा, इंस्पेक्टर के सामने रोई कांस्टेबल

December 26, 2025
पैरा जंपिंग के दौरान हाई टेंशन लाइन में उलझा पैराशूट, मौत

पैरा जंपिंग के दौरान हाई टेंशन लाइन में उलझा पैराशूट, मौत

May 12, 2023
शाहगंज में बंद कमरे में मिले दो महिलाओं के शव

शाहगंज में बंद कमरे में मिले दो महिलाओं के शव

May 30, 2024

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • शुक्रवार को बैंकों की हड़ताल से करोड़ों का लेनदेन प्रभावित रहा
  • सिकंदरा में युवती पर हमला करने वाला आरोपी पुलिस ने घर दबोचा
  • हत्या के मुकदमे में वांछित 50 हजार का इनामी पकड़ा
  • अछनेरा में चोरों ने दो सगे भाइयों के यहां से लाखों रुपए के सोने चांदी के आभूषण चोरी किए
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.