• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
आगरा कॉलेज में केमिस्ट्री के सर्वश्रेष्ठ छात्रों को दिए गए अवार्ड

आगरा कॉलेज में केमिस्ट्री के सर्वश्रेष्ठ छात्रों को दिए गए अवार्ड

आगरा कॉलेज रसायन विज्ञान विभाग में पर्यावरण पर व्याख्यान का भी हुआ आयोजन

April 29, 2024
in Agra, Education, Environment, News, Science

आगरा। आगरा कॉलेज के रसायन विज्ञान विभाग द्वारा डॉ. एसएमएल गुप्ता मेमोरियल अवार्ड एवं एयर कमोडोर अशोक सरकार मेमोरियल अवार्ड वितरण समारोह आयोजित किया। रसायन विज्ञान विभाग के स्नातकोत्तर कक्षाओं के चार सर्वश्रेष्ठ छात्र-छात्राओं को पांच हजार की नगद राशि एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

डॉ. एसएमएल गुप्ता मेमोरियल अवार्ड में नैंसी जैन व वीरेंद्र सिंह को पुरस्कार के रूप में प्रशस्ति पत्र तथा पांच हजार की राशि प्रदान की गई। एयर कमोडोर अशोक सरकार मेमोरियल अवार्ड में अवंतिका भदोरिया व नीलिमा को प्रशस्ति पत्र तथा पांच हजार की धनराशि प्रदान की गई।
इस अवसर पर एक आमंत्रित व्याख्यान का भी आयोजन किया, जिसमें शहर के प्रख्यात बाल रोग विशेषज्ञ एवं पर्यावरणविद् डा. शरद गुप्ता ने पर्यावरण संरक्षण के ऊपर व्याख्यान देते हुए उपस्थित छात्र-छात्राओं से  आग्रह किया कि वह आगे आएं और रसायन विज्ञानी के रूप में पर्यावरण को बचाने में अपनी उत्तरोत्तर भूमिका का निर्वहन करें। उन्होंने कहा कि पुराने पेड़ों का कोई भी विकल्प नहीं है। वृक्ष एयर प्यूरीफायर का कार्य करते हैं। प्रदूषणकारी उद्योगों के नाम पर होने वाले पेड़ों के अवैध कटान को रोकने की आवश्यकता है और इसके लिए हमें हर स्तर पर लड़ना होगा, चाहे वह जनहित याचिका के माध्यम से न्यायालय तक की लड़ाई ही क्यों न हो।

 उप प्राचार्य डॉ. पीवी झा ने कार्बन फुट प्रिंट के बारे में बताया। कार्यक्रम की भूमिका रसायन विज्ञान विभाग अध्यक्ष प्रो. मनोज कुमार रावत ने रखी। कार्यक्रम के दौरान प्रो. स्मिता चतुर्वेदी, प्रो. अमित अग्रवाल, डा. भूपेंद्र सिंह, प्रो. अवधेश जौहरी, प्रो. एमएस यादव, प्रो. केडी मिश्रा, प्रो. कल्पना चतुर्वेदी, प्रो. आशीष कुमार, प्रो. विनोद कुमार, प्रो. संचिता सिंह, प्रो. वंदना द्विवेदी ने प्रो. एससी गोयल, डॉ अशोक कुमार आदि शामिल रहे।

Previous Post

पंजाबी समाज ने भाजपा कार्यालय पहुंचकर लगाए नारे चौधरी उदयभान सिंह को पार्टी से निष्कासित करो

Next Post

चुनाव के लिए वाहन न देने वालों के खिलाफ एफआईआर हो सकती है दर्ज

Related Posts

बसपा ने खेरागढ़ से ब्राह्मण प्रत्याशी पर चला दांव, नीरज रावत लड़ेंगे चुनाव

बसपा ने खेरागढ़ से ब्राह्मण प्रत्याशी पर चला दांव, नीरज रावत लड़ेंगे चुनाव

September 16, 2026

आगरा। विधानसभा चुनाव 2027 के लिए बसपा ने खेरागढ़ विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी की घोषणा कर दी है। पार्टी ने...

बर्थडे पार्टी कर रहे युवकों को मलपुरा पुलिस ने खदेड़ा, नाले में मिला युवक का शव, परिजनों ने पुलिस पर लगाया हत्या का आरोप

बर्थडे पार्टी कर रहे युवकों को मलपुरा पुलिस ने खदेड़ा, नाले में मिला युवक का शव, परिजनों ने पुलिस पर लगाया हत्या का आरोप

September 16, 2026

आगरा। मलपुरा क्षेत्र में एक युवक की मौत का थाना पुलिस को जिम्मेदार ठहराया जा रहा है।  जिस युवक की...

गर्लफ्रेंड के लिए चोर बना युवक, कैंसर के इलाज पर खर्च किए 80 लाख

गर्लफ्रेंड के लिए चोर बना युवक, कैंसर के इलाज पर खर्च किए 80 लाख

September 15, 2026

आगरा। आगरा जीआरपी पुलिस ने ट्रेनों में यात्रियों के सामान को चोरी करने वाले दो चोर पकड़े हैं। इसमें से...

प्रतापपुरा पेट्रोल पंप पर लगी आग, कर्मचारियों की सूझबूझ से टला हादसा

प्रतापपुरा पेट्रोल पंप पर लगी आग, कर्मचारियों की सूझबूझ से टला हादसा

September 15, 2026

आगरा। प्रतापपुरा स्थित एचपी के पेट्रोल पंप पर मंगलवार को  टैंकर के पास ही पंप के एक हिस्से में चिंगारी...

जनता और चाचा अखिलेश यादव को सबक सिखाने के लिए तैयार बैठे हैं: भूपेंद्र चौधरी

जनता और चाचा अखिलेश यादव को सबक सिखाने के लिए तैयार बैठे हैं: भूपेंद्र चौधरी

September 14, 2026

आगरा। सोमवार को आगरा आए प्रभारी मंत्री भूपेंद्र चौधरी ने समाजवादी पार्टी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रदेश...

बापू नगर में दशकों से अपने घरों में रह रहे 200 से ज्यादा परिवारों को मकान खाली करने का नोटिस

बापू नगर में दशकों से अपने घरों में रह रहे 200 से ज्यादा परिवारों को मकान खाली करने का नोटिस

September 14, 2026

आगरा। खंदारी के बापू नगर में दशकों से अपने घरों में रह रहे 200 से ज्यादा परिवारों के सामने अब...

Next Post
चुनाव के लिए वाहन न देने वालों के खिलाफ एफआईआर हो सकती है दर्ज

चुनाव के लिए वाहन न देने वालों के खिलाफ एफआईआर हो सकती है दर्ज

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

सिकंदरा में प्रसाद बेचने वाले दुकानदार की हत्या

सिकंदरा में प्रसाद बेचने वाले दुकानदार की हत्या

September 11, 2022
श्रीलंका में कैसे भारत ने चीन का कर दिया गेमओवर, उधर म्यांमार पर अमेरिका की एक न सुनी

श्रीलंका में कैसे भारत ने चीन का कर दिया गेमओवर, उधर म्यांमार पर अमेरिका की एक न सुनी

March 30, 2022
रफीक की मौत का राज जानने के लिए शव को कब्र से निकाला जाएगा

रफीक की मौत का राज जानने के लिए शव को कब्र से निकाला जाएगा

July 18, 2022
राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन का आगरा में हुआ जोरदार स्वागत

राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन का आगरा में हुआ जोरदार स्वागत

March 2, 2024

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • बसपा ने खेरागढ़ से ब्राह्मण प्रत्याशी पर चला दांव, नीरज रावत लड़ेंगे चुनाव
  • बर्थडे पार्टी कर रहे युवकों को मलपुरा पुलिस ने खदेड़ा, नाले में मिला युवक का शव, परिजनों ने पुलिस पर लगाया हत्या का आरोप
  • गर्लफ्रेंड के लिए चोर बना युवक, कैंसर के इलाज पर खर्च किए 80 लाख
  • प्रतापपुरा पेट्रोल पंप पर लगी आग, कर्मचारियों की सूझबूझ से टला हादसा
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.