• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
पंजाबी समाज ने भाजपा कार्यालय पहुंचकर लगाए नारे चौधरी उदयभान सिंह को पार्टी से निष्कासित करो

पंजाबी समाज ने भाजपा कार्यालय पहुंचकर लगाए नारे चौधरी उदयभान सिंह को पार्टी से निष्कासित करो

नाती दिव्यांश चौधरी को अभी तक नहीं पकड़ सकी है पुलिस, हो रही किरकिरी

April 29, 2024
in Agra, Crime, News, Politics

आगरा। पूर्व मंत्री चौधरी उदयभान सिंह के नाती की गिरफ्तारी नहीं होने को लेकर पंजाबी समाज आक्रोशित है। सोमवार को समाज के लोगों ने पार्टी कार्यालय पर पहुंचकर नारे लगाए कि चौधरी उदयभान सिंह को पार्टी से निष्कासित करो, दिव्यांश चौधरी को गिरफ्तार करो। इधर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सचिव सरदार मनजिंदर सिंह सिरसा सोमवार को दिल्ली से आए। उन्होंने गुरुद्वारा माईथान में माथा भी टेका, लेकिन आक्रोशित पंजाबी समाज के बीच नहीं गए। 

बता दें कि 15 अप्रैल को हुई वारदात के बाद से दिव्यांश चौधरी फरार है। पुलिस उसके ऊपर 25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित कर चुकी है। पुलिस की शिथिल कार्रवाई से पंजाबी समाज में नाराजगी है। समाज द्वारा दिए गए अल्टीमेटम का समय भी पूरा हो चुका है। इस बीच रविवार को सूचना दी गई कि भाजपा के राष्ट्रीय सचिव सरदार मनजिंदर सिंह सिरसा सोमवार को जयपुर हाउस पहुंचकर समाज के साथ बात करेंगे। सिरसा शहर में तो आए लेकिन जयपुर हाउस नहीं पहुंचे। उधर पीड़िता के समर्थन में जैन समाज, वैश्य समाज व जाट समाज के लोग भी आर्य समाज मंदिर जयपुर हाउस पहुंच गए। नाराज लोगों ने मंदिर से भाजपा कार्यालय तक नारेबाजी करते हुए मार्च किया। भाजपा कार्यालय के बाहर नारेबाजी करते हुए कहा कि न्याय न मिला तो पंजाबी समाज सड़कों पर उतरेगा। इस दौरान हुई बैठक में दीपिका महाजन, अशोक अरोड़ा, विश्वामित्र महाजन, रानी सिंह, चरनजीत थापर, प्रमोद महाजन, अनिल वर्मा, नरेश इंदौलिया, अशोक अग्रवाल, कुसुम महाजन, मन्नु, सुमन महाजन, रविकान्त, दिवाकर, सुमित, संजीव, अजय, ऋतु आदि मौजूद थे।

दिव्यांश ने कार चढ़ाने का किया था प्रयास

फरार दिव्यांश चौधरी।

15 अप्रैल की रात शाहगंज के कोठी मीना बाजार रोड पर पूर्व मंत्री चौधरी उदयभान सिंह के नाती दिव्यांश चौधरी ने जूता व्यवसाई विवेक महाजन और उनकी बेटी पर कार चढाने का प्रयास किया था। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई थी। स्वजन और पड़ोसियों ने सड़क पर जाम लगा दिया था। पुलिस ने आरोपित पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। कई दिन से आरोपित फरार है। पुलिस लगातार दबिश देने का दावा कर रही है लेकिन दिव्यांश को गिरफ्तार नहीं कर पा रही। उस पर ईनाम घोषित हो गया है। दिव्यांश चौधरी के अधिवक्ता ने अग्रिम जमानत के लिए प्रार्थनापत्र प्रस्तुत किया था, जिसे एडीजे तृतीय दस्यु प्रभावी क्षेत्र रविकांत ने शुक्रवार को सुनवाई के बाद खारिज कर दिया था। चर्चाएं हैं वह हाई कोर्ट चला गया है।

Previous Post

सहेली से झगड़े के बाद युवती ने किया आत्महत्या का प्रयास

Next Post

आगरा कॉलेज में केमिस्ट्री के सर्वश्रेष्ठ छात्रों को दिए गए अवार्ड

Related Posts

अछनेरा में करोड़पति साधु के सिर में ईंट मारकर की हत्या, कमरे में मिला शव

अछनेरा में करोड़पति साधु के सिर में ईंट मारकर की हत्या, कमरे में मिला शव

September 25, 2026

आगरा। अछनेरा थाना क्षेत्र में एक करोड़पति साधु के सिर में ईंट मार कर उनकी हत्या कर दी गई है।...

विधायक छोटेलाल वर्मा के अंतिम संस्कार में पहुंचे हजारों लोग, हर आंख हुई नम

विधायक छोटेलाल वर्मा के अंतिम संस्कार में पहुंचे हजारों लोग, हर आंख हुई नम

September 25, 2026

आगरा। फतेहाबाद के भाजपा विधायक छोटेलाल वर्मा का पार्थिव शरीर शुक्रवार सुबह उनके पैतृक गांव नगला देवहंस पहुंचा तो अंतिम...

बुखार से पीड़ित विधायक छोटेलाल वर्मा का निधन, नोएडा के अस्पताल में चल रहा था उपचार

बुखार से पीड़ित विधायक छोटेलाल वर्मा का निधन, नोएडा के अस्पताल में चल रहा था उपचार

September 24, 2026

आगरा। बुखार से पीड़ित फतेहाबाद विधानसभा क्षेत्र के विधायक छोटेलाल वर्मा का  निधन हो गया। परिजन उन्हें आगरा से नोएडा...

बर्थडे पार्टी की आड़ में धर्मांतरण, चार गिरफ्तार, कई राज्यों तक नेटवर्क की जांच

बर्थडे पार्टी की आड़ में धर्मांतरण, चार गिरफ्तार, कई राज्यों तक नेटवर्क की जांच

September 24, 2026

आगरा। सैंया क्षेत्र में बर्थडे पार्टी के बहाने लोगों को बुलाकर चंगाई सभा आयोजित करने और कथित तौर पर धर्मांतरण...

प्राधिकरण के उपाध्यक्ष ने चार्ज ग्रहण करते ही ग्रेटर आगरा और अटलपुरम टाउनशिप का किया निरीक्षण, कार्य धीमा होने पर हुए नाराज

प्राधिकरण के उपाध्यक्ष ने चार्ज ग्रहण करते ही ग्रेटर आगरा और अटलपुरम टाउनशिप का किया निरीक्षण, कार्य धीमा होने पर हुए नाराज

September 24, 2026

आगरा। आगरा विकास प्राधिकरण के नवागत उपाध्यक्ष ने गुरुवार को मुख्यमंत्री शहरी विस्तारीकरण, नए शहर प्रोत्साहन योजना के तहत विकसित...

स्टार्ट-अप व उद्यमशील परियोजनाओं के लिए उपलब्ध विभिन्न वित्तीय स्रोतों की छात्रों को दी गई जानकारी

स्टार्ट-अप व उद्यमशील परियोजनाओं के लिए उपलब्ध विभिन्न वित्तीय स्रोतों की छात्रों को दी गई जानकारी

September 23, 2026

आगरा। सेंट जॉन्स कॉलेज के असेंबली हॉल में एक संवादात्मक सत्र का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम सेवा संकल्प अभियान...

Next Post
आगरा कॉलेज में केमिस्ट्री के सर्वश्रेष्ठ छात्रों को दिए गए अवार्ड

आगरा कॉलेज में केमिस्ट्री के सर्वश्रेष्ठ छात्रों को दिए गए अवार्ड

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

नजीर की नज्मों और गजलों के साथ शहरवासियों ने मनाया ‘जश्न ए वसंत’

नजीर की नज्मों और गजलों के साथ शहरवासियों ने मनाया ‘जश्न ए वसंत’

February 2, 2025
आगरा में भाजयुमो ने केरला फिल्म की टिकट बांटी

आगरा में भाजयुमो ने केरला फिल्म की टिकट बांटी

May 7, 2023
दिल्ली-नोएडा से गुजरात तक फैल रहा कोरोना, बीमारी से फिर डरने लगे हैं लोग

इस महीने हर जगह कोरोना बढ़ा, लोगों में दहशत

April 14, 2022
आकाशीय बिजली गिरने से दो युवकों की मौत, एक झुलसा

आकाशीय बिजली गिरने से दो युवकों की मौत, एक झुलसा

May 17, 2023

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • अछनेरा में करोड़पति साधु के सिर में ईंट मारकर की हत्या, कमरे में मिला शव
  • विधायक छोटेलाल वर्मा के अंतिम संस्कार में पहुंचे हजारों लोग, हर आंख हुई नम
  • बुखार से पीड़ित विधायक छोटेलाल वर्मा का निधन, नोएडा के अस्पताल में चल रहा था उपचार
  • बर्थडे पार्टी की आड़ में धर्मांतरण, चार गिरफ्तार, कई राज्यों तक नेटवर्क की जांच
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.