आगरा। आगरा- दिल्ली हाईवे पर एत्माउद्दौला क्षेत्र में आज सुबह एक पाउडर से भरा ट्रोला पलट गया। ट्रोला के पलटने से एक तरफ की लेन बंद हो गई। इस वजह से जाम की स्थिति पैदा हो गई।
गुजरात से अमूल कंपनी का पाउडर से भरा एक ट्रक 33 टन माल लेकर कानपुर जा रहा था. गोयल हॉस्पिटल के सामने ट्रॉला के आगे एक वेगनर गाड़ी चल रही थी। कार में किसी दूसरे ट्रक ने अचानक से टक्कर मार दी, उसे बचाने के चक्कर में ट्रोला अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रोला के पलटने से उसमें लगा माल रोड पर बिखर गया इस कारण एक तरफ की लेन बंद हो गई। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और बड़ी मुश्किल से सामान हटवाकर जाम खुलवाया।











