• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
रामबाग पर ट्रैफिक कंट्रोल के लिए लगाए गए टीएसआई सरकारी वायरलेस और सरकारी फोन तक को नहीं रख पाए सुरक्षित, चोरी

रामबाग पर ट्रैफिक कंट्रोल के लिए लगाए गए टीएसआई सरकारी वायरलेस और सरकारी फोन तक को नहीं रख पाए सुरक्षित, चोरी

एत्माउद्दौला थाने में मुकदमा हुआ दर्ज, सरकारी वायरलेस चोरी होने से विभाग में हड़कंप

February 26, 2025
in administration, Agra, Crime, Police

आगरा। आगरा कमिश्नरेट में पुलिस अपना सरकारी वायरलेस और सरकारी फोन भी संभाल कर नहीं रख पा रही है। चोर भी बड़ी आसानी से पुलिस वालों का ही सामान चोरी कर ले जा रहे हैं। एक टीएसआई का रामबाग चौराहे से सरकारी वायरलेस, सरकारी फोन चोरी हो गया है। इससे विभाग में हड़कंप मच गया है। हैरानी की बात यह है कि यह उनके हाथ में न होकर एक थैले में रखा हुआ था। चोर पूरा थैला ही चोरी करके ले गया है। सवाल यह भी खड़े हो रहे हैं कि अगर सरकारी वायरलेस गलत हाथों में चला गया है तो उस व्यक्ति के पास पुलिस के सभी मूवमेंट की जानकारी रहेगी।

रामबाग चौराहे पर टीएसआई सुरेंद्र शर्मा की ट्रैफिक को कंट्रोल करने के लिए ड्यूटी लगी हुई है। ट्रैफिक को तो वह बाद में कंट्रोल करेंगे। खुद के ही सामान को अपने कंट्रोल में नहीं रख पाए। सरकारी वायरलेस और सरकारी फोन जो कि हाथ और जेब में होना चाहिए। वह भी उनके बैग में रखा हुआ था। इस बात का चोर ने फायदा उठाया। वह पूरा बैग चोरी करके ले गया है। इसमें सरकारी वायरलेस, सरकारी फोन, रिफ्लेक्टर बेल्ट और विंटर जैकेट भी था। सारा सामान चोरी होने के बाद उन्होंने एत्माउद्दौला थाने में मुकदमा दर्ज करने के लिए तहरीर दी है। इंस्पेक्टर  देवेंद्र दुबे ने तत्काल प्रभाव से मुकदमा दर्ज कराकर थैले को खोजना शुरू कर दिया है, उनके द्वारा रामबाग चौराहे के सीसीटीवी फुटेज भी चेक कराए जा रहे हैं। सवाल यह भी खड़े हो रहे हैं कि सरकारी वायरलेस तो हाथ में होना चाहिए।आखिर वह थैले में क्यों था? ट्रैफिक पुलिस को लेकर वैसे भी चर्चाएं रहती हैं कि वह दिन भर आराम ही करती है और दूसरी ओर जाम लगा रहता है। सोशल मीडिया पर एक फोटो भी वायरल हो रहा है। यह आगरा किले के सामने का बताया जा रहा है। इसमें टीएसआई आराम से जूते उतार कर आराम फरमा रहे हैं। फोटो उस दिन का बताया जा रहा है जिस दिन मुख्यमंत्री आगरा आए थे। मुख्यमंत्री  के आने पर भी कमिश्नरेट में पुलिस कितनी गंभीर रहती है यह देखा जा सकता है। 

Previous Post

खड़े ट्रक में जा घुसी वैगनआर, एक की मौत, तीन घायल

Next Post

अभिनेत्री कंगना रनौत की अधिवक्ता ने जवाब दाखिल करने के लिए कोर्ट से समय मांगा

Related Posts

फतेहाबाद बवाल मामले में 19 उपद्रवियों की हुई गिरफ्तारी, भेजे गए जेल

फतेहाबाद बवाल मामले में 19 उपद्रवियों की हुई गिरफ्तारी, भेजे गए जेल

June 16, 2026

आगरा। फतेहाबाद में सड़क हादसे में युवक की मौत के बाद हुए वबाल में 19 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार...

संपत्ति के विवाद में बहन की गोली मारकर हत्या करने वाले शूटर ओपी लाला के भतीजे को फांसी की सजा

संपत्ति के विवाद में बहन की गोली मारकर हत्या करने वाले शूटर ओपी लाला के भतीजे को फांसी की सजा

June 16, 2026

आगरा। शाहगंज के शूटर ओपी-लाला के भतीजे ने संपत्ति के विवाद में गोली मारकर बहन की हत्या कर दी थी।...

आगरा कॉलेज के सामने एमजी रोड पर बनी मजार को शिफ्ट किया गया

आगरा कॉलेज के सामने एमजी रोड पर बनी मजार को शिफ्ट किया गया

June 16, 2026

आगरा। मंगलवार को एमजी रोड पर आगरा कॉलेज के सामने सड़क पर बनी मजार को पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में...

मारपीट के आरोपियों को छोड़ने का आरोप लगाते हुए व्यापारियों ने घेरी संजय प्लेस पुलिस चौकी, मुर्दाबाद के लगाए नारे

मारपीट के आरोपियों को छोड़ने का आरोप लगाते हुए व्यापारियों ने घेरी संजय प्लेस पुलिस चौकी, मुर्दाबाद के लगाए नारे

June 15, 2026

आगरा। मारपीट के आरोपियों को पुलिस द्वारा छोड़े जाने का आरोप लगाते हुए  सोमवार को हरीपर्वत थाने की संजय प्लेस...

इरादतनगर में बदमाशों ने आभूषण से भरा थैला लूटने के लिए सर्राफ को मारी गोली

इरादतनगर में बदमाशों ने आभूषण से भरा थैला लूटने के लिए सर्राफ को मारी गोली

June 15, 2026

आगरा। सोमवार रात को इरादत नगर नगर थाना क्षेत्र में बदमाशों ने आभूषण से भरा थैला लूटने के लिए एक...

जरार में हथियारबंद बदमाशों ने कपड़ा व्यापारी के परिवार को बंधक बनाकर डाली डकैती

जरार में हथियारबंद बदमाशों ने कपड़ा व्यापारी के परिवार को बंधक बनाकर डाली डकैती

June 15, 2026

आगरा। बाह क्षेत्र में रविवार देर रात हथियारबंद बदमाशों ने कपड़ा व्यापारी के घर धावा बोलकर परिवार को बंधक बना...

Next Post
अभिनेत्री कंगना रनौत की अधिवक्ता ने जवाब दाखिल करने के लिए कोर्ट से समय मांगा

अभिनेत्री कंगना रनौत की अधिवक्ता ने जवाब दाखिल करने के लिए कोर्ट से समय मांगा

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

ताजगंज में मौसी करा रही थी किशोरी से देह व्यापार

ताजगंज में मौसी करा रही थी किशोरी से देह व्यापार

December 11, 2022
चांदी कारोबारी के जिंदा रहते ही काटा गया था सिर

चांदी कारोबारी के जिंदा रहते ही काटा गया था सिर

August 6, 2022
जम्मू में तैनात आगरा के सैनिक की आकाशीय बिजली गिरने से मौत, शहीद के दर्शन को उमड़ा जनसैलाब

जम्मू में तैनात आगरा के सैनिक की आकाशीय बिजली गिरने से मौत, शहीद के दर्शन को उमड़ा जनसैलाब

June 13, 2022
नवनीत और रवि राणा को हनुमान चालीसा पढ़ना था लेकिन राजद्रोह में पहुंच गईं जेल, उद्धव को दी थी सीधी चुनौती

नवनीत और रवि राणा को हनुमान चालीसा पढ़ना था लेकिन राजद्रोह में पहुंच गईं जेल, उद्धव को दी थी सीधी चुनौती

April 24, 2022

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • फतेहाबाद बवाल मामले में 19 उपद्रवियों की हुई गिरफ्तारी, भेजे गए जेल
  • संपत्ति के विवाद में बहन की गोली मारकर हत्या करने वाले शूटर ओपी लाला के भतीजे को फांसी की सजा
  • आगरा कॉलेज के सामने एमजी रोड पर बनी मजार को शिफ्ट किया गया
  • मारपीट के आरोपियों को छोड़ने का आरोप लगाते हुए व्यापारियों ने घेरी संजय प्लेस पुलिस चौकी, मुर्दाबाद के लगाए नारे
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.